1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे स्टेशन वाला खीरा पहुंचा सकता है यमलोक! होश उड़ा देने वाला Video वायरल; एक्शन की उठी मांग

रेलवे स्टेशन वाला खीरा पहुंचा सकता है यमलोक! होश उड़ा देने वाला Video वायरल; एक्शन की उठी मांग

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। दरअसल, इसमें रेलवे स्टेशन पर बैठी कुछ महिलाओं को कथित रूप से खीरे को केमिकल युक्त पानी में डुबोते दिखाया गया है।

railway station video, aaj ka viral video, viral video, viral news, news in hindi- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAPRAZILA रेलवे स्टेशन खीरे को पेंट करती महिलाएं।

Viral Video : बिहार के कटिहार रेलवे जंक्शन पर एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ महिलाएं प्लेटफॉर्म पर खीरे को हरे रंग से पेंट करते नजर आ रही हैं। मकसद साफ है- सड़े या पीले पड़ चुके खीरे को ताजा और आकर्षक बनाकर यात्रियों को बेचना। यह वीडियो देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 

एक्स पर शेयर की गई पोस्ट 

इस पोस्ट को एक्स पर @ChapraZila नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं खीरे को किसी केमिकल या रंग के घोल में डुबोकर पेंट कर रही हैं। बाहर से चमकदार हरे खीरे अंदर से सड़े हुए बताए जा रहे हैं। वायरल होने के बाद यूजर्स ने इसे 'स्लो पॉइजन' करार दिया। एक यूजर ने लिखा, "क्या हम यही खा रहे हैं? रेलवे स्टेशन पर मिलावट का यह खेल कब रुकेगा?" हजारों कमेंट्स में स्वास्थ्य जोखिम, बच्चों-बुजुर्गों की सेहत और खाद्य सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी पर चर्चा हो रही है।

रेल सेवा ने किया ट्वीट 

इस घटना पर भारतीय रेलवे ने भी एक्स पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। @RailwaySeva नामक हैंडल से कहा गया कि "संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है।" गौरतलब है कि, कटिहार रेलवे स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे का प्रमुख जंक्शन है, जहां रोज हजारों यात्री आते-जाते हैं। यहां प्लेटफॉर्म पर फल-सब्जी विक्रेता आम हैं। ऐसे में यह घटना न सिर्फ स्थानीय बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय बन गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, सब्जियों पर इस्तेमाल होने वाला सिंथेटिक रंग या केमिकल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट संबंधी बीमारियां, एलर्जी, यहां तक कि लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई किस देश में खूब खाई जाती है, देखते ही बेकाबू हो जाते हैं लोग; क्या आपको पता है

रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच V शेप पटरी क्यों लगाई जाती है, जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा; जान लें