Minab School Attack Iran: इजरायल और अमेरिका से संघर्ष के बीच ईरान के मीनाब शहर में स्कूल पर हमले की खबर आई है। दावा किया जा रहा है कि यहां इजरायली और अमेरिका के संयुक्त हमले में छात्राओं समेत 85 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पहले 40 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी जो अब बढ़कर 85 तक पहुंच गई है। ईरान ने भी इस कार्रवाई का जवाब दिया है और इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया है।
हमले की चपेट में आया ईरान का स्कूल
मीनाब शहर में जहां ये हमला हुआ है वह जगह साउथ ईरान के होर्मोजगान प्रांत में है, यहां ईरान के अर्धसैनिक बल 'रिवोल्यूशनरी' गार्ड का एक अड्डा है। इसकी चपेट में छात्राओं को प्राइमरी स्कूल आ गया। बच्चियां जब स्कूल में पढ़ रही थीं तभी अटैक हो गया और स्कूल की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर भी छात्राओं को रेस्क्यू किया जा रहा है। घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
नेतन्याहू ने ईरानी शासन पर लगाए आरोप
ईरान पर हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'मैं अपने महान मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक लीडरशिप के लिए धन्यवाद देता हूं। 47 साल से अयातुल्ला शासन 'इजरायल मुर्दाबाद' और 'अमेरिका मुर्दाबाद' के नारे लगाता रहा। इसने खून बहाया है, कई अमेरिकियों को मारा है। इसने अपने ही लोगों का नरसंहार किया है।
ईरान को परमाणु बम जमा करने की इजाजत नहीं
उन्होंने जोर देकर आगे कहा कि इस ईरानी शासन को परमाणु हथियार जमा करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि यह पूरी इंसानियत के लिए खतरा हो सकता है। हमारे ज्वाइंट एक्शन से बहादुर ईरानी पब्लिक को अपना फ्यूचर अपने हाथों में लेने के लिए परिस्थितियां बनेंगी। उनका युद्ध ईरानी शासन के खिलाफ है न कि ईरानी की जनता के खिलाफ।
अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें
Latest World News