1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान का नया दांव: होर्मुज स्ट्रेट पर लगाएगा टैक्स? हर टैंकर से 2 मिलियन डॉलर वसूलने की तैयारी-सूत्र

ईरान का नया दांव: होर्मुज स्ट्रेट पर लगाएगा टैक्स? हर टैंकर से 2 मिलियन डॉलर वसूलने की तैयारी-सूत्र

 Published : Mar 22, 2026 08:25 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 08:45 pm IST

ईरान और अमेरिका-इजरायल संघर्ष थमने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। इस बीच सीएनएन को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईरान अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरनेवाले हर टैंकर्स से 2 मिलियन डॉलर वसूलने की तैयारी कर रहा है।

cargo ship- India TV Hindi
कार्गो शिप Image Source : AP

Iran US War: क्या ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरनेवाले जहाजों पर टैक्स लगाएगा? हर टैंकर से 2 मिलियन डॉलर वसूलने की तैयारी हो रही है? अमेरिकी न्यूज नेटवर्क सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर अपने कंट्रोल का फायदा उठाकर अब कमाई करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में ईरान ही तय करता है कि कौन जहाज इस इलाके से होकर गुजरेगा और कौन नहीं। इसके साथ ही जहाजों के गुजरने की वह शर्त भी रख रहा है।

हर टैंकर से वसूली की तैयारी!

सूत्र ने बताया कि ईरान इजरायल को दबाने और होर्मुड्र स्ट्रेट में एक नई व्यवस्था कायम करने की कोशिश में जुटा हुआ है। सूत्र के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट से गुजरनेवाले हर टैंकर के लिए लगभग 2 मिलियन डॉलर का भुगतान करना पड़ सकता है।

युद्ध खत्म नहीं होने पर बढ़ेंगी ट्रंप की मुश्किलें

सूत्र ने आगे कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध समाप्त करने के संबंध में ईरान की शर्तें मान लेनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर वे अपने राजनीतिक जीवन को ही दांव पर लगा सकते हैं।

राजनीतिक करियर पर खतरा

सूत्र ने कहा, "ऐसा लगता है कि अमेरिका के भीतर से बढ़ते दबाव और दुनिया भर में तेल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे ट्रंप को, नेतन्याहू द्वारा उनके लिए बिछाए गए जाल से जल्द से जल्द बाहर निकल जाना चाहिए और ईरान की शर्तें मान लेनी चाहिए। यदि वे ईरान को ज़रूरी रियायतें नहीं देते हैं, तो वे एक ऐसे अंतहीन रास्ते पर चल पड़ सकते हैं, जहां उनके पूरे राजनीतिक करियर के दांव पर लग जाने का खतरा है।"

ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों को ''नेस्तनाबूद'' कर देगा। ट्रंप ने यह चेतावनी फ्लोरिडा में सप्ताहांत बिताने के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने कहा कि ईरान को इस अहम जलमार्ग को खोलने के लिए ठीक 48 घंटे का समय दिया जा रहा है, अन्यथा उसे नए हमलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ''विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों को नष्ट कर देगा और इसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी।'' 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश