1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्या है हारोप ड्रोन, जो बन सकता है पाकिस्तान का काल, भारत के अलावा किन देशों के पास

क्या है हारोप ड्रोन, जो बन सकता है पाकिस्तान का काल, भारत के अलावा किन देशों के पास

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 08, 2025 03:58 pm IST,  Updated : May 08, 2025 04:30 pm IST

हारोप ड्रोन 20 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जा सकता है। यह अपने लक्ष्य के सामने आने का इंतजार करते हुए हवा में उड़ता रहता है और कमांड मिलने पर हमला करता है। यह सात घंटे तक हवा में रह सकता है।

Harop drone- India TV Hindi
हारोप ड्रोन Image Source : INDIA TV

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। किसी भी देश ने युद्ध का ऐलान नहीं किया है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने तबाह किए। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर जमकर गोलीबारी की जा रही है। वहीं, 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर भी मिसाइल और ड्रोन हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने इसे नाकाम कर दिया। इस बीच भारत का हारोप ड्रोन चर्चा में बना हुआ है, जो युद्ध होने पर पाकिस्तान का काल बन सकता है। यहां हम आपको हारोप ड्रोन के बारे में बता रहे हैं।

हारोप ड्रोन क्या है?

IAI हारोप ड्रोन इजराइल ने बनाया है। इजराइल के अलावा भारत और अजरबैजान भी इस ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं। यह एक मानवरहित 'आत्मघाती' ड्रोन है, जो 2.5 मीटर लंबा है और इसके पंखों का फैलाव तीन मीटर है। अलग-अलग रिपोर्ट के अनुसार हारोप लगभग 20 किलोग्राम विस्फोटक ले जा सकता है और सात घंटे तक हवा में रह सकता है। हवा में रहने के दौरान यह ड्रोन 1000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।

घात लगाकर हमला करता है यह ड्रोन

यह ड्रोन इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने बनाया है। IAI हारोप से आशय इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एडवांस्ड लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम से है। इसके नाम में IAI निर्माता कंपनी का नाम है, जबकि हारोप इस मॉडल का नाम है। यह इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के MBT मिसाइल डिवीजन द्वारा विकसित एक लोइटरिंग म्यूनिशन (LM) है। लोइटरिंग म्यूनिशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह घात लगाकर हमला करता है। यह ड्रोन युद्ध के मैदान के ऊपर मंडराते हुए अपने लक्ष्य का इंतजार करता है और उसके सामने आने के बाद ऑपरेटर के आदेश पर हमला करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत