A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: सीरिया के इदलिब में हुआ भयानक विस्फोट, कम से कम 6 लोगों की हुई मौत; कई घायल

VIDEO: सीरिया के इदलिब में हुआ भयानक विस्फोट, कम से कम 6 लोगों की हुई मौत; कई घायल

सीरिया के इदलिब प्रांत में भयानक विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

Syria Idlib Blast- India TV Hindi
Image Source : @DRSHAJULISLAM Syria Idlib Blast

Syria Explosion: उत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में हुए एक विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। विस्फोट के कारणों के बारे में कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था 'सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' ने बताया कि विस्फोट गोला-बारूद के एक डिपो में हुआ है। 

जारी है मलबे में फंसे लोगों की तलाश

सीरियाई नागरिक सुरक्षा दल 'व्हाइट हेल्मेट्स' ने बताया कि विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट बृहस्पतिवार को इदलिब के उत्तर में मारात मिसरिन शहर में हुआ। व्हाइट हेल्मेट्स ने एक बयान में कहा, ‘‘यह केवल उन लोगों की मृत्यु का आंकड़ा है जिनके शवों को सीरियाई नागरिक सुरक्षा दल द्वारा बरामद किया गया है। मलबे में फंसे हुए लोगों की तलाश जारी है।’’ 

मौके पर पहुंचा बचाव दल 

सीरियाई आपातकालीन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री राएद अल-सालेह ने विस्फोट के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम इदलिब के उत्तरी इलाके में स्थित मारात मिसरिन शहर में  हुए विस्फोट पर नजर रख रहे हैं।' उन्होंने कहा कि बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

'विस्फोट स्थल के पास जाने से बचें लोग'

मंत्री राएद अल-सालेह ने कहा, 'हम इदलिब में लोगों से आग्रह करते हैं कि वो अपनी सुरक्षा को देखते हुए विस्फोट स्थल के पास जाने से बचें। हमारी टीमें खतरनाक और जटिल परिस्थितियों में अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। हालात काबू से बाहर नहीं हैं।' (एपी)

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान में क्या है लड़कियों का हाल, बस 13 साल की नाहिदे के बारे में जान लें आप; सब समझ जाएंगे

पाकिस्तान और ईरान से निकाले गए अफगानों के साथ तालिबान ने क्या किया? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Latest World News