Israel US Strikes in Iran: किसी देश को ईरान को यह कहने का अधिकार नहीं कि इजरायल-यूएस हमले का जवाब न दोः अब्बास अराघची
Israel US Strikes in Iran: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी और ईरान सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी कांउसिल के अधिकारी अली लारिजानी ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेंगे। इस बीच कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट एफ-15 क्रैश हो गया है।

Israel US Strikes in Iran: अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया है। इस सैन्य अभियान में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरानी सैन्य कमांडरों ने स्पष्ट किया है कि वो अपने सर्वोच्च नेता की शहादत का बदला लेंगे। ईरान ने UAE सहित खाड़ी देशों पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। यह स्थिति अब पूरे मध्य पूर्व को बड़े युद्ध की ओर धकेल रही है। ईरान ने दुबई एयरपोर्ट, बुर्ज खलीफा और बहरीन, कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है। इस बीच, US मिलिट्री ने ऐलान किया है कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स (IRGC) का हेडक्वार्टर तबाह कर दिया है। अब अमेरिका का विदेश मंत्रालय स्थानीय समयानुसार 8 बजे प्रेसवार्ता करेगा।
पेंटागन से जुड़े दफ्तर तक पहुंची ईरानी मिसाइल
ईरान की मिसाइल पेंटागन से जुड़े दफ्तर तक पहुंच गई है। यह दफ्तर बहरीन में बताया जा रहा है। ईरानी मिसाइलों के हमले के बाद पूरी बिल्डिंग में आग लग गई है।
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर गोलीबारी का वीडियो सामने आया है। गोलीबारी करने वालों को ग्रीन जोन का आतंकवादी बताया गया है।
ट्रंप और नेतन्याहू पर ईरान टीवी हैक करने का आरोप
अमेरिका और इजरायल पर ईरान टीवी को हैक करने का आरोप लगाया गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
ईरान ने किया 560 अमेरिकी सैनिकों को मारने का दावा
- अब तक के जवाबी हमले में ईरान ने 560 अमेरिकी सैनिकों को मारने के दावा किया है। ईरानी कमांडर ने एक वीडियो जारी कर यह दावा किया है। ईरानी कमांडर ने कहा कि-
- कुवैत में अमेरिकी बेस को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया गया है
- बहरीन में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमले में भारी क्षति हुई
- अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर 4 मिसाइलों से हमला किया गया
- अब तक 560 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं
Image Source : apIsrael Attack Iran
ईरान ने किया बहरीन में अमेरिकी बेस पर एक और हमला
ईरान ने इधर बहरीन में अमेरिकी बेस पर एक और बड़ा मिसाइल हमला किया है। ईरानी हमले के बाद आर्मी बेस में ऊंची और भयानक आग की लपटें उठते देखा जा रहा है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन्होंने रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ और मोसाद के हेड के साथ मीटिंग की है। उन्होंने कहा कि मैंने अभियान जारी रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। हमने तानाशाह खामेनेई को खत्म कर दिया, उसके साथ, हमने शासन के दर्जनों बड़े जुल्मी लोगों को भी खत्म कर दिया। हमारी सेना अब तेहरान के दिल पर और तेजी से हमला कर रही है और आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ेगा। नेतन्याहू ने इससे पहले कहा था कि आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के हजारों लक्ष्यों पर हमला करेंगे। हम बहादुर ईरानी लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाएंगे कि वे अत्याचार की जंजीरों से खुद को मुक्त कर सकें।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग के बीच बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 टॉप नेताओं का सफाया हो गया। ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरानी नेवी के 9 जहाज नष्ट गए हैं और डूब गए हैं। ईरान का नेवी हेडक्वार्टर भी काफी हद तक नष्ट हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि इस बार अब ईरान पर ऐसा हमला करेंगे कि जिसे पहले कभी देखा नहीं गया होगा। अमेरिका ने इस हमले में ईरान के मिलिट्री चीफ मुसावी को मार गिराया है।
इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ....नीचे दिए इस लिंक पर पढ़ें पूरा अपडेट
Live updates : Israel US Strikes in Iran LIVE: ईरानी मिसाइलें अब मिडिल-ईस्ट में मचा रहीं तबाही, दुबई पर बड़ा हमला
-
March 02, 2026 10:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कोई देश ईरान को यह कहने का अधिकार नहीं रखता कि हम जवाबी कार्रवाई न करें, अब्बास अराघची का बयान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी देश को ईरान को यह कहने का अधिकार नहीं है कि हम इजरायल-अमेरिका के हमले का जवाब नहीं दें। उन्होंने कहा कि उनके देश को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है और वह लड़ना जारी रखेगा।
-
March 02, 2026 10:40 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का फाइटर जेट, देखें VIDEO
कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट एफ-15 क्रैश हो गया है।
-
March 02, 2026 10:22 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
"हम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेंगे", ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी का बयान
ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारिजानी ने बड़ा बयान दिया है। ईरान के एक प्रमुख राजनीतिक और सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि हम अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के सबसे विश्वसनीय और करीबी सलाहकारों में से एक हैं।
-
March 02, 2026 10:05 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पूर्व और पश्चिम में अमेरिकी सेना की पराजय के अध्ययन के लिए हमें मिला 2 दशक का समयः अब्बास अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक पोस्ट में कहा है कि हमें अपने पूर्व और पश्चिम में स्थित अमेरिकी सेना की पराजय का अध्ययन करने के लिए दो दशक का समय मिला है। हमने उससे सीखे गए सबक को आत्मसात किया है। हमारी राजधानी पर बमबारी का हमारी युद्ध संचालन क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। विकेंद्रीकृत मोज़ेक रक्षा प्रणाली हमें यह तय करने में सक्षम बनाती है कि युद्ध कब और कैसे समाप्त होगा।
-
March 02, 2026 10:02 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हैक हुआ चीनी युद्धपोत का जीपीएस सिग्नल
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीनी पोत पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि इसका जीपीएस सिग्नल हैक हो गया है। जहाज की घड़ियां गड़बड़ा गई हैं और बहुत तेज़ी से घूम रही हैं। जीपीएस सिग्नल पूरी तरह से खराब हो गए हैं। स्थिर पोत 33 समुद्री मील की गति दिखा रहा था। एक चीनी पत्रकार ने लिखा कि यही कारण है कि चीन ने अपना खुद का बेइडौ नेविगेशन सिस्टम विकसित किया है।
-
March 02, 2026 9:19 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पेंटागन से जुड़े दफ्तर पर ईरानी मिसाइलों ने किया हमला, लगी आग
ईरान ने पेंटागन से जुड़े दफ्तर पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। हमले के बाद पूरी बिल्डिंग में आग लग गई है और काला धुआं उठता दिख रहा है।
-
March 02, 2026 9:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इराक पुलिस ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला करने वालों पर जवाबी फायरिंग की
इराक पुलिस ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर गोली चलाने वालों पर जवाबी फायरिंग की। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। लोग दूतावास के पास से पुलिस की फायरिंग के बाद भागते दिख रहे हैं।
-
March 02, 2026 9:07 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ग्रीन ज़ोन के आतंकवादियों ने चलाई गोलियां
बगदाद में ग्रीन ज़ोन के आतंकवादियों ने 'अमेरिकी दूतावास पर हमला करो' के नारे लगाते हुए गोलीबारी की।
-
March 02, 2026 9:05 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान का नेतृत्व कौन करेगा?...ट्रंप ने बताये 3 नाम
सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद अब ईरान का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर हर किसी के मन में सवाल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 नाम बताए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी राय में ईरान के भावी नेता के पद के लिए तीन उपयुक्त उम्मीदवार हैं। बातचीत के दौरान अमेरिकी नेता ने कहा कि इस्लामिक गणराज्य का नेतृत्व करने के लिए उनके पास "तीन बहुत अच्छे विकल्प" हैं, लेकिन उन्होंने विशिष्ट नामों का उल्लेख करने के अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रविवार को यह स्वीकार किया था कि उसके सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की 28 फरवरी की सुबह उनके आवास पर हुए हमले में हत्या कर दी गई थी। अब इसके बाद ईरान को नए नेतृत्व की तलाश है।
-
March 02, 2026 8:50 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
24 घंटे में ईरान ने कहां-कहां किया हमला, देखें पूरी लिस्ट; 15 देशों में किया हमला
प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 15 अलग-अलग देशों या उनकी सेनाओं पर हमला किया है:
- इज़राइल
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- संयुक्त अरब अमीरात
- सऊदी अरब
- कतर
- कुवैत
- जॉर्डन
- इराक
- बहरीन
- ओमान
- सीरिया
- साइप्रस
- फ्रांस (कैंप डे ला पैक्स, यूएई)
- इटली (अली अल-सलेम बेस पर नाटो शिविर)
- जीबी यूनाइटेड किंगडम (साइप्रस में अक्रोटिरी)
-
March 02, 2026 8:38 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने पहली बार हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध में आयरन बीम का इस्तेमाल किया
इजरायल ने पहली बार हिजबुल्लाह के खिलाफ आयरन बीम का इस्तेमाल किया है। यह इजरायल द्वारा खुद से ईजाद किया गया अत्याधुनिक लेजर एयर डिफेंस सिस्टम है। Iron Beam इज़राइल द्वारा विकसित एक हाई-पावर लेजर हथियार सिस्टम है, जो राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स ने बनाया है। यह ग्राउंड-बेस्ड हाई-एनर्जी लेजर है, जो रॉकेट्स, मोर्टार, ड्रोन और छोटी दूरी की हवाई धमकियों को नष्ट करता है। यह लाइट की स्पीड से काम करता है। लेजर बीम टारगेट पर पड़ते ही उसे गर्म करके जला देता है या भाप बनाकर हवा में उड़ा देता है।
-
March 02, 2026 8:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान पर ऑपरेशन "EPIC FURY" को लेकर अमेरिका का युद्ध मंत्रालय शाम 6.30 बजे प्रेसवार्ता करेगा
अमेरिका का युद्ध मंत्रालय ईरान पर हमले के 36 घंटे गुजर जाने पर प्रेसवार्ता करने का ऐलान किया है। अमेरिका के स्थानीय समयानुसार यह प्रेसवार्ता सुबह 8 बजे होगी। उस वक्त भारत में शाम के 6.30 बज रहे होंगे। इस प्रेसवार्ता में अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ मौजूद रहेंगे।
-
March 02, 2026 8:16 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान पर हमले के खिलाफ खुलकर बोला चीन, कहा-खामेनेई की हत्या तेहरान की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन
ईरान पर हमले के खिलाफ चीन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता पर हमला और उनकी हत्या ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का अपमान है। चीन इसका दृढ़ता से विरोध करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है। हम सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने, तनावपूर्ण स्थिति को और बढ़ने न देने तथा मध्य पूर्व और समूचे विश्व में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास करने की अपील करते हैं।
-
March 02, 2026 8:11 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
लेबनान में इजरायली हमला शुरू होते ही इलाके खाली करने लगे लोग, सामने आया ये VIDEO
लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला शुरू होते ही लोगों ने इलाके को खाली करना शुरू कर दिया है। वाहनों में सवार होकर लोग हमले वाले क्षेत्र से खुद को सुरक्षित ठिकानों की ओर स्थानांतरित करते दिख रहे हैं।
-
March 02, 2026 8:05 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका, UAE समेत इन देशों ने की ईरानी हमले की संयुक्त निंदा
संयुक्त राज्य अमेरिका, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब साम्राज्य और संयुक्त अरब अमीरात इस्लामिक गणराज्य ईरान द्वारा क्षेत्र भर में संप्रभु क्षेत्रों के खिलाफ की गई अंधाधुंध और लापरवाह मिसाइल तथा ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें बहरीन, इराक , इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब साम्राज्य और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। ये अनुचित हमले संप्रभु क्षेत्रों को निशाना बना रहे थे, नागरिक आबादी को खतरे में डाल रहे थे और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचा रहे थे। -यूएस स्टेट डिपार्टमेंट
-
March 02, 2026 7:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने ईरान पर हमले का एक नया वीडियो जारी किया
अमेरिका ने ईरान पर हमले का एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें कुछ ईरानी फाइटर प्लेन को हमले में उड़ते देखा जा रहा है।
-
March 02, 2026 7:46 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों का शव ले जाते VIDEO आया सामने
ईरानी हमले में मारे गए सैनिकों का शव ले जाते वीडियो सामने आया है। अफगानिस्तान से वापसी के बाद पहली बार अब अमेरिकी सैनिक ईरानी हमले के बाद मध्य पूर्व से ताबूतों में लौट रहे हैं।
तस्वीर से स्पष्ट है कि विमान उन मरीन सैनिकों के शवों से भरा हुआ है जो सीधे आए थे और लेटे हुए लौटे। -
March 02, 2026 7:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने कैसे बनाया अमेरिका के USS अब्राहम लिंकन को निशाना, सामने आया अपुष्ट वीडियो
ईरान में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन में आग लगने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
-
March 02, 2026 7:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप और नेतन्याहू पर ईरान टीवी हैक करने का आरोप
ट्रंप और नेतन्याहू पर ईरान टीवी हैक करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद चैनल ब्लैकआउट हो गया है।
-
March 02, 2026 7:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की हाईपरसोनिक मिसाइलें कैसे मचा रहीं तबाही, सामने आया ये खतरनाक VIDEO
ईरान की हाईपरसोनिक मिसाइलें किस तरह इजरायल और मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तबाही मचा रहीं हैं, उसका एक खतरनाक VIDEO सामने आया है।
-
March 02, 2026 7:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने बेरूत पर किया बड़ा हमला, देखें VIDEO
इजरायल ने बेरूत पर बड़ा हमला कर दिया है। हमले का वीडियो भी सामने आ गया है। इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को इस हमले में निशाना बनाया है।
-
March 02, 2026 7:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान पर हमले के लिए ब्रिटेन के हरी झंडी देते ही ईरान ने कर दिया यूके के साइप्रस बेस पर ड्रोन अटैक
लंदन ने अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए अपना बेस इस्तेमाल करने की अनुमति दी। इसके बाद यूके के साइप्रस बेस पर ड्रोन हमला हो गया। इसे ईरान ने अंजाम दिया।
-
March 02, 2026 7:03 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने की ईरान के साथ संघर्ष में अभी और अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की भविष्यवाणी
ट्रंप ने की ईरान के साथ संघर्ष में अभी और अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की भविष्यवाणी की। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जंग में अभी और अमेरिकी सोल्जर मारे जाएं।
-
March 02, 2026 6:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने UAE में अमेरिका के कई बिलियन डॉलर के THAAD सिस्टम को नष्ट किया
ईरान ने यूएई पर अमेरिकी आर्मी बेस पर किए गए एक हमले में अमेरिका का THAAD सिस्टम को नष्ट करने का दावा किया है। यह लाखों बिलियन डॉलर का एयर डिफेंस सिस्टम है।
-
March 02, 2026 6:50 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हमने मार गिराये अमेरिका के 560 सैनिकः ईरानी कमांडर
ईरानी कमांडर ने अब तक के जवाबी हमले में 560 अमेरिकी सैनिकों को मारने के दावा किया है। ईरानी कमांडर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कुवैत में अमेरिकी बेस को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया गया है। बहरीन में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमले में भारी क्षति हुई। अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर 4 मिसाइलों से हमला किया गया। इसमें अब तक 560 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं।
-
March 02, 2026 6:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन में अमेरिकी बेस फिर बना ईरानी मिसाइलों का निशाना, देखें वीडियो
अमेरिकी बेस को ईरान ने बहरीन में फिर निशाना बनाया है। हमले का वीडियो देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
-
March 02, 2026 6:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान करने वाला है बहुत बड़ा हमला, सड़क पर लांचिंग से पहले दौड़ती दिखीं ईरानी मिसाइलें
ईरान इजरायल और अमेरिका पर और भी ज्यादा घातक हमला करने वाला है। इक फुटेज में ईरानी मिसाइलों को लांचिंग के लिए सड़क से जाते हुए देखा जा रहा है।
-
March 02, 2026 6:29 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कराची में अमेरिकी सैनिकों की गोलीबारी में अब तक 22 पाकिस्तानियों की मौत
कराची में अमेरिकी कांसुलेट पर हमला करने वाले 22 पाकिस्तानियों की अब तक मौत हो चुकी है। अमेरिकी सुरक्षाबलों की गोलीबारी में ये सभी प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।
-
March 02, 2026 6:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया बड़ा हमला
इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने लिखा कि वर्तमान में आईडीएफ लेबनान भर में आतंकवादी संगठन हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार हमले कर रहा है, जो इज़राइल राज्य की ओर की गई लॉन्चिंग के जवाब में है। ईरानी आतंकवादी शासन के संरक्षण में काम कर रहे आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह ने इज़रायल राज्य और उसके नागरिकों पर गोलीबारी की। आईडीएफ आतंकवादी संगठन हिज़बुल्लाह के इस अभियान में शामिल होने के फैसले के खिलाफ कार्रवाई करेगा, और इस संगठन को इज़रायल राज्य के लिए खतरा पैदा करने या उत्तरी इलाकों के निवासियों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगा। आतंकवादी संगठन हिज़बुल्लाह लेबनान राज्य को तबाह कर रहा है; वृद्धि की जिम्मेदारी उसी पर है और आईडीएफ इस हमले का जोरदार जवाब देगा। आईडीएफ की सेनाएं इस परिदृश्य के लिए "शेर की दहाड़" अभियान के अंतर्गत व्यवस्थित युद्ध प्रक्रिया के हिस्से के रूप में तैयार हैं और बहु-क्षेत्रीय परिदृश्य के लिए तैयार हैं तथा इज़रायल राज्य के खिलाफ किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तत्पर हैं।
-
March 02, 2026 6:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेल अवीव पर ईरान ने फिर किया हमला, इजरायल का मिसाइल इंटरसेप्टर हुआ क्रैश
ईरान ने तेल-अवीव पर एक और बड़ा हमला किया है। इस हमले में इजरायल का मिसाइल इंटरसेप्टर क्रैश हो गया है। ईरान लगातार तेल-अवीव को निशाना बना रहा है।
-
March 02, 2026 6:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सऊदी अरब के रक्षामंत्री खालिद बिन सलमान ने बहरीन के एनएसए से की बात
बहरीन पर ईरान के हमले के बाद सऊदी अरब ने साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया है। प्रिंस खालिद बिन सलमान ने एक्स पर लिखा, " मैंने बहरीन साम्राज्य के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार व रॉयल गार्ड के कमांडर और सर्वोच्च रक्षा परिषद के महासचिव, महामहिम मेजर जनरल शेख नासिर बिन हमद अल खलीफा से फोन पर बात की। हमने बहरीन साम्राज्य और उसके मित्रवत देश बहरीन और अन्य देशों को निशाना बनाकर किए गए ईरानी आक्रमण पर चर्चा की और अपनी सुरक्षा और स्थिरता को प्रभावित करने वाले किसी भी उल्लंघन के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की।"
-
March 02, 2026 6:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान हमले पर आया पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले?
ईरान पर हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का पहला रिएक्शन सामने आया है। शहबाज ने एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान सरकार और ईरान की जनता ईरान के लोगों के दुख और शोक की इस घड़ी में उनके साथ है और आदरणीय आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन पर भी चिंता व्यक्त करता है। यह एक सदियों पुरानी परंपरा है कि राष्ट्राध्यक्षों/सरकार प्रमुखों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। अल्लाह सर्वशक्तिमान ईरानी जनता को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।" -
March 02, 2026 5:52 AM (IST) Posted by Amit Mishra
लेबनान से इजरायल के हाइफा शहर तक दागे गए रॉकेट
लेबनान से इजरायल के हाइफा शहर तक रॉकेट दागे गए हैं। इजरायली सेना (IDF) के अनुसार, लेबनान से छोड़े गए प्रोजेक्टाइल्स की वजह से उत्तरी इजरायल में सायरन बजे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइफा और आसपास के इलाकों में साथ ही ऊपरी गलील क्षेत्र में अलार्म बजे। कुछ स्रोतों में 6 रॉकेट दागे जाने की बात कही गई है, जबकि अन्य में अधिक संख्या का जिक्र है। इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ने कई रॉकेट्स को इंटरसेप्ट किया, कुछ खुले इलाकों में गिरे। इस हमले में अभी तक किसी हताहत की पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना ईरान के साथ चल रहे तनाव और हालिया हमलों के बीच हुई है।
-
March 02, 2026 5:47 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ऑस्ट्रेलिया ने किया किनारा
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमलों में ऑस्ट्रेलिया के हिस्सा लेने की बात से इनकार किया है। वोंग ने नाइन नेटवर्क टेलीविजन से कहा, "हमने इन हमलों में हिस्सा नहीं लिया और हम भविष्य में भी हिस्सा लेने की उम्मीद नहीं करते हैं।" ऑस्ट्रेलिया अमेरिका का करीबी साथी है और उसने 2003 में इराक पर हमले में अमेरिकी और ब्रिटिश सेना के साथ शामिल होने के लिए सेना भेजी थी।''
-
March 02, 2026 5:39 AM (IST) Posted by Amit Mishra
अब तक की बड़ी बातें, एक नजर में
- ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान अब तक 3 अमेरिकी सैनिक गए हैं 5 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये सैनिक कुवैत में थे। प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा है कि और लोगों के मारे जाने की संभावना है।
- इजरायली पुलिस का कहना है कि 9 लोग मारे गए हैं और 11 लापता हैं, जबकि इजरायल में बेत शेमेश पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद सर्च-एंड-रेस्क्यू टीमें जिंदा लोगों की तलाश कर रही हैं।
- अमेरिका और इजरायल के जॉइंट हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के एक दिन बाद ट्रंप ने ईरानियों से आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो वादा किया उसे पूरा किया है।
- ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर कीर स्टार्मर का कहना है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ डिफेंसिव हमलों के लिए देश के मिलिट्री बेस का इस्तेमाल करने की यूनाइटेड स्टेट्स की रिक्वेस्ट मान ली है।
- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अटैक में ईरान के 9 जहाज डूब गए हैं। टारगेट पूरा होने तक हमले जारी रहेंगे। खाड़ी देशों ने ईरानी हमलों से खुद को बचाने की बात कही है, जिसमें जरूरत पड़ने पर हमले का जवाब देना भी शामिल है।
- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन्होंने अभियान जारी रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। खामेनेई को खत्म कर दिया गया है। हमारी सेना अब तेहरान पर तेजी से हमला कर रही है और आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ेगा।
-
March 02, 2026 5:26 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के विदेश मंत्री ने UN को लिखा लेटर
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यूनाइटेड नेशंस को लिखे एक लेटर में कहा कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या 'देशों के बीच रिश्तों को चलाने वाले सबसे बुनियादी नियमों का एक गंभीर और पहले कभी नहीं हुआ उल्लंघन है।' उन्होंने सिक्योरिटी काउंसिल से कहा कि वो हत्या में अपनी भूमिका के लिए अमेरिका और इजरायल की जवाबदेही पक्का करने के लिए कदम उठाएं। उन्होंने कहा, “ऐसा व्यवहार ना सिर्फ इंटरनेशनल कानून के तय सिद्धांतों का उल्लंघन करता है बल्कि यह लापरवाही से एक खतरनाक पेंडोरा बॉक्स खोलता है जो बराबरी और इंटरनेशनल सिस्टम की स्थिरता की बुनियाद को खत्म करता है।”
-
March 02, 2026 5:22 AM (IST) Posted by Amit Mishra
'आतंकवाद का जहाज डूब रहा है, कैप्टन मर चुका है'
रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद दुनिया एक बेहतर जगह है। ग्राहम ने कहा, “आतंकवाद का मुख्य जहाज डूब रहा है। कैप्टन मर चुका है। आतंकवाद का सबसे बड़ा देश स्पॉन्सर ईरान गिरने के करीब है।”
-
March 02, 2026 5:09 AM (IST) Posted by Amit Mishra
खाड़ी देश बोले- ईरानी हमले का जवाब देने का है अधिकार
खाड़ी देशों ने ईरानी हमलों से खुद को बचाने की बात कही है। इसमें जरूरत पड़ने पर हमले का जवाब देना भी शामिल है। यह बात गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) की वीडियो लिंक के जरिए हुई मीटिंग में कही गई है। छह GCC देशों यूनाइटेड अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कतर और कुवैत सभी ने ईरानी हमलों का सामना किया है। इन सभी देशों के विदेश मंत्रियों ने ईरानी के हमलों से हुए बड़े नुकसान का रिव्यू किया और इलाके में स्थिरता बहाल करने के लिए कदमों पर चर्चा की।
-
March 02, 2026 5:00 AM (IST) Posted by Amit Mishra
लॉस एंजिल्स में लगे ईरान की आजादी के नारे
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 'ईरान की आजादी' के नारे लगाते हुए हजारों प्रदर्शनकारी जमा हुए। शहर के पश्चिमी हिस्से में रैली के दौरान इस्लामिक क्रांति से पहले का ईरानी झंडा लहराया गया। पुलिस ने कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और ज्यादातर जमावड़ा शांतिपूर्ण था। लॉस एंजिल्स ईरान के बाहर सबसे बड़े ईरानी समुदाय का घर है।
-
March 02, 2026 4:47 AM (IST) Posted by Amit Mishra
किसी भी अमेरिकी जहाज को नहीं पहुंचा नुकसान
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने स्पष्ट रूप से बताया है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त हमले शुरू होने के बाद से अब तक किसी भी अमेरिकी जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न घटनाओं जैसे ईरानी ड्रोन या मिसाइल हमलों के प्रयासों के बावजूद अमेरिकी नौसेना के जहाज, विशेष रूप से एयरक्राफ्ट कैरियर जैसे USS अब्राहम लिंकन, पूरी तरह सुरक्षित बने हुए हैं।
-
March 02, 2026 3:59 AM (IST) Posted by Amit Mishra
दमिश्क में ईरान ने दागी मिसाइल
सीरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी सना ने बताया कि रविवार शाम को दमिश्क के देहाती इलाके ऐन टरमा शहर में ईरानी मिसाइल के मलबे से 3 बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए। सना ने हेल्थ मिनिस्ट्री में एम्बुलेंस और इमरजेंसी के डायरेक्टर के हवाले से बताया कि घायलों में एक पिता और उनकी 3 बेटियां थीं जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
-
March 02, 2026 3:51 AM (IST) Posted by Amit Mishra
मैंने वादा पूरा किया: ट्रंप
अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं एक बार फिर रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी मिलिट्री और पुलिस से अपील करता हूं कि वो हथियार डाल दें या पक्की मौत का सामना करें।" उन्होंने कहा, "ये एक्शन सही हैं, और ये जरूरी हैं ताकि अमेरिकियों को कभी भी न्यूक्लियर हथियारों और ढेर सारी धमकियों से लैस रेडिकल, खून के प्यासे आतंकवादी शासन का सामना ना करना पड़े। लगभग 50 सालों से, ये बुरे कट्टरपंथी 'अमेरिका की मौत' या 'इजरायल की मौत' या दोनों के नारे लगाते हुए यूनाइटेड स्टेट्स पर हमला कर रहे हैं। वो दुनिया में आतंक के नंबर एक देश स्पॉन्सर हैं...ये बर्दाश्त ना होने वाली धमकियां अब और नहीं चलेंगी। मैं उन सभी ईरानी देश भक्तों से अपील करता हूं जो आजादी चाहते हैं कि वो इस पल का फायदा उठाएं, बहादुर बनें, हिम्मत दिखाएं, हीरो बनें, और अपना देश वापस लें। अमेरिका आपके साथ है। मैंने आपसे एक वादा किया था और मैंने वह वादा पूरा किया।"
-
March 02, 2026 3:33 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ट्र्ंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही जंग पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष अगले चार हफ्तों तक चल सकता है। उन्होंने कहा कि हमने अनुमान लगाया है कि ये संघर्ष चार हफ्तों या उससे कम वक्त तक चलेगा। साथ ही उन्होंने युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। ट्रंप ने डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान अगले चार सप्ताह तक चल सकता है। उन्होंने कहा, 'ये हमेशा से चार सप्ताह की प्रक्रिया रही है। हमने अनुमान लगाया है कि यह चार सप्ताह या उससे कम समय में चलेगा। ये एक बड़ा देश है, इसलिए इसमें चार सप्ताह या उससे कम समय लग सकता है।'
-
March 02, 2026 3:17 AM (IST) Posted by Amit Mishra
अमेरिका और ईरान के बीच खुले हैं डिप्लोमेसी के दरवाजे
ओमान के विदेश मंत्री ने डिप्लोमेसी की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि ईरान खिलाफ चल रहे इस संघर्ष के बावजूद शांति वार्ता के दरवाजे अभी भी खुले हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बद्र अल-बुसैदी ने कहा, “मैं बहुत साफ कहना चाहता हूं कि डिप्लोमेसी के दरवाजे खुले हैं।” उन्होंने आगे कहा, “जिनेवा में हुई बातचीत से ईरान और अमेरिका के बीच एक अभूतपूर्व समझौते की दिशा में वास्तविक प्रगति हुई थी, जो पहले कभी हासिल नहीं हुई। यद्यपि हमारी उम्मीद थी कि युद्ध से बचा जा सकेगा, लेकिन युद्ध का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि शांति की उम्मीद पूरी तरह खत्म हो गई है। मुझे अब भी इस विवाद को सुलझाने के लिए डिप्लोमेसी की शक्ति पर पूरा भरोसा है।”
-
March 02, 2026 3:11 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान पर हमलों में शामिल नहीं होगा UK
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने कि UK ईरान पर हमलों में शामिल नहीं होगा, लेकिन वह ईरान की मिसाइलों और उनकी लॉन्च साइट्स पर हमलों के लिए अमेरिका को ब्रिटिश बेस इस्तेमाल करने देने पर सहमत हो गया है। ब्रिटेन ने पहले अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए UK बेस इस्तेमाल करने की इजाजत देने से मना कर दिया था।
-
March 02, 2026 3:08 AM (IST) Posted by Amit Mishra
फ्रांस लाल सागर में भेजेगा जंगी जहाज
ईरान पर युद्ध को लेकर सुरक्षा चिंताओं के कारण, फ्रांस आने वाले दिनों में लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा। EU के एक अधिकारी ने रविवार को यूरोपियन यूनियन के विदेश मंत्रियों के बीच इमरजेंसी बातचीत के बाद यह बात कही।
-
March 02, 2026 2:53 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान पर जारी रहेंगे हमले
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यह भी कन्फर्म किया कि तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।
-
March 02, 2026 2:51 AM (IST) Posted by Amit Mishra
सऊदी रक्षा मंत्री ने बहरीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से की बात
सऊदी अरब के डिफेंस मिनिस्टर प्रिंस खालिद बिन सलमान अल सऊद ने बहरीन के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर मेजर-जनरल शेख नासिर बिन हमद अल खलीफा से फोन पर बात की है। अल सऊद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “हमने ईरान के हमले पर चर्चा की, जिसने किंगडम और उसके सहयोगी किंगडम ऑफ बहरीन और देशों को निशाना बनाया, और हमने अपनी सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी पर असर डालने वाले किसी भी उल्लंघन के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई।”
-
March 02, 2026 2:32 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने बहरीन को बनाया निशाना
ईरान ने एक बार फिर बहरीन को निशाना बनाया है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पोस्ट कर कहा कि ईरान ने मीना सलमान के पास एक समुद्री सुविधा को निशाना बनाया है। आग पर काबू पाने के लिए काम किया जा रहा है।
-
March 02, 2026 2:30 AM (IST) Posted by Amit Mishra
धमाकों से थर्रा उठा यरुशलम
रविवार शाम को जब ईरान की एक और खेप मिसाइलें इजरायल की ओर दागी गईं, तो यरुशलम जोरदार धमाकों और विस्फोटों की गूंज से थर्रा उठा। यरुशलम के कई निवासियों ने स्वीकार किया कि ये युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक के सबसे तेज और भयावह धमाके थे। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया था कि धमाके मिसाइलों के जमीन पर गिरने की वजह से थे या फिर इंटरसेप्शन के दौरान विस्फोट हुए थे।
-
March 02, 2026 2:25 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी का बड़ा बयान
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने कहा कि वो ईरान के जवाबी हमलों को रोकने में मदद के लिए अमेरिका और पार्टनर्स के साथ काम करने को तैयार हैं। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि वो अपने साथियों पर ईरान के लापरवाह हमलों से हैरान हैं, जिससे उनके सर्विस मेंबर्स और इलाके के नागरिकों को खतरा है। स्टेटमेंट में कहा गया, “हम अपने और इलाके में अपने साथियों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे, शायद ईरान की मिसाइल और ड्रोन को उनके सोर्स पर फायर करने की क्षमता को खत्म करने के लिए जरूरी और उसी हिसाब से डिफेंसिव एक्शन को मुमकिन बनाकर। हम इस मामले पर US और इलाके में साथियों के साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।”
-
March 02, 2026 2:19 AM (IST) Posted by Amit Mishra
हवाई हमलों में मारे गए 7 ईरानी मिलिट्री कमांडर: रिपोर्ट
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए ताजा हवाई हमलों में सात ईरानी मिलिट्री कमांडर मारे गए हैं। नामों की लिस्ट में आर्म्ड फोर्स के सुप्रीम कमांडर के ऑफिस के हेड, बसीज मेजर-जनरल शाहिद मोहम्मद शिराजी का नाम भी शामिल है। आर्म्ड फोर्स के जनरल स्टाफ के इंटेलिजेंस डिप्टी जनरल शाहिद सालेह असदी के भी हमलों में मारे जाने की खबर है। इससे पहले प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा था कि पिछले 2 दिनों के हमलों में दर्जनों ईरानी अधिकारी मारे गए हैं।
-
March 02, 2026 1:48 AM (IST) Posted by Amit Mishra
अमेरिकी सेना ने दी लिस्ट
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ इस्तेमाल किए गए जेट, जहाज और मिसाइलों की लिस्ट दी है, साथ ही उनके टारगेट भी बताए हैं। टारगेट में ईरान के न्यूक्लियर साइट शामिल नहीं हैं।
अमेरिकी मिलिट्री एसेट्स की लिस्ट
- B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स
- LUCAS ड्रोन्स
- पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल सिस्टम्स
- THAAD एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम्स
- F-18 फाइटर जेट्स
- F-16 फाइटर जेट्स
- F-22 फाइटर जेट्स
- A-10 अटैक जेट्स
- F-35 स्टील्थ फाइटर्स
- EA-18G इलेक्ट्रॉनिक अटैक एयरक्राफ्ट
- एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट
- एयरबोर्न कम्युनिकेशन रिले
- P-8 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट
- RC-135 रिकॉनिसेंस एयरक्राफ्ट
- MQ-9 रीपर्स
- M-142 हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम्स
- न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर्स
- गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स
- काउंटर-ड्रोन सिस्टम्स
- रिफ्यूलिंग टैंकर एयरक्राफ्ट
- रिफ्यूलिंग शिप
- C-17 ग्लोबमास्टर कार्गो एयरक्राफ्ट
- C-130 कार्गो एयरक्राफ्ट
टारगेट के टाइप
- कमांड और कंट्रोल सेंटर
- IRGC जॉइंट हेडक्वार्टर
- IRGC एयरोस्पेस फोर्स हेडक्वार्टर
- इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम
- बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स
- ईरानी नेवी के जहाज
- ईरानी नेवी की सबमरीन
- एंटी-शिप मिसाइल साइट्स
- मिलिट्री कम्युनिकेशन कैपेबिलिटीज
-
March 02, 2026 1:29 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स का हेडक्वार्टर तबाह
अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुख्यालय को पूरी तरह तबाह कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और अब IRGC का कोई मुख्यालय बाकी नहीं रहा।” CENTCOM ने आगे कहा, “पिछले 47 वर्षों में ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने 1,000 से अधिक अमेरिकियों की जान ली है। एक बड़े पैमाने पर अमेरिकी हमले ने सांप का सिर काट दिया।”
-
March 02, 2026 1:25 AM (IST) Posted by Amit Mishra
पीएम मोदी ने PM नेतन्याहू से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात हुई है। उन्हें हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। भारत ने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराया।
-
March 02, 2026 1:21 AM (IST) Posted by Amit Mishra
जॉर्डन ने ईरानी मिसाइलों के किया इंटरसेप्ट, 5 घायल
जॉर्डन पुलिस ने रविवार को बताया कि देश के एयरस्पेस में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के दौरान गिरे छर्रों (श्रैपनेल) से 5 लोग घायल हो गए। यह घटना मध्य पूर्व में तेजी से बढ़ते संघर्ष का हिस्सा है, जहां अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने क्षेत्रीय लक्ष्यों पर मिसाइलें दागी हैं। जॉर्डन इजरायल का पड़ोसी है और यहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी हैं।
-
March 02, 2026 12:56 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ट्रंप ने इजरायल, बहरीन और UAE के नेताओं से की बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं से बात की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ट्रंप ने तीनों देशों के नेताओं से बात की। लेविट ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले शुरू होने के बाद से ट्रंप ने पूरे इलाके के नेताओं से बात की है।
-
March 02, 2026 12:44 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली सेना रोक रही ईरान के हमले
इजरायली सेना ने बताया है कि वह ईरान से दागी गई मिसाइलों को रोकने में जुटी हुई है। सेना के अनुसार, हाल ही में ईरान ने इजरायल की ओर कई मिसाइलें लॉन्च की हैं और उनके एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय होकर इन हमलों को नाकाम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने आगे कहा, “होम फ्रंट कमांड ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन पर निर्देश भेज दिए हैं।” सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वो जिम्मेदारी से व्यवहार करें और दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
-
March 02, 2026 12:37 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरानी शासन को इजरायली सेना ने दिया कड़ा मैसेज
इजरायली मिलिट्री का कहना है कि वह तेहरान में ईरानी सरकार के ठिकानों पर अपने हमले बढ़ा रही है। ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने एक ब्रीफिंग में कहा कि रविवार को ईरानी राजधानी में एक साथ 100 फाइटर जेट ने सरकारी ठिकानों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि टारगेट में ईरान की एयर फोर्स, उसके मिसाइल कमांड और उसके इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स की बिल्डिंग शामिल थी। उन्होंने कहा, "ईरानी शासन के लिए हमारा मैसेज साफ है, कोई भी इससे बचा नहीं है।"
-
March 02, 2026 12:34 AM (IST) Posted by Amit Mishra
UAE ने ईरान के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, हमलों के बाद एम्बेसी की बंद
यूनाइटेड अरब अमीरात अपनी जमीन पर ईरान के लगातार हमलों के बाद ईरान में अपनी एम्बेसी बंद कर रहा है और अपने एम्बेसडर को वापस बुला रहा है। विदेश मंत्रालय के स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर अफरा अल हमेली के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया, “UAE तेहरान में अपनी एम्बेसी बंद करने और अपने एम्बेसडर और अपने डिप्लोमैटिक मिशन के सभी सदस्यों को वापस बुलाने की घोषणा करता है, और ईरानी मिसाइल हमलों की निंदा करता है।”
-
March 02, 2026 12:10 AM (IST) Posted by Amit Mishra
धमाकों से दहला उत्तरी तेहरान
उत्तरी तेहरान में जोरदार धमाके हुए हैं। धमाके इतने तेज थे कि खिड़कियां हिल गईं। बदले की कार्रवाई के डर से नाम ना बताने की शर्त पर शख्स ने यह बात कही। धमाकों की खबरें तब आईं जब इजरायली सेना ने ऐलान किया कि उसकी एयर फोर्स तेहरान में टारगेट पर हमले जारी रखे हुए है।
-
March 02, 2026 12:07 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के सरकारी टीवी को बनाया गया निशाना
ईरान के सरकारी टीवी ने कहा कि तेहरान में हुए कई जबरदस्त धमाकों के बाद उसे हमलों का निशाना बनाया गया है, हालांकि इसका प्रसारण बंद नहीं हुआ। ब्रॉडकास्टर ने कहा कि टेक्निकल टीम नुकसान का अंदाजा लगा रही है। सरकारी टीवी को जून में ईरान पर अमेरिका-इजरायल के 12 दिन के युद्ध के दौरान भी निशाना बनाया गया था।
-
March 01, 2026 11:41 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पीएम मोदी ने UAE के प्रेसिडेंट से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, "UAE के प्रेसिडेंट, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुए जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।"
-
March 01, 2026 11:37 PM (IST) Posted by Amit Mishra
तेहरान में रहने वाली युवती क्या बोली?
तेहरान में रहने वाली 27 साल की युवती ने कहा कि उसके घर से कुछ सौ मीटर (गज) दूर हमला हुआ। बेकरी में काम करने वाली समानेह ने कहा, “जब मैंने धमाके की आवाज सुनी और अपनी जगह से करीब 500 मीटर दूर धुएं का गुबार देखा तो मैं डर गई।” उसने कहा, “मुझे नहीं पता कि हम किस तरफ जा रहे हैं। काश ये सब चीजें बस एक बुरा सपना होतीं जो मेरे जागने पर गायब हो जातीं।”
-
March 01, 2026 11:27 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इराक में अमेरिकी बेस पर हुआ हमला
इराक में ईरान के सपोर्ट वाले मिलिशिया ने इरबिल एयरपोर्ट के पास एक अमेरिकी बेस पर हमला किया है। इस्लामिक रेजिस्टेंस नाम के इस ग्रुप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों का बदला लेने के लिए विस्फोटक ड्रोन हमले किए। इसने और बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि उसने एक और बेस पर रॉकेट से हमला किया है।
-
March 01, 2026 11:18 PM (IST) Posted by Amit Mishra
US बॉम्बर्स ने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल फैसिलिटीज पर किया हमला
अमेरिकी मिलिट्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल फैसिलिटीज पर 2,000 पाउंड के बम गिराए। ईरान पर हमलों से पहले ट्रंप ने बैलिस्टिक मिसाइलों के बारे में जो चिंताएं जताई थीं, उनमें से एक बैलिस्टिक मिसाइलें भी थीं। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलें बना रहा है जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं।
-
March 01, 2026 11:16 PM (IST) Posted by Amit Mishra
स्कूल में हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हुई
ईरान की सरकारी IRNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के एक गर्ल्स स्कूल में हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है। ईरान के होर्मोजगन प्रांत में मिनाब के लोकल प्रॉसिक्यूटर ने रविवार को बताया कि हमले में 96 लोग घायल भी हुए हैं। एक लोकल अधिकारी ने कहा कि शनिवार के हमले में मरने वालों में स्टूडेंट, पेरेंट्स और स्कूल स्टाफ शामिल हैं। इजरायली मिलिट्री ने कहा कि उसे इलाके में हमलों की जानकारी नहीं है। अमेरिकी मिलिट्री ने कहा कि वह रिपोर्ट्स की जांच कर रही है।
-
March 01, 2026 11:04 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरानी नेवी के 9 जहाज डूबे: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरानी नेवी के 9 जहाज नष्ट गए हैं और डूब गए हैं। इनमें से कुछ काफी बड़े और जरूरी थे। ट्रंप ने कहा कि ईरान के बाकी मिलिट्री जहाज भी ''जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैर रहे होंगे!'' राष्ट्रपति ने कहा कि एक अलग हमले में, ईरान का नेवी हेडक्वार्टर काफी हद तक नष्ट हो गया है।
-
March 01, 2026 10:52 PM (IST) Posted by Amit Mishra
IRGC का दावा, US और UK के टैंकरों पर हुआ हमला
ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिका और ब्रिटेन के टैंकरों पर हमले का दावा किया है। IRGC के एक बयान में कहा गया है कि खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में तीन अमेरिकी और ब्रिटिश तेल टैंकरों पर मिसाइलों से हमला हुआ है। इसमें यह भी दावा किया गया है कि हमलों के बाद टैंकरों में आग लग गई थी।
-
March 01, 2026 10:49 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के पुलिस चीफ ने दी चेतावनी
ईरान के पुलिस चीफ जनरल अलीरेजा रादान का कहना है कि ईरान 'युद्ध की हालत' में है और जो कोई भी सीधे या किसी और तरह से दुश्मन की मदद करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
-
March 01, 2026 10:44 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल पर हुआ खतरनाक हमला
इजरायली पुलिस का कहना है कि वो सेंट्रल इजरायल में ईरानी मिसाइल हमले के बाद अभी भी 11 लोगों की तलाश कर रहे हैं। रविवार को बेत शेमेश शहर में एक सिनेगॉग में मिसाइल गिरीथी। पुलिस ने 9 मौतों और 45 घायलों की पुष्टि की है। शनिवार को अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमले शुरू करने के बाद से यह इजरायल पर सबसे खतरनाक हमला है।
-
March 01, 2026 10:27 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ओमान के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान
ओमान के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने ओमानी काउंटरपार्ट, बद्र बिन हमद अल बुसैदी से कहा कि तेहरान “तनाव कम करने की किसी भी गंभीर कोशिश” के लिए तैयार है। ओमान ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई न्यूक्लियर बातचीत में मीडिएटर के तौर पर काम कर रहा है और अल बुसैदी ने शुक्रवार को वाशिंगटन में अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस से मुलाकात की थी।
-
March 01, 2026 10:25 PM (IST) Posted by Amit Mishra
गाजा में बढ़ी लोगों की मुश्किलें
गाजा पट्टी में रहने वाले फिलिस्तीनियों का कहना है कि ईरान पर हमले के बाद इजरायल के इस इलाके में आने-जाने के सभी रास्ते बंद करने के ऐलान किया है। इजरायल के इस ऐलान के बाद उन्हें भूखे रहने का डर है। फिलिस्तीनियों का कहना है कि वो पिछले साल इजरायल की कई महीनों की नाकाबंदी के दौरान खाने की कमी की यादों से परेशान होकर बाजारों की तरफ भाग रहे हैं।
-
March 01, 2026 10:04 PM (IST) Posted by Amit Mishra
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग के बीच बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 टॉप नेताओं का सफाया हो गया। उनका मिलिट्री ऑपरेशन उम्मीद से ज्यादा तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। एक टीवी इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को निशाना बनाकर चलाया जा रहा ऑपरेशन 'शेड्यूल से आगे' चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि खामेनेई की मौत के बाद नए ईरान के नेता अमेरिका से बातचीत करना चाहते हैं।
-
March 01, 2026 9:38 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान पर बढ़ेंगे हमले
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "मैंने अभी-अभी रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ और मोसाद के हेड के साथ मीटिंग खत्म की है। मैंने अभियान जारी रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। कल, हमने तानाशाह खामेनेई को खत्म कर दिया। उसके साथ, हमने शासन के दर्जनों बड़े जुल्मी लोगों को भी खत्म कर दिया। हमारी सेना अब तेहरान के दिल पर और तेजी से हमला कर रही है और आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ेगा।"
-
March 01, 2026 9:35 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान का इजरायल पर अटैक
ईरान की ओर से इजरायल पर लगातार मिसाइल अटैक किए जा रहे हैं। तस्वीरें इजरायल के बेत शेमेश की हैं जहां ईरानी मिसाइल ने एक इमारत को निशाना बनाया। ईरान के इस हमले में 9 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं।
-
March 01, 2026 9:23 PM (IST) Posted by Amit Mishra
तेहरान पर शुरू हुए हमले
इजराइली सेना का कहना है कि तेहरान पर नए हमले शुरू हो गए हैं। एक मिलिट्री अपडेट में कहा गया है कि उसकी सेना ने ईरानी राजधानी पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायल की एयर फोर्स ने अब तेहरान के बीचों-बीच हमले शुरू किए हैं।
-
March 01, 2026 9:00 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
खाली गया लिंकन एयरक्राफ्ट पर ईरान का मिसाइल हमला
अमेरिकी सेना ने ईरान के उन दावों का खंडन किया जिनमें कहा गया कि यूएसएस अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर पर हमला हुआ है। आर्मी का कहना है कि लॉन्च की गईं मिसाइलें कैरियर के पास तक भी नहीं पहुंचीं। अमेरिकी युद्धपोत से लगातार विमान लॉन्च हो रहे हैं। लिंकन उन 2 विमानवाहक पोतों में से एक है जिनको अमेरिकन आर्मी ने गल्फ में तैनात किया है।
-
March 01, 2026 8:53 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
लेबनान में हिज्बुल्लाह समर्थकों ने खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह आतंकी समूह के सैकड़ों समर्थक बेरूत के साउथ में इकट्ठा हुए और अमेरिकी-इजरायली अटैक में मारे गए ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई पर शोक जताया। उन्होंने खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रगान गाया और उनके समर्थन में नारे लगाए।
-
March 01, 2026 8:40 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरान में हमला करने गए अमेरिका के 3 सैनिक शहीद
ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद हो गए। इस दौरान 5 घायल भी हुए। अमेरिकी सेना के मुताबिक, उनके 5 सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जारी है। सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की, हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
-
March 01, 2026 8:30 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
अमेरिका ने किया ईरानी युद्धपोत डुबाने का दावा
अमेरिकी सेना के मुताबिक, उसने ओमान की खाड़ी में स्थित एक बंदरगाह पर ईरानी युद्धपोत पर अटैक किया। सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरानी जमरान क्लास के युद्धपोत पर हमला किया। जहाज इस समय ओमान की खाड़ी के दक्षिणी बंदरगाह चाबहार में डूब रहा है। हालांकि, ईरान की ओर से इसपर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
-
March 01, 2026 8:17 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरानी विदेश मंत्री ने सैन्य अफसरों को दिए निर्देश
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि काश हमारे खाड़ी देश समझ पाते कि क्षेत्र में क्या हो रहा है, इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। हमारे समकक्ष काफी हद तक खुश नहीं हैं। ईरान की सेना पहले से दिए गए सामान्य निर्देशों के आधार पर एक्शन ले रही हैं। मैंने अपने कमांडरों से बात की है। उनसे लक्ष्यों के चुनाव में सावधानी बरतने के लिए कहा है।
-
March 01, 2026 8:03 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कूटनीति की अपील की
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से टेलीफोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा रास्ता है। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, एर्दोगन ने चेताया कि निर्णायक कार्रवाई के बिना, संघर्ष बढ़ सकता है जिससे वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
-
March 01, 2026 7:48 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरान ने लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर पर दागीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलें
ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक किया गया। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि मिसाइलें अपने टारगेट पर लगी हैं।
-
March 01, 2026 7:40 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
जल्द चुना जाएगा ईरान का नया सुप्रीम लीडर
ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या के बाद वैक्यूम जैसी स्थिति बन गई है। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री ने ऐलान किया गया है कि अगले 1-2 दिन में ईरान का नया 'सुप्रीम लीडर' चुना जाएगा।
-
March 01, 2026 7:31 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
OPEC प्लस देश तेल उत्पादन बढ़ाएंगे
तेल उत्पादक देशों के 8 प्रमुख समूहों में से एक, ओपेक प्लस ने ऐलान किया है कि मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे संघर्ष के दौरान तेल की कीमतों पर पड़ने वाले असर को कम करने की कोशिश में वह अप्रैल में प्रतिदिन 2 लाख 6 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएगा। अरब खाड़ी देशों और रूस समेत इस गुट ने एक बयान में कहा है कि इसके सदस्य बाजार के हालात पर बारीकी से नजर रखेंगे।
-
March 01, 2026 7:19 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
होर्मुज स्ट्रेट में एक और पोत पर हुआ हमला
होर्मुज स्ट्रेट में एक और पोत पर हमला हुआ है। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि यह अटैक संयुक्त अरब अमीरात के मीना साकर के पास हुआ, जिससे उसमें आग लग गई। आग बुझा दी गई है और पोत अपने जलमार्ग पर आगे बढ़ेगा।
-
March 01, 2026 7:08 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान के राष्ट्रपति बोले- हमले जारी रखेंगे
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन का कहना है कि ईरान जोरदार हमले करता रहेगा। उन्होंने कहा, "हम अपने सुप्रीम लीडर के नक्शेकदम पर चलते रहेंगे। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना जोरदार हमले करती रहेगी। हमारे दुश्मनों के मिलिट्री बेस को तबाह करती रहेगी। क्रांति के लीडर की शहादत सालों की कुर्बानी का नतीजा थी।"
-
March 01, 2026 7:05 PM (IST) Posted by Shakti Singh
यूएई में तीन लोगों की मौत
ईरान ने अपने पड़ोस में कई देशों को निशाना बनाया है। इसमें कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इजरायल में 8 लोगों की मौत हुई है। यूएई में तीन और कुवैत में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई हैं। इसके अलावा कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
-
March 01, 2026 7:03 PM (IST) Posted by Shakti Singh
कुवैत में एक की मौत, 32 घायल
कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही बताया है कि 32 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि घायलों का इलाज अल-अदान अस्पताल में किया जा रहा है।
-
March 01, 2026 6:55 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति की मौत की खबर
इजरायल के हमले में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत की खबर आ रही है। वह अगस्त 2005 से 2013 तक ईरान के राष्ट्रपति रहे थे। उनकी उम्र 69 साल थी।
-
March 01, 2026 6:49 PM (IST) Posted by Shakti Singh
इजरायल में मृतकों की संख्या 8 पहुंची
इजरायली इमरजेंसी सर्विस ने बताया है कि इजराइल के बेत शमेश शहर में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल से मारे गए लोगों की संख्या 8 पहुंच गई है। इस हमले में कम से कम 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
-
March 01, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Shakti Singh
बेत शेमेश में मृतकों की संख्या 6 पहुंची
ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलने इजरायल के बेत शेमेश शहर में रिहायशी इलाके में हमला किया। इस मिसाइल की चपेट में कई लोग आ गए, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन घायलों में से 6 की मौत हो चुकी है। वहीं, कई अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
-
March 01, 2026 6:26 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले से इजरायल में 4 मौतें
ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले से इजरायल में 4 लोगों की मौत हुई है। यरुशलम से 30 किलोमीटर पश्चिम में इजरायल के बेत शेमेश में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। इजरायल की सेना ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि सर्च और रेस्क्यू फोर्स, मेडिकल टीमों और घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर के साथ मिलक काम कर रही है।
-
March 01, 2026 6:16 PM (IST) Posted by Shakti Singh
लुफ्थांसा ने 8 मार्च तक फ्लाइट कैंसिल की
जर्मनी की एयरलाइंस लुफ्थांसा ने तेल अवीव, बेरूत, अम्मान, एरबिल, दम्माम और तेहरान के लिए फ्लाइट 8 मार्च तक रोक दी हैं। यह एयरलाइन पहले ही कई फ्लाइट कैंसिल कर चुकी है। एयरलाइन ने कहा कि यह फैसला मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति के कारण लिया गया है।
-
March 01, 2026 6:09 PM (IST) Posted by Shakti Singh
पीएम मोदी ने सीसीएस की बैठक बुलाई
पीएम मोदी ने सीसीएस की बैठक बुलाई है, जिसमें मिडिल ईस्ट के हालातों पर चर्चा होगी। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में ईरान के हालातों पर बातचीत होने की संभावना है। यह बैठक रात 10 बजे होगी।
-
March 01, 2026 6:06 PM (IST) Posted by Shakti Singh
सऊदी अरब ने हमले की चेतावनी दी
सऊदी अरब ने भी ईरान पर हमले की चेतावनी दी है। सऊदी की तरफ से कहा गया कि अगर ईरान के हमले नहीं रुके तो सऊदी अरब भी जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान ने सऊदी अरब के कई शहरों में लगातार मिसाइलें दागी हैं। इनसे काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद सऊदी अरब ने चेतावनी जारी की है।
-
March 01, 2026 5:55 PM (IST) Posted by Shakti Singh
दुबई में नए धमाके सुने गए
दुबई में नए धमाके सुने गए हैं। यहां ईरान लगातार हमले कर रहा है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों के अलावा कई अन्य इमारतों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच एथेंस में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।
-
March 01, 2026 5:45 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ब्रिटेन ने बहरीन, कुवैत, कतर में अपने नागरिकों से छिपे रहने की अपील की
ब्रिटेन फॉरेन ऑफिस ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच बहरीन, कुवैत, कतर और यूनाइटेड अरब अमीरात में ब्रिटिश नागरिकों से अपनी जगह पर ही रहने की अपील की है। फॉरेन ऑफिस ने अपने लेटेस्ट अपडेट में एक्स पर कहा, "अब बहरीन, कुवैत, कतर और यूएई की जरूरी यात्राओं को छोड़कर बाकी सभी यात्राओं से बचने की सलाह दी है।" मिनिस्ट्री ने आगे कहा, "अगर आप उन देशों में ब्रिटिश नागरिक हैं, तो आपको वहीं रहना चाहिए और अपनी मौजूदगी दर्ज करानी चाहिए।"
-
March 01, 2026 5:40 PM (IST) Posted by Shakti Singh
इजरायल ने ईरान के दो फाइटर जेट पर हमला किया
इजरायली सेना के मुताबिक, पश्चिमी ईरान के तबरीज एयरपोर्ट पर इजराइल की एयर फोर्स ने दो फाइटर जेट F5 और F4 पर हमला किया। दोनों जेट उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे। हमले के वीडियो के साथ इजराइली सेना के बयान में कहा गया है कि यह हमला ईरानी एयर फोर्स की गतिविधियों को कमजोर करने और सरकार के हवाई डिफेंस को और कमजोर करने के लिए किया गया था।”
-
March 01, 2026 5:20 PM (IST) Posted by Amar Deep
अमेरिकी दूतावास ने बहरीन में नागरिकों से मनामा होटल खाली करने को कहा
बहरीन स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों से मनामा के होटल खाली करने का आग्रह किया। ईरानी हमले में होटलों को निशाना बनाए जाने की आशंका के मद्देनजर अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद बहरीन स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से मनामा के होटल खाली करने का आह्वान किया है। X पर प्रकाशित दूतावास के बयान में कहा गया है कि मनामा के क्राउन प्लाजा होटल पर हुए हमले की पुष्टि हो गई है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं।
-
March 01, 2026 5:07 PM (IST) Posted by Amar Deep
नेतन्याहू ने अधिकारियों संग बुलाई बैठक
नेतन्याहू ने हमले के बीच एक बार फिर बैठक बुलाई है। इस बैठक में इजरायल के तमाम अधिकारी मौजदू रहे। नेतन्याहू इस बैठक में हमले से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं।
-
March 01, 2026 5:06 PM (IST) Posted by Amar Deep
खामेनेई की मौत ईरान के इतिहास का एक निर्णायक मोड़: यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख
यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु "ईरान के इतिहास का एक निर्णायक मोड़" है। आगे क्या होगा, यह अनिश्चित है। लेकिन अब एक नए ईरान की ओर एक खुला रास्ता है, एक ऐसा ईरान जिसे वहां के लोग अपनी इच्छानुसार ढालने में अधिक स्वतंत्रता प्राप्त कर सकते हैं। मैं क्षेत्र के उन देशों सहित अपने साझेदारों के संपर्क में हूं, जो ईरान की सैन्य कार्रवाइयों का सबसे अधिक शिकार हैं, ताकि तनाव कम करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाए जा सकें।"
-
March 01, 2026 4:59 PM (IST) Posted by Amar Deep
बहरीन के मनामा होटल पर हमला
बहरीन का कहना है कि मनामा में होटल पर हमला हुआ, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि राजधानी मनामा स्थित "क्राउन प्लाजा होटल" को हमले में निशाना बनाया गया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि हमले में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, "लेकिन किसी की जान नहीं गई है"। कल, बहरीन ने कहा था कि द्वीप राज्य में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया था, और मनामा में तीन इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
-
March 01, 2026 4:57 PM (IST) Posted by Amar Deep
यूके एमटीओ ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास 'महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधि' की चेतावनी दी
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) का कहना है कि वह "अरब सागर, ओमान की खाड़ी, उत्तरी अरब सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य" में "महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधि" से अवगत है। अपनी नवीनतम सलाह में, इसने कहा कि क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा का माहौल अत्यधिक अस्थिर बना हुआ है, और चल रही क्षेत्रीय सैन्य गतिविधि वाणिज्यिक जहाजों के लिए बढ़े हुए खतरे को और बढ़ा रही है।
यूकेएमटीओ ने कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के दावे खुले स्रोतों और वीएचएफ संचार के माध्यम से प्रसारित होते रहते हैं। मान्यता प्राप्त समुद्री सुरक्षा चैनलों के माध्यम से समुद्री उद्योग को होर्मुज जलडमरूमध्य के आधिकारिक बंद होने की कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।" यूकेएमटीओ ने यह भी कहा कि "पारगमन प्रतिबंधों का संकेत देने वाले वीएचएफ संचार अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के तहत पारगमन मार्ग के कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त निलंबन का गठन नहीं करते हैं।"
-
March 01, 2026 4:53 PM (IST) Posted by Amar Deep
कई देशों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित: CBSE
सीबीएसई ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए पश्चिम एशिया क्षेत्र में दो मार्च को निर्धारित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं। CBSE ने एक बयान में बताया कि बहरीन, कुवैत, ईरान, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पश्चिम एशिया में बोर्ड परीक्षाओं के बारे में फैसला लेने के लिए पांच मार्च से स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
-
March 01, 2026 4:47 PM (IST) Posted by Amar Deep
जीसीसी ने हमलों को बताया खतरनाक कदम
खाड़ी सहयोग परिषद के प्रमुख जसीम अल-बुदैवी ने ओमान के दुक्म बंदरगाह पर ईरान के हमले और ओमान के तट पर एक तेल टैंकर को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे "गंभीर उल्लंघन और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाला एक खतरनाक कदम" बताया। उन्होंने इन कार्रवाइयों को "अस्वीकार्य उकसावा" करार दिया जो खाड़ी क्षेत्र में "स्थिरता को कमजोर" करते हैं और संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
-
March 01, 2026 4:37 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान पर हमले को लेकर नॉर्थ कोरिया ने दी प्रतिक्रिया
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हमले पर अब उत्तर कोरिया ने भी प्रतिक्रिया दी है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि ईरान पर हमले 'राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन' हैं।
-
March 01, 2026 4:31 PM (IST) Posted by Amar Deep
इजरायल के विदेश मंत्री ने दी ईरान पर हमले की जानकारी
इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने एक बयान जारी कर कहा है कि सेना "ईरानी शासन से संबंधित ठिकानों को निशाना बनाकर गहन हमले कर रही है"। उन्होंने X पर लिखा, "हम तेहरान में लक्ष्यों पर शक्तिशाली हमला करने के लिए एक निरंतर हवाई संपर्क स्थापित करेंगे।"
-
March 01, 2026 4:19 PM (IST) Posted by Amar Deep
तेहरान में सेना के मुख्यालय को निशाना बनाकर हमला
तेहरान में ईरानी सेना के मुख्यालय को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं। इससे पहले तेहरान के आसपास हमले हुए थे, लेकिन आज स्थिति अलग है क्योंकि ये हमले शहर के मध्य में हो रहे हैं। तेहरान एयरपोर्ट के आसपास समेत सात स्थानों पर हमले हुए हैं। लक्ष्यों के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है, न ही यह पता चल पाया है कि इनका संबंध सेना से है या सरकार से। ये हमले प्रमुख होटलों और मॉलों के पास हुए हैं, और ईरानी अब पहले से कहीं अधिक भयभीत हैं क्योंकि यह अभियान उनके घरों के करीब पहुंचता जा रहा है। कई लोग अब भोजन और आवश्यक सामग्री की तलाश कर रहे हैं, और सोच रहे हैं कि यह कब तक चलेगा।
-
March 01, 2026 4:13 PM (IST) Posted by Amar Deep
भारतीय नाविकों के लिए एडवाइजरी जारी
ईरान में उत्पन्न हो रही स्थिति के मद्देनजर भारतीय नाविकों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के लिए एक सलाह जारी की गई है। जहाजरानी महानिदेशालय ने भारतीय नाविकों को सतर्क रहने, विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक सलाहों का पालन करने और क्षेत्र में परिचालन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। हितधारकों से भारतीय चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा और स्थिति पर कड़ी नजर रखने और संबंधित जानकारी अधिकारियों (बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय) के साथ साझा करने का भी अनुरोध किया गया है।
-
March 01, 2026 4:00 PM (IST) Posted by Amar Deep
जीसीसी देशों के विदेश मंत्री करेंगे आपातकालीन बैठक
खाड़ी के एक सूत्र ने बताया कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के विदेश मंत्रियों की एक आपातकालीन बैठक आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की जाएगी। जीसीसी अरब प्रायद्वीप के छह देशों - बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का एक राजनीतिक और आर्थिक गठबंधन है।
-
March 01, 2026 3:54 PM (IST) Posted by Amar Deep
तेल अवीव समेत कई इलाकों में बज रहे सायरन
इजरायली होम फ्रंट कमांड ने घोषणा की है कि तेल अवीव और उसके आसपास के बड़े इलाकों के साथ-साथ यरुशलम और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में सायरन बज रहे हैं। आधिकारिक इजरायली सूत्रों के अनुसार, हाइफ़ा और उसके खाड़ी क्षेत्र, साथ ही एकर और उसके आसपास के इलाकों में भी सायरन बजे हैं।
-
March 01, 2026 3:47 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा- खामनेई की हत्या का बदला लेना देश का कर्तव्य
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि खामेनेई और अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की हत्या का बदला लेना देश का “कर्तव्य और वैध अधिकार” है। राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “इस्लामिक गणराज्य ईरान इस ऐतिहासिक अपराध के दोषियों और आदेश देने वालों से न्याय और प्रतिशोध प्राप्त करना अपना कर्तव्य और वैध अधिकार मानता है, और इस महान जिम्मेदारी और कर्तव्य को पूरा करने के लिए वह अपनी पूरी ताकत लगा देगा।”
-
March 01, 2026 3:42 PM (IST) Posted by Amar Deep
खामनेई की हत्या पर पुतिन ने दी प्रतिक्रिया
पुतिन ने खामनेई की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या एक 'घृणित हत्या' है जो 'मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानकों' का उल्लंघन करती है।
-
March 01, 2026 3:41 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुलरहीम मूसावी को मार गिराया
ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुलरहीम मूसावी को भी मार गिराया गया। इसके अलावा, आईडीएफ ने तेहरान में शीर्ष ईरानी सुरक्षा नेतृत्व के 7 सदस्यों और 40 वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराया।
-
March 01, 2026 3:39 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका-इजरायल को दी चेतावनी
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी, अरी लारीजानी ने अमेरिका और इज़रायल को चेतावनी जारी की है। उन्होंने X पर कहा, “कल ईरान ने अमेरिका और इज़रायल पर मिसाइलें दागीं, और उनसे नुकसान हुआ है। आज हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जिसका उन्होंने पहले कभी सामना नहीं किया होगा।” उनकी भाषा ट्रंप द्वारा दिन में पहले ईरान को दी गई चेतावनी से मिलती-जुलती थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा था, “ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे, इतना ज़ोरदार कि उन पर पहले कभी हमला नहीं हुआ होगा। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी!”
-
March 01, 2026 3:37 PM (IST) Posted by Amar Deep
अराफी को बनाया गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर
ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई के मारे जाने के बाद अब नए लीडर के नाम का ऐलान कर दिया गया है। खामनेई के बाद अराफी को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। गार्जियन काउंसिल के धर्मगुरु सदस्य अलीरेज़ा अराफ़ी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में न्यायविद सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह संस्था विशेषज्ञों की सभा द्वारा नए नेता का चुनाव होने तक सर्वोच्च नेता की भूमिका निभाने के लिए गठित की गई है। अराफ़ी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन और मुख्य न्यायाधीश गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई के साथ इस अस्थायी लीडरशिप काउंसिल का हिस्सा होंगे।
-
March 01, 2026 3:32 PM (IST) Posted by Amar Deep
ओमान के तट के पास तेल टैंकर पर हमला
ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया है कि पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर स्काईलाइट पर ओमान के मुसंदम बंदरगाह से लगभग पांच समुद्री मील दूर हमला हुआ। इस हमले में चार लोग घायल हो गए और 20 सदस्यीय चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया। तत्काल कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह घटना ओमान के सरकारी मीडिया द्वारा दो ड्रोन हमलों के बाद घटी है, जिसमें दुक्म बंदरगाह को निशाना बनाया गया था और एक विदेशी श्रमिक घायल हो गया था।
-
March 01, 2026 3:31 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान के पुलिस खुफिया प्रमुख की हत्या
ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, देश के पुलिस खुफिया प्रमुख की हत्या कर दी गई है।
-
March 01, 2026 3:30 PM (IST) Posted by Amar Deep
अबू धाबी में ड्रोन के मलबे से महिला और बच्चा घायल
शहर के मीडिया कार्यालय के अनुसार, अबू धाबी के एतिहाद टावर्स कॉम्प्लेक्स में एक आवासीय इमारत के अगले हिस्से पर ड्रोन का मलबा गिरने से एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। यह मलबा तब गिरा जब संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा प्रणालियों ने ड्रोन को रोका था।
-
March 01, 2026 3:23 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान ने सऊदी पर फिर किया हमला
ईरान ने खामनेई की मौत के बाद हमले तेज कर दिए हैं। अब ईरान ने एक बार फिर सऊदी अरब में कई जगहों पर हमले शुरू कर दिए हैं।
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के पूर्वी हिस्से में धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में धमाकों की आवाजें सुनाई देने की सूचना मिली है। एएफपी ने पूर्वी रियाद के निवासियों के हवाले से बताया है कि उन्होंने कई तेज धमाके सुने और धुआं उठता देखा। समाचार एजेंसी ने कहा कि उसके संवाददाताओं ने भी धमाकों की आवाजें सुनीं।
-
March 01, 2026 3:20 PM (IST) Posted by Amar Deep
एक मिनट में ईरान के 40 कमांडर ढेर: इजरायल
इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इजरायल का कहना है कि उन्होंने एक मिनट में ईरान के 40 कमांडर ढेर कर दिये।
-
March 01, 2026 3:19 PM (IST) Posted by Amar Deep
साइप्रस में ब्रिटेन के बेस पर ईरान ने किया हमला
ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने कहा है कि साइप्रस की ओर दो मिसाइलों का प्रक्षेपण किया गया है, जहां हजारों ब्रिटिश सैनिक तैनात हैं।
-
March 01, 2026 3:18 PM (IST) Posted by Amar Deep
कतर ने ओमान के बंदरगाह और तेल टैंकर पर ईरानी हमलों की निंदा की
कतर ने ओमान के वाणिज्यिक बंदरगाह दुक्म और उसके तट से दूर स्थित एक तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कतर इन हमलों को ओमान की संप्रभुता का उल्लंघन, अस्वीकार्य रूप से उग्र स्थिति और मध्यस्थता प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले देश को निशाना बनाने का कायरतापूर्ण कृत्य मानता है।" जैसा कि हमने पहले बताया था, ओमान के सरकारी मीडिया ने कहा कि दुक्म बंदरगाह पर ड्रोन हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया। इसके अलावा, तट से दूर एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। उसके चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया और उनमें से चार घायल हो गए।
-
March 01, 2026 3:12 PM (IST) Posted by Amar Deep
एयर फ्रांस ने बेरूत, दुबई और रियाद की उड़ानें निलंबित कीं
एयर फ्रांस ने एक बयान में कहा कि ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के परिणामस्वरूप, उसने रविवार को बेरूत, दुबई और रियाद जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह निलंबन इजरायल के तेल अवीव जाने वाली उड़ानों के पहले से ही घोषित रद्दीकरण के अतिरिक्त है। फ्रांसीसी एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "एयर फ्रांस इन गंतव्यों के लिए अगले दिनों की उड़ान अनुसूची के बारे में अधिक जानकारी बाद में प्रदान करेगी।"
-
March 01, 2026 3:04 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर ईरान ने हाईपरसोनिक मिसाइलों से किया बड़ा हमला
ईरान ने भूमध्य महासागर में तैनात अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हाईपरसोनिक मिसाइलों से बड़ा हमला किया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह दावा किया है।
-
March 01, 2026 2:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कराची में अमेरिकी कांसुलेट को पाकिस्तानियों ने लगाई आग
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के विरोध में पाकिस्तानियों ने कराची में अमेरिका के कांसुलेट में आग लगा दी है। आग की भारी लपटों से अमेरिकी कांसुलेट जलता दिख रहा है।
-
March 01, 2026 2:46 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने अब शारजाह और दुबई के लग्जरी होटलों पर हमला किया
ईरान दुबई पर लगातार हमले कर रहा है। ईरान ने अब शारजाह और दुबई में की लग्जरी होटलों को निशाना बनाया है।
-
March 01, 2026 2:43 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
नेतन्याहू ने ईरानियों से कहा-अब मदद पहुंच गई है, आपको सड़कों पर उतरना होगा
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानियों के लिए एक संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि अभी हम हजारों आतंकी लक्ष्यों को निशाना बनाएंगे। आपके लिए यही अवसर है, जो हर पीढ़ी में एक बार आता है। अब इस मौके को हाथ से न जानें दें।
-
March 01, 2026 2:29 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने तेहरान में ईरान के बचे हुए लीडरों को निशाना बनाकर एक और हमला किया
इजरायल ने ईरान की बची हुई लीडरशिप को निशाना बनाकर तेहरान में एक और हमला किया है। इसमें कई ईरानी लीडरों के मारे जाने की आशंका है।
-
March 01, 2026 2:27 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कराची के बाद अब लाहौर में भी शुरू हुआ अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन
पाकिस्तान में अमेरिका के खिलाफ कराची के बाद अब लाहौर में भी शुरू हुआ प्रदर्शन। खामेनेई की मौत का विरोध करने अमेरिकी कांसुलेट को निशाना बना रहे पाकिस्तानी।
-
March 01, 2026 2:25 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेहरान पर इजरायल और अमेरिका ने एक और बड़ा हमला किया
इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान पर एक और बड़ा हमला किया है। तेहरान में काले धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। पूरा शहर धुएं से भर उठा है।
-
March 01, 2026 2:24 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने यूएई के इंडस्ट्रियल एरिया में हमला किया
ईरान ने यूएई के इंडस्ट्रियल इलाके में बड़ा हमला किया है। हमले के बाद बिल्डिंग से धुआं उठता दिख रहा है।
-
March 01, 2026 2:20 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेहरान में लगातार गूंज रहे बड़े धमाके
ईरान की राजधानी तेहरान में पर पिछले कुछ मिनटों से लगातार धमाके घूंज रहे हैं। इममें मिसाइल अटैक और फाइटर जेट से हमले की खबर है।
-
March 01, 2026 2:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान में 24 घंटे से इंटरनेट सेवाएं हैं ठप
ईरान पर शनिवार को हुए इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद से ही इंटरनेट पूरी तरह ब्लैकआउट है। इसी हमले में खामेनेई मारे गए थे। रविवार को खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि हो गई। मगर इंटरनेट सेवाएं लगातार बंद हैं।
-
March 01, 2026 2:14 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
गिलगित-बाल्टिस्तान में यूएन के दफ्तर में खामेनेई समर्थकों ने लगाई आग
खामेनेई के मारे जाने के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान में यूएन के दफ्तर में खामेनेई समर्थकों ने आग लगा दी है। मौके पर यूएन के दफ्तर के पास भारी भीड़ जमा है और दफ्तर से काला धुआं उठता दिख रहा है।
-
March 01, 2026 2:11 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने ओमान के तेल टैंकर को निशाना बनाया, 15 भारतीय लोग थे जहाज पर मौजूद
ईरान ने ओमान में एक और हमला किया है। ईरान ने ओमान के एक तेल टैंकर को निशाना बनाया है। इस जहाज पर भारत के 15 क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि सभी भारतीयों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
-
March 01, 2026 2:09 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
UAE के राष्ट्रपति के एडवाइजर ने दुबई पर हमले के बाद कहा-ईरान का युद्ध पड़ोसियों से नहीं
UAE के राष्ट्रपति के एडवाइजर ने दुबई पर हमले के बाद कहा है कि ईरान का युद्ध पड़ोसियों से नहीं है। यूएई ने यह बयान तब दिया है, जब ईरान लगातार पड़ोसी देशों पर अमेरिका के एयरबेस पर मिसाइलें दाग रहा है।
-
March 01, 2026 2:04 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेहरान के इंकलाब स्क्वायर में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने उमड़ा लाखों लोगों का हुजूम, देखें वीडियो
तेहरान के इंकलाब इस्क्वायर में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए लाखों ईरानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। शोकसभा के वीडियो में भारी संख्या में लोग खामेनेई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होते दिख रहे हैं।
-
March 01, 2026 2:02 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों ने यूएन के दफ्तर में लगाई आग
गिलगित-बाल्टिस्तान में खामेनेई की हत्या के विरोध में लोगों ने यूएन के दफ्तर में आग लगा दी है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
-
March 01, 2026 1:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान पर अमेरिका ने किया बहुत बड़ा हमला, तेहरान में धुआं ही धुआं
ईरान पर अमेरिका ने रविवार को बहुत बड़ा हमला किया है। ईरान की राजधानी तेहरान में कई बिल्डिंगों से भीषण धुआं उठता दिख रहा है। इससे हमले की भयावहता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
-
March 01, 2026 1:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के पोर्ट सिटी हाईफा पर हिजबुल्लाह ने हमला किया
ईरान के समर्थन में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमला करना शुरू कर दिया है। हिजबुल्लाह ने इजरायल के हाईफा पोर्ट सिटी को निशाना बनाया है।
-
March 01, 2026 1:49 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दुबई पर ईरानी हमले का VIDEO आया सामने
दुबई पर ईरान के हमले का वीडियो सामने आया है। इसमें गगनचुंबी इमारतों से काले धुएं का गुबार उठते देखा जा रहा है।
-
March 01, 2026 1:46 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी सुरक्षा बलों ने कराची के कांसुलेट को निशाना बनाने वाले पाकिस्तानियों को मारी गोली, 10 की मौत
अमेरिका के सुरक्षाबलों ने कराची में अमेरिकी कांसुलेट पर हमला करने वाले पाकिस्तानियों को गोली मार दी है। इसमें 10 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है।
-
March 01, 2026 1:33 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
फारस की खाड़ी में ईरान और अमेरिका की भिड़ंत, अमेरिकी जहाजों का तेहरान ने रोका रास्ता
फारस की खाड़ी में ईरान और अमेरिका की भिड़ंत तेज हो गई है। ईरान ने फारसी की खाड़ी से जुगरने वाले अमेरिकी जहाजों का रास्ता रोक दिया है।
-
March 01, 2026 1:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की ओर मार्च कर रहे लोग
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के विरोध में गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में लोग संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं।
-
March 01, 2026 1:26 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दुबई और कतर, बहरीन के बाद अब ईरान ने ओमान के पोर्ट पर भी किया हमला
ईरान ने दुबई और कतर, बहरीन के बाद अब ओमान के पोर्ट पर भी हमला कर दिया है। शनिवार को भी ईरान ने इन सभी जगहों पर हमला किया था।
-
March 01, 2026 1:23 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी हमले के चलते दुबई एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फंसे रूसी पर्यटकों समेत अन्य देशों के नागरिक, देखें VIDEO
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी हमले के चलते रूसी पर्यटकों समेत अन्य देशों के नागरिक दुबई के पार्किंग स्थलों और तहखानों में रात बिताने के लिए मजबूर हो गए हैं। हालांकि पर्यटकों को गद्दे , भोजन एवं पानी की गाड़ियां उपलब्ध कराई गईं। पर्यटकों से अनुरोध किया गया है कि वे होटल के स्विमिंग पूल के पास न जाएं और समुद्र में तैरने की तो बात ही भूल जाइए। मिसाइल हमलों के बाद समुद्र तट बंद कर दिए गए हैं और शहर लगभग खाली हो चुका है।
-
March 01, 2026 1:21 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के हमले में इजरायल की राजधानी तेल-अवीव में अब तक 40 बड़ी इमारतें ध्वस्त हुई हैं
ईरान के हमले में इजरायल की राजधानी तेल-अवीव में अब तक 40 इमारतें नष्ट हुई हैं।
-
March 01, 2026 1:18 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई के अलावा और कौन मारा गया? यहां देखें पूरी लिस्ट
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर समेत 8 प्रमुख हस्तियां मारी गई हैं। इनके नाम निम्न हैं...
-
March 01, 2026 1:13 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कराची में अमेरिकी कांसुलेट पर हमला करने वालों पर चलाई गोली, 8 की मौत
कराची में अमेरिका के कांसुलेट पर खामेनेई की मौत के विरोध में हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान पुलिस ने गोलियां चला दीं। इस घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें डिटेल रिपोर्ट
-
March 01, 2026 1:06 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
ईरानी सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 लोगों की मौत
मंगलवार को मध्य ईरान में एक ईरानी सैन्य हेलीकॉप्टर फल और सब्जी बाजार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कथित तौर पर कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, यह दुर्घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 330 किलोमीटर (205 मील) दक्षिण में स्थित दोरचेह कस्बे में हुई।
-
March 01, 2026 12:57 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
ईरान ने फिर से इजरायल पर मिसाइल से हमला शुरू किया
ईरान हार मानने को तैयार नहीं है। खामेनेई की मौत के बाद उसने फिर से इजरायल पर मिसाइल से हमला शुरू किया है। दोहा में फिर से धमाके शुरू हुआ हैं और जॉर्डन में भी सायरन बज रहे हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है और ये कार्रवाई कब रुकेंगी, इस पर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।
-
March 01, 2026 12:45 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
कतर में इमरजेंसी लगाई गई
अमेरिका और इजरायल की ज्वाइंट कार्रवाई में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हो चुकी है। ईरान के ऊपर अभी भी हमले जारी हैं। इस बीच खबर मिली है कि कतर में इमरजेंसी लगा दी गई है। सभी को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-
March 01, 2026 12:37 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IRGC ने अमेरिका के दिल और इजरायल पर बड़े हमले की धमकी दी
ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने अमेरिका के दिल (वाशिंगटन) और इजरायल पर बड़े हमले की धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि हम इजरायल के दिल में आग लगा देंगे।
-
March 01, 2026 12:33 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान और इराक में खामेनेई समर्थकों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला शुरू कर दिया है
पाकिस्तान के कराची और इराक की राजधानी बगदाद में खामेनेई के समर्थक अमेरिकी दूतावास पर धावा बोल रहे हैं। प्रदर्शनकारी शहर के केंद्र में स्थित संरक्षित "राजनयिक" क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बल उन्हें आंसू गैस के गोले छोड़कर तितर-बितर कर रहे हैं। वहीं इराक में सुबह से ही धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। ईरानियों का निशाना एक बार फिर एरबिल प्रांत में स्थित अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डा था, जो एरबिल शहर और हवाई अड्डे के पास है। हरिर हवाई अड्डे का उपयोग अक्सर आईएसआईएस के खिलाफ अभियानों, रसद आपूर्ति और प्रशिक्षण के लिए किया जाता है।
-
March 01, 2026 12:23 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी मीडिया ने जनरल मुसावी के मारे जाने की पुष्टि की
इजरायल और अमेरिका के शनिवार के हमले में खामेनेई के साथ ईरान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मुसावी भी मारे गए हैं। ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि कर दी है।
-
March 01, 2026 12:19 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने ईरान पर 24 घंटे में 1200 बम गिराये
इजरायल ने कहा है कि एक दिन में वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा 1,200 से अधिक गोला-बारूद गिराए गए। इजरायल की डिफेंस फोर्सेज ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है।
-
March 01, 2026 12:15 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तानी नागरिकों ने कराची में अमेरिकी कांसुलेट पर किया हमला
पाकिस्तानी नागरिकों ने कराची में अमेरिकी कांसुलेट पर हमला किया है। पाकिस्तानी नागरिक खामेनेई के मारे जाने का विरोध कर रहे हैं।
-
March 01, 2026 12:13 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन हैं जिंदा, IRNA न्यूज एजेंसी ने कहा-मसूद संभालेंगे IRGC की अस्थाई कमान
ईरान की IRNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन हैं जिंदा। आईआरएनए ने कहा मसूद संभालेंगे IRGC और न्यायपालिका की अस्थाई कमान
-
March 01, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मुसावी को ताजा हमले में ढेर किया
अमेरिका ने ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मुसावी को ताजा हमले में ढेर किया
-
March 01, 2026 12:07 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान मिडिल-ईस्ट पर कर रहा हमले, कतर में बच रहे सायरन
ईरान मीडिल-ईस्ट पर लगातार हमले कर रहा है। कतर की राजधानी दोहा में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं।
-
March 01, 2026 12:02 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के हाऊस स्पीकर ने दी धमकी, 'गंदे नेतन्याहू ने पार की रेडलाइन, अब अस्तित्व के इस युद्ध में मांगेगा दया की भीख'
ईरान के हाउस स्पीकर ने इजरायल को बड़ी धमकी दी है। स्पीकर ने कहा कि 'गंदे नेतन्याहू ने लाल रेखा पार कर दी है और अब अस्तित्व के इस युद्ध में दया की भीख मांगेगा'
-
March 01, 2026 11:51 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने ईरान पर ऑपरेशन के 24 घंटे पूरे होने का वीडियो जारी किया
अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने ईरान पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के 24 घंटे पूरे होने का वीडियो जारी किया है। यूएएस सेंट्रल कमांड ने पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर साहसिक कार्रवाई का आदेश दिया है, और हमारे बहादुर सैनिक, नौसैनिक, वायुसैनिक, मरीन, गार्डियन और तटरक्षक बल के जवान इस आह्वान का जवाब दे रहे हैं।” - एडमिरल ब्रैड कूपर, सेंटकॉम कमांडर
-
March 01, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
US सेंट्रल कमांड ने ईरान पर ताजा हमले का VIDEO जारी किया
यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान पर ताजा हमले का वीडियो जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से अमेरिकी मिसाइलों ने खामेनेई की ठिकानों को निशाना बनाया।
-
March 01, 2026 11:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी हमले के बाद आबूधाबी का इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद, सोमवार तक सभी फ्लाइट कैंसिल
ईरानी हमले के बाद आबूधाबी का इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सोमवार तक के लिए सभी फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया है।
-
March 01, 2026 11:23 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करने ईरान की सड़कों पर उतरा बहुत बड़ा हुजूम
खामेनेई की मौत पर शोक जाहिर करने के लिए ईरान के विभिन्न शहरों में सुबह से ही लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वह सभी शनिवार को अमेरिकी और इजरायली हमले में मारे गए इस्लामिक क्रांति के नेता खामेनेई की मौत का मातम मना रहे हैं, जिसकी घोषणा रविवार को की गई है।
-
March 01, 2026 11:19 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के हमले में आबूधाबी में मारा गया पाकिस्तानी नागरिक
आबूधाबी में ईरान के हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है।
-
March 01, 2026 11:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दुबई पर ईरान के हमले का फुटेज आया सामने, देखें नुकसान का VIDEO
दुबई पर रविवार को ईरान द्वारा किए गए ताजे हमले का वीडियो सामने आ गया है। इसमें देखा जा सकता है कि हमले से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कितना नुकसान हुआ है।
-
March 01, 2026 11:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ का बड़ा बयान, 'हमने हर स्थिति की तैयारी कर ली है'
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने हर तरह की स्थिति के लिए तैयारी कर ली है और इमाम खामेनेई की शहादत के बाद की स्थिति के लिए भी योजनाएं बना ली गई हैं। आप देखेंगे कि नेतृत्व परिषद के गठन के साथ ही जनता और अधिकारियों के बीच सत्ता का स्वरूप स्पष्ट हो जाएगा।
-
March 01, 2026 11:08 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने ईरान पर और बड़े हमले की चेतावनी दी
खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने इजरायल से लेकर पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेसों पर हमले जारी रखे हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अब ऐसा हमला करूंगा, जिसे कभी देखा नहीं गया होगा।
-
March 01, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IRGC ने की ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस की 5वीं लहर की शुरुआत, हिंद महासागर में अमेरिकी हथियार वाले जहाज पर हमला
IRGC ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की पांचवीं लहर की शुरुआत का ऐलान किया है। हिंद महासागर में अमेरिकी जहाजों के लिए गोला-बारूद ले जा रहे एक MSP जहाज को जेबेल अली (Jebel Ali) लंगरगाह पर मार गिराया है। ईरान ने इस जहाज पर चार ड्रोन्स से हमला किया। विस्फोटों के बाद पूरी तरह से जहाज को नष्ट कर दिया गया।
-
March 01, 2026 10:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन के क्राउन प्लाजा 5 स्टार होटल पर ईरान ने बड़ा हमला किया
बहरीन के क्राउन प्लाजा 5 स्टार होटल पर ईरान ने बड़ा हमला किया है। इससे पहले शनिवार को बहरीन के अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने कई बड़े हवाई हमले किए थे। जिसमें अमेरिका के 5वें बेड़े को नष्ट कर दिया गया था।
-
March 01, 2026 10:38 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पश्चिम एशिया में ईरान ने अब तक अमेरिका के 27 सैन्य बेस पर बड़ा हमला किया
खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिका के 27 ठिकानों पर हमला किया है। इससे अमेरिका में भी खलबली मच गई है। ईरान ने पहले ही कहा था कि अगर उस पर हमला हुआ तो पूरे मिडिल-ईस्ट में आग लगा दी जाएगी।
-
March 01, 2026 10:36 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास बड़ा हवाई हमला किया
ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रमुख इमारत बुर्ज खलीफा के पास बहुत बड़ा हवाई हमला किया है। यह हमला आज रविवार को किए गए हैं। इससे पहले शनिवार को भी ईरानी मिसाइलों ने इन ठिकानों को निशाना बनाया था।