नेपाल में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के सात तीर्थयात्रियों के शव 17 मार्च को दिल्ली लाए जाएंगे। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि बस हादसे के बाद उन्होंने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्हें बताया गया कि शवों को मंगलवार को नई दिल्ली ले जाया जाएगा। इस हादसे में तमिलनाडु के सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं।
तमिलनाडु से 25 लोगों का जत्था गया था नेपाल
बता दें कि तमिलनाडु के पोलाची और देवकोट्टई से 25 लोगों का एक जत्था तीर्थयात्रा पर नेपाल गया था। नेपाल के मनोकामना मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 14 मार्च को लौटते समय इन लोगों को लेकर जा रही बस एक घाटी में गिर गई। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हुए, जिनका चितवन के सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
सभी मृतक भारतीय नागरिक
इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की गई है।
मंत्री एल. मुरुगन ने X पर पोस्ट किया, "दुर्घटना में जान गंवाने वालों के शवों को कल दिल्ली लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली से तीर्थयात्रियों के इन शव उनके गृह नगर पहुंचाए जाएंगे।" उन्होंने कहा, "मैं यह भी बताना चाहता हूं कि अस्पताल में उपचार करा रहे लोगों को भारतीय दूतावास के माध्यम से सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।"
यह भी पढ़ें-
मौत का LIVE Video: मासूम को किडनैप करके ले जा रहा था, तभी कार ने कुचल दिया, जांच हुई तो उड़ गए होश
महाराष्ट्र: पुलिस से डरकर भाग रहे 3 युवक मालगाड़ी की चपेट में आए, मौके पर मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा
Latest World News