A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बाजारों में चहल पहल, गलियों में हंसते बच्चे, फुटपाथ पर सजी दुकानें; इजरायल के हमलों से पहले ऐसी थी गाजा की पहचान

बाजारों में चहल पहल, गलियों में हंसते बच्चे, फुटपाथ पर सजी दुकानें; इजरायल के हमलों से पहले ऐसी थी गाजा की पहचान

इजरायल के हमलों से पहले गाजा एक ऐसा इलाका था जहां संसाधनों की कमी के बावजूद लोग खुशी से रह रहे थे। गलियों में बच्चों की हंसी, बाजारों की चहल-पहल और समुद्र किनारे मछुआरों की मेहनत यही गाजा की पहचान थी।

Gaza Before Israel Attack- India TV Hindi
Image Source : AP Gaza Before Israel Attack

Gaza Before Israel Attack: गाजा पट्टी भूमध्य सागर के किनारे बसा एक छोटा सा क्षेत्र फलस्तीन का हिस्सा है और दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में गिना जाता था। यह क्षेत्र लगभग 365 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यहां करीब 20 लाख से अधिक लोग रहते थे। इजरायल के हमलों से पहले गाजा में काफी चहल पहल दिखती थी। बाजार गुलजार रहते थे, लोग काम करते थे और सड़कों पर वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आते थे।    

'संसाधन कम लेकिन आम लोग खुश थे'

गाजा की अर्थव्यवस्था को पहले से ही अच्छा नहीं कहा जा सकता है। व्यापार, आयात-निर्यात और रोजगार के अवसर कम ही थे। लोग खेती, मछली पकड़ने और छोटे व्यवसाय से गुजारा कर लेते थे। सीमित संसाधनों के बाद भी यहां लोग बड़े आराम से रहते थे। बिजली और पानी की आपूर्ति सीमित थी। फिर भी, गाजा के बाजारों में जीवन की हलचल बनी रहती थी। सब्जी, फल, कपड़े और मसाले बेचने वाले दुकानें और फुटपाथ पर बैठे विक्रेता लोगों की जरूरतें पूरी करते थे। बच्चे स्कूल जाते थे और पार्कों में खोलते थे। संसाधन कम थे लेकिन आम लोग खुश थे।

Image Source : apGaza Before Israel Attack
 

कठिन हालातों में दिखती थी खुशी

गाजा के लोग अपनी संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक संबंधों को लेकर बेहद जुड़ाव रखते थे। शादी-ब्याह, धार्मिक त्योहार और सामुदायिक आयोजन, कठिन परिस्थितियों के बावजूद खुशी का कारण बनते थे। रमजान, ईद और अन्य अवसरों पर लोग एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। अस्पताल और क्लीनिकों में सुविधाएं कम थीं लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद डॉक्टर और नर्सें लोगों की देखभाल करते थे। 

सच हो गया लोगों का डर

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि गाजा में लोग अपने तरीके से जीवन का आनंद लेते थे। लेकिन, इस बीच लोगों के मन सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी, क्योंकि गाजा ने कई बार संघर्ष और हिंसा को देखा था। और फिर वो हुआ जो जिसका डर लोगों के मन में हमेशा बना रहता था। एक झटके में लोगों की जिंदगी ही बदल गई।

हमास ने इजरायल पर किया हमला

तारीख 7 अक्तूबर 2023, हमास के आतंकियों नें इजरायल में घुसकर हमला कर दिया। हमास के आतंकियों ने इजरायल में आम लोगों को निशाना बनाया और करीब 1200 लोगों का बेरहमी से कत्ल कर दिया। महिलाओं के साथ हैवानियत की यहां तक कि बच्चों को भी नहीं छोड़ा। हमास के आतंकियों ने 250 से अधिक लोगों को बंधक भी बना लिया। इजरायल के लिए यह हमला किसी झटके से कम नहीं था। 

Image Source : apGaza After Israel Attack

इजरायल ने मिट्टी में मिला दिया

हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला तो कर दिया लेकिन यह नहीं सोचा कि इसका अंजाम क्या होगा। इजरायल ने पूरी ताकत के साथ आतंकियों को जवाब दिया और गाजा में हमले शुरू कर दिया। इजरायल के हमले आज भी जारी है और इन हमलों ने गाजा का पूरा स्वरूप ही बदल दिया। गाजा में अब चहल पहल नहीं दिखती है, बच्चे भूखे हैं, लोगों को खानी और पानी तक नहीं मिल पा रहा है, रोजाना लोगों की मौत हो रही है, यही गाजा की नीयति बन गई है। गाजा खंडहर बन गया है लेकिन इजरायल अभी नहीं थमा है।  

यह भी पढ़ें:

इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने लिया बहुत बड़ा फैसला, गाजा पर कब्जा करने की योजना को दी मंजूरी

इजरायली बंधक को हमास ने अपनी ही कब्र खोदने को किया मजबूर, कई दिनों की भूख से शरीर बन चुका कंकाल

Latest World News