Keypad वाले फोन से शख्स ने कर दिया ऑनलाइन पेमेंट, कैसे हुआ यह जादू इस Video में देखें
Keypad वाले फोन से शख्स ने कर दिया ऑनलाइन पेमेंट, कैसे हुआ यह जादू इस Video में देखें
Written By : Pankaj Yadav
Published : Mar 16, 2024 12:02 am IST,
Updated : Mar 16, 2024 06:26 am IST
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक नोकिया वाले कीपैड फोन से QR कोड स्कैन कर रहा है। जिसके बाद वह पिन डालकर पेमेंट कर देता है।
Image Source : SOCIAL MEDIAपेमेंट करता हुआ शख्स
ऑनलाइन पेमेंट आज कल हर जगह संभव हो गया है। भारत में हर व्यक्ति के पास एंड्राइड फोन है। इस वजह से भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन भी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कीपैड वाले फोन से ऑनलाइन पेमेंट करते हुए दिख रहा है। वीडियो को लोग खूब जमकर शेयर कर रहे हैं।
कीपैड वाले फोन से शख्स ने कर दिया पेमेंट
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक नोकिया वाले कीपैड फोन से QR कोड स्कैन कर रहा है और उसके बाद वह पिन डालकर पेमेंट कर देता है। वीडियो में पेमेंट जाने का मैसेज भी दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं कि ये वीडियो असली है या नकली। बता दें कि, कीपैड वाले फोन से भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है। ऐसा फीचर बहुत ही कम कीपैड फोन में उपलब्ध होता है।
वीडियो देख हैरान हुई पब्लिक
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @Adityaaa_Sharma नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख लोगों ने देखा और 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा और कितना विकास चाहिए।