Interesting Facts : दुनिया के कोने-कोने में मिठाइयों का अलग ही स्वैग है। हर एक देश में जब भी मिठाइयों का स्वाद चखने की बात होती है तो वहां के लोग झटपट राज़ी हो जाते हैं। अलग-अलग देश में कई तरह की मिठाइयां बनाई और परोसी जाती हैं। मिठाइयों का महत्व हर देश में इतना ज्यादा है कि कई देशों ने तो अपने यहां की किसी न किसी फेमस मिठाई को राष्ट्रीय मिठाई के तौर पर वरीयता दी है। ठीक इसी प्रकार सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रोल होते रहने वाले देश पाकिस्तान में भी एक मिठाई काफी ज्यादा फेमस है और लोग उसे बड़े चाव से खाते हैं। मगर, क्या आपको पता है कि, पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई कौन सी है और किस देश में ये सबसे ज्यादा खाई जाती है ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।
पाकिस्तान की राष्ट्र्रीय मिठाई कौन सी है
गौरतलब है कि, पाकिस्तान में कई तरह मिठाइयां बनाई और परोसी जाती हैं। मसलन- शाही टुकड़ा, सेवइयां, फिरनी, लैब-ए-शिरीन, शीर खुरमा आदि। मगर, इन सबके अलावा गुलाब जामुन और जलेबी जैसी मिठाइयां भी वहां खूब पसंद की जाती हैं। इतना ही नहीं गुलाब जामुन और जलेबी को वहां पर लोग चटकारे लेकर खाते हैं। हालांकि, जलेबी से भी ज्यादा पाकिस्तानी लोग गुलाब जामुन पसंद करते हैं और इसीलिए पाकिस्तानी सरकार ने गुलाब जामुन को आधिकारिक तौर पर गुलाब जामुन को पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई घोषित किया हुआ है।
गुलाब जामुन का इतिहास
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लोग गुलाब जामुन की उत्पत्ति का श्रेय ईरान को देते हैं। इसके पीछे हवाला दिया जाता है- यह आटे (मैदा) से बने एक पकौड़े से विकसित हुआ है जिसे चीनी की चाशनी में डुबोया जाता था और इसे मध्य एशियाई तुर्क आक्रमणकारी अपने साथ भारत लाए थे। बातते हैं कि, गुलाब शब्द फारसी भाषा के 'गुल' (फूल) और 'आब' (पानी) से लिया गया है, जो गुलाब जल को संदर्भित करता है और जामुन जैसे बड़े आकार के होने की वजह है इसका पूरा नाम गुलाब जामुन बना। अरबी मिठाई लुक्मत अल-क़ाज़ी को गुलाब जामुन के समान ही बताया जाता है। हालांकि इसे बनाने में अलग घोल का उपयोग किया जाता है जैसे मैदा, सूखा खमीर, अंडे, नींबू का रस, नमक, चीनी, वनस्पति तेल और गर्म पानी। हालांकि, इंडिया टीवी इन तथ्यों की सत्यता और प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

किस देश में सबसे ज्यादा खाते हैं गुलाब जामुन
अब आते हैं अपनी खबर के मूल सवाल की ओर...क्या आपको पता है कि, दुनिया के किस हिस्से में सबसे ज्यादा गुलाब जामुन खाया जाता है ? बता दें कि, भारत ही वो इकलौता देश है जहां पर गुलाब जामुन को खाने और इसके प्रशंसकों की संख्या सबसे ज्यादा है। भारत के लगभग हर प्रांत और खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, कोलकाता जैसे राज्यों में गुलाब जामुन सबसे ज्यादा खाने और बिकने वाली मिठाई है। भारत के इन प्रांतों में मौजूद घरों में मांगलिक कार्यक्रम से लेकर पार्टी जैसे बड़े इवेंट्स और बड़े मौकों पर गुलाब जामुन बड़े ही चाव से खाया जाता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
5 स्टार होटलों में टॉयलेट सीट में बर्फ क्यों डाली जाती है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; दिलचस्प है वजह
रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच V शेप पटरी क्यों लगाई जाती है, जवाब सुनकर यकीन नहीं होगा; जान लें