A
Hindi News विदेश एशिया भारत ने UN में कर दी धुलाई, आतंकवाद और बच्चों के शोषण पर पाकिस्तान को घेरा; ऑपरेशन सिंदूर का भी किया जिक्र

भारत ने UN में कर दी धुलाई, आतंकवाद और बच्चों के शोषण पर पाकिस्तान को घेरा; ऑपरेशन सिंदूर का भी किया जिक्र

भारतीय जनता पार्टी के नेता निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। दुबे ने कहा कि अफगानिस्तान और भारत में स्कूलों और छात्रों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं। ये हमले संयुक्त राष्ट्र बाल एवं सशस्त्र संघर्ष (सीएसी) के एजेंडे का उल्लंघन हैं।

Nishikant Dubey UNGA- India TV Hindi Image Source : @INDIAUNNEWYORK/ X Nishikant Dubey UNGA

India Slams Pakistan At United Nations: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। बाल अधिकारों के गंभीर उल्लंघन और सीमा पार आतंकवाद पर भारत ने पाकिस्तान को धो डाला है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने UNGA के 80वें सत्र में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। दुबे ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को नागरिकों, खासकर बच्चों की सुरक्षा के लिए वैध और जरूरी प्रतिक्रिया बताया। 

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

निशिकांत दुबे ने कहा कि पाकिस्तान, बाल और सशस्त्र संघर्ष (सीएसी) एजेंडे के "सबसे गंभीर उल्लंघनकर्ताओं" में से एक है। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद, गोलाबारी और हवाई हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर किया, जिसकी वजह से अफगान बच्चों की हत्या और अपंगता हुई है। इसके लिए उन्होंने सीएसी पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की 2025 की रिपोर्ट का हवाला दिया। बीजेपी सांसद ने कहा, "हम अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों के खिलाफ हो रहे गंभीर दुर्व्यवहारों से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश के लिए पाकिस्तान की कड़ी निंदा करते हैं, ये बात महासचिव की सीएसी 2025 पर रिपोर्ट और साथ ही जारी सीमा पार आतंकवाद से साफ है।

ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

निशिकांत दुबे ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तानी आतंकियों के क्रूर हमलों को नहीं भूला है। इस हमले के बाद भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों स्ट्राइक की गई। बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत ने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के लिए अपने वैध अधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर हमारे सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया, जिसमें बच्चों समेत कई नागरिकों की जान गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों में शामिल होने के बाद भी पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलना पाखंड है।

खुद को आईने में देखे पाकिस्तान

बीजेपी सांसद ने कहा कि पाकिस्तान को खुद को आईने में देखने की जरूरत है और इस मंच पर उपदेश देना बंद करे। उसे अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए और महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाना बंद करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:

नेपाल के बाद अब इस देश में Gen-Z के प्रदर्शन से हिल गई सरकार, देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति

ट्रंप ने कही यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने की बात तो भड़का रूस, बोला- 'हो सकते हैं विनाशकारी नतीजे'

Latest World News