A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran Protest: कौन हैं इरफान सुल्तानी...जिसे ईरान ने सिर्फ 4 दिन में सुना दी मौत की सजा, अब देने जा रहा फांसी

Iran Protest: कौन हैं इरफान सुल्तानी...जिसे ईरान ने सिर्फ 4 दिन में सुना दी मौत की सजा, अब देने जा रहा फांसी

ईरान में पहले प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी को फांसी देने की पूरी तैयारी है। 26 साल के सुल्तानी को पिछले हफ्ते राजधानी तेहरान के पास करज में विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

Iran Protest And Erfan Soltani- India TV Hindi
Image Source : @ADELINASFISHTA/ (X) AND AP Iran Protest And Erfan Soltani

Iran Erfan Soltani: ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ विद्रोह के चलते 26 साल के एक प्रदर्शनकारी, इरफान सुल्तानी को मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है। द गार्जियन के अनुसार, सुल्तानी को 8 जनवरी को विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए गिरफ्तार किया गया था। ईरानी अधिकारियों ने बाद में 11 जनवरी को कोर्ट की सुनवाई के बाद उन्हें मोहारेबेह, यानी "अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ने" के आरोप में मौत की सजा सुनाई।

सुल्तानी को नहीं दी गई कानूनी मदद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुल्तानी को सही ट्रायल और कानूनी मदद नहीं दी गई। परिवार के मुताबिक उन्हें फांसी से पहले सिर्फ 10 मिनट की आखिरी मुलाकात की इजाजत दी जाएगी। इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपनी कार्रवाई के तहत प्रदर्शनकारियों को फांसी देना शुरू करता है, तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा। ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख, अली लारीजानी ने पलटवार करते हुए ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर "ईरान में लोगों के हत्यारे" होने का आरोप लगाया है।

ये है ईरान का रिकॉर्ड 

द गार्जियन के अनुसार, चीन के बाद ईरान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फांसी देने वाला देश है। नॉर्वे स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स ग्रुप के अनुसार, पिछले साल ईरान में कम से कम 1,500 लोगों को फांसी दी गई।

ईरान के शाह ने अमेरिकी दूत से की मुलाकात

इस बीच, व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ ने ईरान के निर्वासित पूर्व क्राउन प्रिंस, रजा पहलवी से गुप्त रूप से मुलाकात की है ताकि ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा की जा सके। एक्सियोस ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। पहलवी, जिन्हें बचपन में ईरान के अगले शाह बनने के लिए तैयार किया गया था, उन्होंने लगभग पांच दशक निर्वासन में बिताए हैं। पहलवी इस्लामिक गणराज्य को हिला देने वाले विरोध प्रदर्शनों में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे हैं।

ईरान में कत्लेआम

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान मरने वालों में 2500 के पार पहुंच गया है। मृतकों में 2,403 प्रदर्शनकारी थे और 147 सरकार से जुड़े लोग थे। 12 बच्चों की भी मौत हुई, साथ ही 9 ऐसे आम नागरिक भी मारे गए जो विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले रहे थे। 18 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें:

VIDEO: कैमरे में कैद हुई करतूत, ट्रंप ने उस शख्स को दिखाई Middle Finger जिसने उन्हें कहा Pedophile Protector

ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों के साथ रद्द की बैठकें, अब किसी भी वक्त हो सकता है तेहरान पर हमला

Latest World News