1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पास जाकर फोटो क्लिक कर रहा था शख्स, गुस्साए हाथी ने दौड़ाकर रौंदा, Video देख निकल जाएगी आपकी चीख

पास जाकर फोटो क्लिक कर रहा था शख्स, गुस्साए हाथी ने दौड़ाकर रौंदा, Video देख निकल जाएगी आपकी चीख

जंगली जानवरों के पास फोटोग्राफी करना खतरनाक हो सकता है। हाथी जैसे विशाल और शक्तिशाली जानवर, जो आमतौर पर शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन वे अचानक शोर या इंसानों की हरकतों से उग्र हो सकते हैं। इस मामले में, कार के हॉर्न की आवाज ने न केवल हाथी को भड़काया, बल्कि पास खड़े व्यक्ति को भी खतरे में डाल दिया।

शख्स के पीछे पड़ा हाथी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शख्स के पीछे पड़ा हाथी

चामराजनगर जिले के गुंडुलपेट तालुक में स्थित बंदीपुर राष्ट्रीय उद्यान (बंदीपुर रिजर्व फॉरेस्ट) में रविवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिसमें फोटोग्राफी कर रहे एक युवक पर गुस्साए हाथी ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि युवक की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बंदीपुर रिजर्व फॉरेस्ट के गुंडुलपेट इलाके में उस समय हुई जब एक जंगली हाथी सड़क पार करने के लिए जंगल से बाहर आया। सड़क पर मौजूद वाहन चालकों और कुछ लोगों की भीड़ ने हाथी को देखकर रुकना बेहतर समझा और वे दूर से उसके जाने का इंतजार करने लगे। इस बीच, केरल का रहने वाला एक युवक फोटोग्राफी के लिए सड़क के किनारे आ गया और वह हाथी की तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहा था।

हाथी ने शख्स को कुचला

इसी दौरान, एक कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए हाथी के पास से गाड़ी निकालने की कोशिश की और हॉर्न बजा दिया। हॉर्न की तेज आवाज से हाथी भड़क गया और उसका गुस्सा फोटो खींच रहे युवक पर उतर गया। गुस्साए हाथी ने युवक पर हमला कर उसे कुचल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसके साथियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत मैसूर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

बंदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, जो चामराजनगर जिले में 874 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, भारत के सबसे बड़े संरक्षित क्षेत्रों में से एक है और नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। यह पार्क अपनी जैव-विविधता और विशेष रूप से बाघों और हाथियों की आबादी के लिए प्रसिद्ध है। 

ये भी पढ़ें:

'हमला अचानक हुआ था', लड़कों के साथ डांस कर रही थी लड़की, देखते ही आग बबूला हो उठी मां, पकड़कर खूब धोया

हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने खुद उठाकर परिवार को सौंपा, वायरल वीडियो ने जीता दिल