1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट को फूंकने वालों पर फायरिंग, 10 की मौत; खामेनेई की मौत के विरोध में मचाया था उपद्रव

कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट को फूंकने वालों पर फायरिंग, 10 की मौत; खामेनेई की मौत के विरोध में मचाया था उपद्रव

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 01, 2026 12:19 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 02:01 pm IST

Pakistan Attack during Iran War : पाकिस्तान के कराची स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट पर पाकिस्तानी नागरिकों ने हमला कर दिया। इसके बाद जब वहां आगजनी और तोड़फोड़ की गई तो प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

pakistan attack, american consulate attack in karachi, american consulate in karachi, karachi, ali k- India TV Hindi
कराची में दंगाइयों पर गोलीबारी। Image Source : INDIA TV

Pakistan Attack during Iran War : ईरान में गूंजे धमाकों ने पश्चिम एशिया को एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर बड़ा हमला किया गया है। खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तानी नागरिकों ने इस हमले को अंजाम दिया है। एक्स हैंडल पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि, पाकिस्तानी लोगों की भीड़ कैसे अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उपद्रव कर रही है। इस दौरान उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और एक हिस्से को आग लगा दी। जैसे-जैसे हिंसा बढ़ रही थी वैसे-वैसे उपद्रवी और हावी होते जा रहे थे। इसी बीच प्रदर्शनकारियों पर जमकर फायरिंग की गई​ जिसमें 10 की मौत हो गई है।

 

प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 10 की मौत 

कराची में जब अमेरिकी कॉन्सुलेट पर पाकिस्तानी नागरिकों ने हमला किया और आग लगा दी। उसके बाद से ही घटनास्थल पर हालात बिगड़ने लगे। देखते ही देखते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसे देखते हुए वहां जब हालात काबू से बाहर हो गए तो प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। इसके कुछ देर बाद ये भी खबर सामने आई कि, दंगाइयों ने गि​लगित बालटिस्तान में यूएन का दफ्तर फूंक दिया। 

अमेरिका ने दी धमकी 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले तेज न करने की चेतावनी देते हुए रविवार को ऑनलाइन माध्यम से कहा कि अमेरिका 'ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।' ट्रंप ने ट्रुथ सोशल के जरिए रविवार को ये टिप्पणियां ऐसे समय में की जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं। ट्रंप ने लिखा, 'ईरान ने अभी-अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया।' उन्होंने पोस्ट किया, 'लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।'

ईरान में चुना जाएगा नया नेता 

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मौलवियों की एक समिति को उनके स्थान पर नए नेता के चयन का काम सौंपा गया है। ईरान के संविधान के तहत 88 सदस्यीय समिति 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' (विशेषज्ञों की सभा) नये सर्वोच्च नेता का चयन करेगी। इस निकाय में केवल शिया धर्मगुरु शामिल होते हैं, जिन्हें हर आठ वर्ष में जनमत के आधार पर चुना जाता है। कानून के अनुसार, 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' को जल्द से जल्द नये सर्वोच्च नेता का चयन करना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश