1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'या खुदा आज बचा लो', संसद में फूट-फूटकर रोने लगा पाकिस्तानी सांसद; सामने आया VIDEO

'या खुदा आज बचा लो', संसद में फूट-फूटकर रोने लगा पाकिस्तानी सांसद; सामने आया VIDEO

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत के लिए सबक सिखाया है। पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में दहशत है। आज संसद में बहस के दौरान पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल फूट-फूटकर रोने लग गया।

पाकिस्तानी सांसद...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है। इसकी बानगी पाकिस्तान की संसद में भी देखने को मिली। आज संसद में बहस के दौरान पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल फूट-फूटकर रोने लग गया। इकबाल ने कहा- ''या खुदा आज बचा लो। दुआ करते हैं कि अल्लाह हमारे मुल्कल की हिफाजत करे और हमें आपस में जोड़कर रखे।'' बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध तनाव के चरम सीमा पर हैं। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत के लिए सबक सिखाया है।

देखें वीडियो-

कल रात भी पाकिस्तान ने हिंदुस्तान के 15 शहरों को टारगेट किया। रात 1 बजे के करीब ड्रोन से अटैक किया मिसाइल दागे लेकिन भारत पाकिस्तान के हर हमले का जवाब देने के लिए तैयार था। पाकिस्तान की तरफ से भारत के अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, चंडीगढ़, पठानकोट में हमले की नाकाम कोशिश की गई है। इसके अलावा श्रीनगर, अवंतीपोरा, आदमपुर, फलौदी, भुज में भी हमले की कोशिश की गई है लेकिन भारत ने पाकिस्तान की सभी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराई है।

भारतीय हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान

पाकिस्तान की इस कायरना हरकत के जवाब में आज सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारत ने भी पाकिस्तान की तरह ही उसी क्षेत्र में और उसी तीव्रता से जवाब दिया है। इस दौरान लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी कर दिया गया है।

बदल गए ख्वाजा आसिफ के सुर

भारत के हमलों के बाद पाकिस्तान खौफ में है। पहलगाम हमले के बाद लगातार परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तानी नेताओं की सारी हेकड़ी निकल गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि एक विदेशी चैनल से बात करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि, हम जंग से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ यहां तक कह चुके हैं कि अगर भारत पीछे हटता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को खत्म कर देंगे।

यह भी पढ़ें-

Latest World News