1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्किये में भीषण गैस विस्फोट, दो इमारतें ढहीं, एक की मौत और कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप

तुर्किये में भीषण गैस विस्फोट, दो इमारतें ढहीं, एक की मौत और कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप

गैस विस्फोट के चलते दो इमारते ढग गईं। मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मलबे के अंदर कई लोग दब गए। एक का शव निकाला जा चुका है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे वाली जगह पर तैनात सुरक्षाकर्मी- India TV Hindi
Image Source : AP हादसे वाली जगह पर तैनात सुरक्षाकर्मी

तुर्किये में इस्तांबुल के फातिह जिले में रविवार को प्राकृतिक गैस विस्फोट हुआ है। दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई। इसके कारण दो इमारतें ढह गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। प्राकृतिक गैस में हुए विस्फोट को लेकर पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

घायलों को मलबे से निकाला गया बाहर

इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने कहा कि तलाश और बचाव दल ने 10 घायलों को ढही इमारतों के मलबे से बाहर निकाला है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत काफी गंभीर है। 

गर्वरन ने अस्पताल का किया दौरा

गर्वनर गुल ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि ढह गई इमारतों में से एक दो मंजिला थी जबकि दूसरी एक मंजिला थी।

विस्फोट के चलते दूसरी इमारत भी ढही

तुर्किये टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर गुल ने बताया कि विस्फोट दोपहर में एक इमारत में हुआ। शुरुआती आकलन के आधार पर विस्फोट प्राकृतिक गैस के कारण हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जिस इमारत में विस्फोट हुआ, उसके ढहने से बगल वाली इमारत भी गिर गई।

दशकों पुराने हैं मकान

इस्तांबुल के फातिह जिले को भवन सुरक्षा के मामले में शहर के सबसे जोखिम भरे जिलों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसके ज्यादातर मकान दशकों पुराने हैं। आधुनिक भूकंपीय मानकों से पहले के हैं।

ये भी पढ़ें: 

'ईरान को मिटाने का भ्रम पालने वाले हताशा दिखा रहे', राष्ट्रपति पेजेश्कियान की कड़ी चेतावनी

ईरान का नया दांव: होर्मुज स्ट्रेट पर लगाएगा टैक्स? हर टैंकर से 2 मिलियन डॉलर वसूलने की तैयारी-सूत्र

 
 
 
 

Latest World News