1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ Hormuz में मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट, देखें VIDEO

Israel US Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ Hormuz में मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट, देखें VIDEO

 Published : Mar 22, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 03:51 pm IST

Israel US Iran War: ईरान ने दुश्मन के एक और विमान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मार गिराने का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा कि होर्मुज में उसने लड़ाकू विमान को पहले ट्रेस किया, फिर मार गिराया।

ईरान ने होर्मुज में एफ-15 को बनाया शिकार। - India TV Hindi
ईरान ने होर्मुज में एफ-15 को बनाया शिकार। Image Source : X@SPUTNIKINT

Israel US Iran War: Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका को ईरान ने फिर बड़ा झटका दिया है। ईरानी मिसाइल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दुश्मन के एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले ईरान इजरायल के एफ-16 और अमेरिका के एफ-35 को भी निशाना बना चुका है। ईरान ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने होर्मुज द्वीप के पास दक्षिणी तट पर दुश्मन के F-15 फाइटर जेट को सतह-से-हवा मिसाइलों से नष्ट कर दिया है। 

इंटरसेप्ट करके मार गिराया दुश्मन का लड़ाकू विमान

ईरानी राज्य मीडिया IRIB और सेना के सूत्रों ने बताया कि यह घटना होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट हुई, जहां अमेरिकी और इजरायली विमान लगातार हमले कर रहे हैं। ईरानी सेना के खातम अल-अंबिया एयर डिफेंस मुख्यालय ने बयान जारी कर कहा कि "आक्रमणकारी दुश्मन F-15 विमान को ईरानी सेना की वायु रक्षा इकाई द्वारा इंटरसेप्ट किया गया और सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइलों से हिट किया गया।" ईरान ने घटना का फुटेज भी जारी किया है, जिसमें मिसाइल लॉन्च और विमान पर हमला दिखाया गया है। 

इजरायल या अमेरिका में किसका विमान?

IRIB ने कहा कि विमान के चालक दल की स्थिति की जांच जारी है, और यह अमेरिकी या इजरायली विमान हो सकता है। यह दावा ऐसे समय आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में तनाव चरम पर है। अमेरिका ने हाल ही में ईरानी मिसाइल साइटों पर 5,000 पाउंड की डीप पेनेट्रेटर बमों से हमले किए हैं, ताकि जलडमरूमध्य को फिर से खोला जा सके। ईरान ने जवाब में खाड़ी में तेल निर्यात और जहाजों पर हमले तेज किए हैं। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ऐसे दावों को "बेबुनियाद" करार दिया है। पिछले कुछ हफ्तों में ईरान ने कई बार F-15 या अन्य अमेरिकी विमानों को गिराने का दावा किया है, लेकिन ज्यादातर मामलों में CENTCOM ने इनकार किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश