1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में कारोबारी ने बेरहमी से हिंदू युवक को पीटा, बहन मांगती रही रहम की भीख; देखें VIDEO

पाकिस्तान में कारोबारी ने बेरहमी से हिंदू युवक को पीटा, बहन मांगती रही रहम की भीख; देखें VIDEO

 Published : Jun 05, 2025 04:57 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 05:50 pm IST

पाकिस्तान के कराची से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां मामूली बात पर एक हिंदू युवक और उसकी बहन के साथ बर्बरता की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी मीडिया उद्यमी सलमान फारूक ने हिंदू युवक को पीटा- India TV Hindi
पाकिस्तानी मीडिया उद्यमी सलमान फारूक ने हिंदू युवक को पीटा Image Source : @MANSOORDHILLON_

Pakistani Entrepreneur Thrashes Hindu Man: पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ किस तरह का बर्ताव होता है इससे पूरी दुनिया वाकिफ है। लेकिन, अब एक वीडियो ने पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ होने वाले अत्याचार की पोल खोलकर रख दी है। पाकिस्तानी मीडिया उद्यमी सलमान फारूक का एक हिंदू युवक को पीटने का वीडियो सामने आया है। घटना पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची शहर के पॉश इलाके डिफेंस सोसाइटी की है। 

हिंदू युवक ने किया क्या था?

बॉयोनिक फिल्म्स के मालिक सलमान फारूक ने एक हिंदू युवक को इसलिए पीटा क्योंकि उसकी मोटरसाइकिल उनकी कार से छू गई थी। हिंदू युवक की पहचान सुधीर धुन राज के रूप में हुई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कारोबारी सलमान फारूक को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदू युवक को पीटा गया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुधीर अपनी बहन कल्पना के साथ कराची के डिफेंस सोसाइटी इलाके से मोटरसाइकिल से जा रहा था। इस दौरान जब वह इत्तेहाद इलाके से गुजर रहा था तो उसकी बाइक सलमान फारूक की गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद सलमान फारूक और उसके सुरक्षा गार्डों ने सुधीर राज को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। 

देखें हिंदू युवक की पिटाई का VIDEO

गिड़गिड़ाती रही बहन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है सलमान फारूक हिंदू युवक का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि गाड़ी में बैठे सुरक्षा गार्ड उसे बार-बार थप्पड़ मार रहे हैं। सुधीर की बहन कल्पना हाथ जोड़कर सलमान फारूक के सामने गिड़गिड़ाती रही, भाई को छोड़ने के लिए दया की भीख मांगती रही लेकिन उसकी विनती को नजरअंदाज कर दिया गया।   

पुलिस रिमांड में सलमान फारूक

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद सलीम की शिकायत के आधार पर गिजरी पुलिस स्टेशन में सलमान फारूक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फारूक पर जान से मारने की धमकी देना, शारीरिक हमला, मौखिक दुर्व्यवहार और एक महिला को परेशान करने के आरोप लगे हैं। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कराची की एक अदालत ने सलमान फारूक और एक अन्य आरोपी को पुलिस की दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में भी आतंकियों की नापाक करतूत, प्राइवेट कंपनी के 11 कर्मचारियों को किया अगवा

ट्रंप से बातचीत के कुछ घंटे बाद ही रूस ने यूक्रेन पर किए घातक हमले, मचा दी तबाही

न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने पार्लियामेंट में दिखा दी अपनी ही AI जनरेटेड न्यूड फोटो, इसके पीछे का कारण जान लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश