1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: अफगान सीमा के पास हवाई हमले में 65 आतंकवादियों की मौत

पाकिस्तान: अफगान सीमा के पास हवाई हमले में 65 आतंकवादियों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2015 02:53 pm IST,  Updated : Aug 18, 2015 02:53 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने बताया कि लंबे समय से देश के बीहड़ इलाकों में शरण लिए विद्रोहियों के खिलाफ एक वर्ष से चलाए जा रहे अभियान के तहत अफगानिस्तान की सीमा से सटे कबायली

अफगान सीमा के पास हवाई...- India TV Hindi
अफगान सीमा के पास हवाई हमले में 65 आतंकवादियों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने बताया कि लंबे समय से देश के बीहड़ इलाकों में शरण लिए विद्रोहियों के खिलाफ एक वर्ष से चलाए जा रहे अभियान के तहत अफगानिस्तान की सीमा से सटे कबायली इलाकों में आज पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों में 65 आतंकवादी मारे गए। सेना ने एक बयान में बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के दो इलाकों में किए गए हवाई हमलों में 50 आतंकवादी मारे गए और उनके हथियारों के जखीरे नष्ट कर दिए गए, जबकि खैबर कबायली इलाके में किए गए हवाई हमले में 15 अन्य मारे गए।

सीमा के दोनों तरफ हमला करने वाले ये आतंकवादी लंबे समय से पाकिस्तान के सुदूर पश्चिम कबायली इलाकों में स्थित थे।

सरकार ने उत्तर वजीरिस्तान में जून 2014 में व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया था और दिसंबर में एक स्कूल पर हुए तालिबानी हमले के बाद ये प्रयास बढ़ा दिए गए। इस हमले में करीब 150 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से अधिकतर बच्चे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश