Viral Video: राफ्टिंग पर गया था लड़के लड़कियों का ग्रुप, बोट पलटी और गाइड ने...
Viral Video: राफ्टिंग पर गया था लड़के लड़कियों का ग्रुप, बोट पलटी और गाइड ने...
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 15, 2019 10:41 am IST, Updated : Jun 15, 2019 10:41 am IST
तेज लहर के चलते बोट पलटी और लड़के लड़कियां नदी में जा गिरे...फिर शुरू हुआ गाइड का असली काम। देखिए रोमांचक वीडियो।
Image Source : YOUTUBErafting
सहमी सी लड़कियां और रिवर राफ्टिंग का रोमांच। ऐसे में बोट पलट जाए तो क्या होगा। कुछ ऐसा ही होगा जैसा इस ViralVideo में हुआ। तेज लहरों का चपेट में आकर लड़के लड़कियों की बोट क्या पलटी, हाहाकार मच गया। लेकिन गाइड की समझदारी से ये घटना एक बड़ा हादसा होते होते बच गई।
यूं भी ये वीडियो उस समय वायरल हो रहा है जब गर्मियों के दिनों में लोग ग्रुप बनाकर राफ्टिंग के मजे लेने ऋषिकेश और मनाली जा रहे हैं। राफ्टिंग यूं तो काफी मजेदार और रोमांचक है लेकिन कई बार अनुभव की कमी और व्यग्रता के चलते छोटे मोटे हादसे हो जाते हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो social media hj वायरल हो रहा है जिसमें मनाली की व्यास नदी में राफ्टिंग कर रहे कुछ लड़के लड़कियों की बोट पलट गई और फिर क्या हुआ उसके लिए आपको वीडिया देखना होगा।
हालांकि गाइड की समझदारी से सभी की जान बच गई लेकिन ये वीडियो आपको बहुत कुछ सिखाता है। ये सिखाता है कि राफ्टिंग करते समय खुद पर संयम जरूर रखना चाहिए और धैर्य नहीं खोना चाहिए। वीडियो में लड़के खुद पर संयम रखते हुए गाइड की बातों को सुनते दिख रहे हैं लेकिन लड़कियां पैनिक में चिल्ला रही है। लेकिन सबसे जरूरी है कि राफ्टिंग के दौरान आपका गाइड बेहद अनुभवी औऱ समझदार हो, वरना ऐसी घटनाएं बुरे हादसों में तब्दील हो जाती हैं।