1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली सेना ने गाजा पट्टी से बरामद किए 2 और बंधकों के शव, जानें पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा

इजरायली सेना ने गाजा पट्टी से बरामद किए 2 और बंधकों के शव, जानें पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा

इजरायल की सेना ने 2 और बंधकों के शव बरामद कर लिए हैं। बेंजामिन नेतन्याहू बंधकों की पहचान जूडिह वीनस्टीन और गैड हग्गई के रूप में हुई है। पीएम बेंजामिन ने कहा कि वो इजरायल के सभी नागरिकों की ओर से इनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

बेंजामिन नेतन्याहू और जिन बंधकों के शव मिले हैं। बंधकों की पहचान जूडिह वीनस्टीन और गैड हग्गई के रूप - India TV Hindi
Image Source : AP बेंजामिन नेतन्याहू और जिन बंधकों के शव मिले हैं। बंधकों की पहचान जूडिह वीनस्टीन और गैड हग्गई के रूप में हुई है।

तेल अवीव: इजरायल ने सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के दौरान बंधक बनाए गए 2 इजरायली-अमेरिकी लोगों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि जूडिह वीनस्टीन और गैड हग्गई के शव सेना और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ की ओर से चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत बरामद कर इजरायल लाए गए हैं। 

क्या बोले पीएम नेतन्याहू?

पीएम नेतन्याहू ने कहा, ‘‘इजरायल के सभी नागरिकों की ओर से मैं इनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ किब्बुत्ज नीर ओज ने दिसंबर 2023 में वीनस्टीन (70) और हग्गई (72) की मृत्यु की पुष्टि की थी। किब्बुत्ज नीर ओज एक समुदाय है। इजरायली सेना ने कहा कि वो दोनों सात अक्टूबर को हुए हमले में मारे गए थे और हाल में उनके शव दक्षिणी गाजा के शहर खान यूनुस से बरामद किए गए हैं। 

जारी हैं इजरायल के हमले

इस बीच नासिर अस्पताल के अनुसार, खान यूनिस में रातभर इजरायली हमलों में कम से कम 10 फलस्तीनी मारे गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा शहर में अल-अहली अस्पताल परिसर पर हुए हमले में 3 स्थानीय पत्रकार मारे गए और छह लोग घायल हो गए। पत्रकारों की तत्काल पहचान नहीं बताई गई साथ ही यह भी नहीं बताया गया कि वो किस मीडिया संस्थान के लिए काम करते थे। इजरायली सेना ने कहा कि वह अल-अहली पर हमले की रिपोर्ट की जांच कर रही है। 

यह भी जानें

सेना का कहना है कि वह केवल आतंकवादियों को निशाना बनाती है और नागरिकों की मौतों के लिए हमास जिम्मेदार है। न्यूयॉर्क स्थित ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ के अनुसार, इजरायल-हमास जंग की शुरुआत से अब तक 180 से अधिक पत्रकार और मीडिया कर्मी मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर गाजा में मारे गए हैं। इजरायल ने कहा है कि उसके हमलों में मारे गए ज्यादातर लोग पत्रकार के रूप में रह रहे आतंकवादी थे। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में कारोबारी ने बेरहमी से हिंदू युवक को पीटा, बहन मांगती रही रहम की भीख; देखें VIDEO

न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने पार्लियामेंट में दिखा दी अपनी ही AI जनरेटेड न्यूड फोटो, इसके पीछे का कारण जान लीजिए

Latest World News