A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में हवाई हमलों में 43 आतंकवादियों की मौत

पाकिस्तान में हवाई हमलों में 43 आतंकवादियों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में गुरुवार को हवाई हमलों के दौरान कम से कम 43 संदिग्ध अतंकवादियों को मार गिराया गया। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली। समाचार पत्र 'डान' के वेब

पाकिस्तान में हवाई...- India TV Hindi
पाकिस्तान में हवाई हमलों में 43 आतंकवादियों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में गुरुवार को हवाई हमलों के दौरान कम से कम 43 संदिग्ध अतंकवादियों को मार गिराया गया। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली। समाचार पत्र 'डान' के वेब पोर्टल पर प्रसारित खबर में अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) के वक्तव्य के हवाले से कहा गया है कि शावाल इलाके में 28 और घारलामाई इलाके में 15 आतंकवादी मारे गए।

इससे पहले सोमवार को हवाई हमलों में उत्तरी वजीरिस्तान और खैबर एजेंसी इलाकों में 65 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

पाकिस्तानी सेना के अनुसार, अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों से तालिबान आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने के लिए पिछले वर्ष जून में शुरू किया गया 'जर्ब-ए-अज्ब' अभियान आखिरी चरण में है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: अफगान सीमा के पास हवाई हमले में 65 आतंकवादियों की मौत

                            हिंदू युवती को पाकिस्तान में क्यों नहीं मिली नौकरी

                            पाकिस्तान के पंजाब में गृह मंत्रालय पर विस्फोट, 7 की मौत

Latest World News