1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Tik Tok Video: भयंकर गर्मी में बीवी ने बनाए 'नवरत्न तेल में पकोड़े', इंटरनेट पर हिट, मिल रहे करोड़ों व्यूज

Tik Tok Video: भयंकर गर्मी में बीवी ने बनाए 'नवरत्न तेल में पकोड़े', इंटरनेट पर हिट, मिल रहे करोड़ों व्यूज

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2019 10:44 am IST,  Updated : Jun 11, 2019 11:25 am IST

जब भयंकर गर्मी में बीवी बना दे नवरत्न तेल में पकोड़े तो पति क्या करेगा। ऐसा ही बहुत कुछ फनी छिपा है Tik Tok के इस वीडियो में।

funny- India TV Hindi
funny Image Source : GOOGLE

भंयकर गर्मी का सामना आप भी कर रहे होंगे लेकिन एक बीवी ने पति को ठंडक देने के लिए किस तेल में पकोड़ तल दिए, जानेंगे तो गर्मी का रोना छोड़ हंसना शुरू कर देंगे। 

Facebook पर यह Viral Video एक माह में एक करोड़ अस्सी लाख बार देखा जा चुका है। इसकी खासियत है कि इसे छोटे छोटे Tik tok वीडियो की मदद से शानदार बना दिया गया है। इस वीडियो में आपको सब कुछ देखने को मिलेगा। हंसी ठट्ठा, हुनर और टाइमिंग की यहां कोई कमी नहीं। 

इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से यही निकलेगा कि हिंदुस्तान में हुनर की कमी नहीं। एक तरफ जहां आप पेट पकड़ कर हसेंगे वहीं दूसरी तरफ घर घर में छिपे एक्टिंग के हुनर की तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे। वैसे भी जब से Tik Tok का चलन बढ़ा है तबसे आम आदमी भी सुपस्टार बन गया है। लोग हंसाने के नए नए तरीके ईजाद करने लगे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।