इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडरों के मारे जाने की लिस्ट जारी की है। IDF ने जिन बड़े लोगों के मारे जाने की तस्वीर और नाम प्रकाशित किए हैं, उनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का नाम शामिल नहीं है।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया है। यह दुनिया उनके बिना एक बेहतर जगह है।"
इरान के मारे गए टॉप लीडर्स
- अली शमखानी
- मोहम्मद पाकपुर
- सालेह असदी
- मोहम्मद शिराजी
- अजीज नासिरजादेह
- हुसैन जबल अमेलियन
- रजा मुजफ्फर-निया
मारे जाने के दावे बीच खामेनेई का आया बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई भी इस हमले में मारे गए हैं। इन दावों के बीच खामेनेई का बड़ा बयान सामने आाय है, जिसमें कहा गया है कि वह इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे। तेहरान टाइम्स ने खामेनेई के हवाले से कहा, "इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटा दूंगा।"
खामेनेई ने कहा है, "अब समय आ गया है कि इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाए। मैं इजरायल को नष्ट करके दुनिया को दिखाऊंगा। मुस्लिम देश मेरा साथ नहीं देंगे फिर भी, वे दुश्मन से मिल गए हैं। दुश्मन ने ठिकाने बना लिए हैं और मेरे ही मुस्लिम देशों को मेरे खिलाफ भड़का रहा है। मैं अकेला ही उनके लिए काफी हूं।"
ये भी पढ़ें-
Israel US Strikes in Iran LIVE: जंग में मारे जाने के दावे के बीच आया खामेनेई का बयान, "इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटा दूंगा"
Iran Supreme Leader Death: 'बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत', ट्रंप ने किया दावा
Latest World News