1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान का बड़ा हमला, 19 चौकियों पर किया कब्जा, 55 सैनिकों को मार गिराया

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान का बड़ा हमला, 19 चौकियों पर किया कब्जा, 55 सैनिकों को मार गिराया

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान ने करारा जवाबी हमला किया है। पाकिस्तान के एक चेक प्वाइंट और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने और कई को ज़िदा पकड़ने का दावा किया।

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का बड़ा हमला- India TV Hindi
Image Source : PTI पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का बड़ा हमला

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान ने करारा जवाबी हमला किया है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों- काबुल, कंधार और पक्तिया पर की गई एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने सीमा पर बड़े पैमाने पर जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान बलों ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तानी सीमा के भीतर घुसकर कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है और भारी जनहानि पहुंचाई है।

4 घंटे चली जंग, 2 बड़े सैन्य ठिकानों पर भी कब्जा 

अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हमला पाकिस्तान द्वारा अफगान सीमा के उल्लंघन और निर्दोष नागरिकों की मौत के जवाब में किया गया। 26 फरवरी की रात करीब 8.0 बजे अफगान सेना ने डूरंड रेखा के पास पक्तिका, पक्तिया, खोस्त और नंगरहार जैसे इलाकों में एक साथ धावा बोल दिया। मात्र 4 घंटे चली इस जंग में अफगान मुजाहिदीन ने पाकिस्तान के 2 बड़े सैन्य ठिकानों (गैरीसन) और 19 चौकियों पर पूरी तरह कब्जा कर लिया, जबकि 4 अन्य चौकियों से पाकिस्तानी सैनिक अपनी जान बचाकर भाग निकले।

कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा बंदी बनाने का दावा

इस खूनी संघर्ष में 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। अफगान सेना कई सैनिकों के शव अपने साथ ले गई है और कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा बंदी भी बना लिया गया है। इस दौरान अफगान बलों ने पाकिस्तान का एक टैंक तबाह कर दिया और भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और एक सैन्य वाहन भी अपने कब्जे में ले लिया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात 12 बजे उनके चीफ ऑफ स्टाफ के आदेश पर हमला रोका गया।

ये भी पढ़ें-

जेफरी एप्स्टीन के साथ संबंधों पर अमेरिका में मचा सियासी घमासान, हिलेरी क्लिंटन ने दी गवाही; जानें क्या कहा

यूक्रेन के लिए लड़ रहे हैं 75 देशों के 10 हजार से ज्यादा विदेशी लड़ाके: रिपोर्ट

Latest World News