1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में भी आतंकियों की नापाक करतूत, प्राइवेट कंपनी के 11 कर्मचारियों को किया अगवा

पाकिस्तान में भी आतंकियों की नापाक करतूत, प्राइवेट कंपनी के 11 कर्मचारियों को किया अगवा

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jun 05, 2025 03:29 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 03:41 pm IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। आतंकियों ने एक निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों को अगवा कर लिया है। यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी इस्लामाबाद से क्वेटा जा रहे थे।

पाकिस्तानी सुरक्षा बल- India TV Hindi
पाकिस्तानी सुरक्षा बल Image Source : AP

पेशावर: पाकिस्तान जो दुनिया भर में आतंकियों के एक्सपोर्ट के लिए जाना जाता है वहां भी अगर आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम दें तो यह अपने आप में हस्यास्पद है। लेकिन, ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुआ है। यहां खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को एक निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया और अपहृत कर्मचारियों में से छह लोगों को बचा लिया। सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

सूचना मिलते ही डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधीक्षक और आतंकवाद निरोधक विभाग के पुलिस अधीक्षक शकील खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की। शेष पांच बंधकों को बचाने और संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है। अपहरण की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। 

पाकिस्तानी सुरक्षा बल
Image Source : APपाकिस्तानी सुरक्षा बल

इस्लामाबाद से क्वेटा जा रहे थे कर्मचारी

एक निजी कंपनी के तीन वाहनों में सवार ये कर्मचारी इस्लामाबाद से क्वेटा जा रहे थे, तभी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में दोमांडा ब्रिज के पास उनका अपहरण कर लिया गया। डेरा इस्माइल खान को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का गढ़ माना जाता है। पिछले कुछ समय से यहां आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। 

सुरक्षा बलों ने आतंकियों को किया ढेर

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक कबायली जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में 14 आतंकवादियों को मार गिराया था। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा था कि भीषण गोलीबारी के बाद आतंकी मारे गए। अन्य आतंकवादियों को खत्म करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

ट्रंप से बातचीत के कुछ घंटे बाद ही रूस ने यूक्रेन पर किए घातक हमले, मचा दी तबाही

न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने पार्लियामेंट में दिखा दी अपनी ही AI जनरेटेड न्यूड फोटो, इसके पीछे का कारण जान लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।