मिडिल ईस्ट में जारी जंग का 21वें दिन में पहुंच चुकी है। ये जंग हर दिन भयानक होती जा रही है। बुधवार को इजरायल ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमले के बाद ईरान भड़क उठा है। ईरान ने लगातार खाड़ी के देशों के तेल और गैस फील्ड पर हमले कर रहा है। अब ईरान ने इजरायल की रिफायनरी को निशाना बनाया है। ईरान ने इजरायल के सबसे अहम हाइफा रिफाइनरी को निशाना बनाया है।
एयर डिफेंस सिस्टम भी नाकाम
ईरान ने इजरायल के अहम ऊर्जा ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से इजरायल के हाइफा शहर में ऑयल रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। इसके साथ ही अशदोद रिफाइनरी पर सटीक मिसाइलों से हमला किया गया। ये हमला इतना भीषण था कि इसे इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम भी नाकाम नहीं कर पाया। हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं। फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ईरान ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा और देश के दक्षिणी हिस्से में अशदोद में रिफाइनरियों को निशाना बनाया। इस हमले को अंजाम देने के लिए ईरान ने पहली बार नसराल्लाह सिस्टम से कद्र बैलिस्टिक मिसाइलों की वेव 65 लॉन्च की।
क्यों अहम है हाइफा रिफाइनरी?
हाइफा रिफाइनरी इजरायल के लिए काफी अहम है। हाइफा रिफाइनरी इजरायल की ऊर्जा का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां ईंधन और केमिकल प्रोडक्शन होता है। हाइफा रिफाइनरी इजरायल की घरेलू ईंधन की करीब 50% से 60% सप्लाई को पूरी करता है। इस पर हमले से इजरायल की ऊर्जा आपूर्ति, उद्योग, सैन्य लॉजिस्टिक्स पर असर पड़ सकता है। हाइफा पोर्ट भारत-इजरायल ट्रेड में अहम कड़ी है। भारत इजरायल के ऊर्जा, पोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सहयोगी है। इजरायल के साथ रणनीतिक रूप से हाइफा पोर्ट भारत के लिए अहम है।
नॉर्थ इजरायल पर जबरदस्त अटैक
ईरान अब साउथ और नॉर्थ इजरायल दोनों इलाकों पर हमला कर रहा है। ईरान ने उत्तरी इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं जिससे पूरा इलाका दहल गया है। ईरान ने नॉर्थ इजरायल पर जबरदस्त अटैक किया है। ईरान ने नॉर्थ इजरायल को टारगेट करके कई मिसाइलें दागी जिसे इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया लेकिन मिसाइलों का मलबा इजरायल के रिहायशी इलाको में गिर रहा है जिससे नॉर्थ इजरायल में काफी नुकसान हो रहा है।
ये भी पढ़ें- इजरायल ने किया हमला, लाइव कवरेज के दौरान रिपोर्टर को छू कर निकली मौत, वीडियो में देखें कैसे गिरी मिसाइल
इजरायली PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'ईरान कर रहा ब्लैकमेल करने की कोशिश, नहीं होने देंगे कामयाब'
Latest World News