1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में बाढ़ में बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; घिनौनी हरकत का VIDEO वायरल

नेपाल में बाढ़ में बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; घिनौनी हरकत का VIDEO वायरल

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी है, तो दूसरी तरफ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के शवों से गहने चुराने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालते नजर आए।

nepal flood- India TV Hindi
Image Source : X- @NEPALPOLICEHQ यह शव नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में बहकर आया था।

नेपाल में महातबाही के नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस बीच बीच एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, विनाशकारी बाढ़ में बहकर आए शवों से ज्वेलरी चुराने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो फुटेज में 2 युवकों को भोटेकोशी नदी के किनारे बाढ़ पीड़ित की लाश से बालियां (ईयरिंग्स) चुराते हुए देखा गया है।

जैसे ही ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। महिला के शव से ज्वेलरी चुराते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद नेपाल पुलिस ऐक्शन में आ गई है। नेपाल पुलिस ने चितवन में 25 वर्षीय मदन गुरुंग और 38 वर्षीय उमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image Source : x- @NepalPoliceHQदोनों युवक हिरासत में।

वीडियो में क्या है?

वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि नेपाल में आई तबाही के बाद एक महिला का शव बहकर आया है। वीडियो में 2 युवक शव के पास हैं। ये दोनों लकड़ी के तख्तों और महिला के बालों को पकड़कर शव को पानी से बाहर खींच रहे हैं। इसके बाद वे महिला के दोनों कानों से बालियां निकालकर अलग रख देते हैं, जबकि आस-पास खड़े कई लोग इसका वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत एक्शन लिया गया है। नेपाल पुलिस ने 41 सेकंड का यह वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मृत महिला के कान से बालियां चुराने के आरोप में 2 युवकों को हिरासत में लिया गया है।

नेपाल त्रासदी में अब तक 469 मौत

बता दें कि नेपाल में जान गंवाने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी है, 1500 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें 290 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं...जिनसे अब तक संपर्क नहीं हो पाया.. पुलिस के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 466 घायलों को सुरक्षित निकाला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। त्रिशूली हाइड्रोपावर प्लांट की सुरंग के अंदर फंसे लोगों को नेपाल सेना के जवानों ने रेस्क्यू किया। पूरे इलाके में राहत-बचाव का काम जारी है और इसके बीच इस घिनौनी हरकत ने पूरे नेपाल में आक्रोश पैदा कर दिया है।

वहीं, अब नेपाल पर नया खतरा मंडरा रहा है। तिब्बत में ताल फटने के बाद ही नेपाल में तबाही आई थी और अब तिब्बत में दूसरा ताल फट गया है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है और सभी को नदी से एक किलोमीटर दूर जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें-

'भूकंप आया, ग्लेशियर टूटा था', नेपाल में जलप्रलय की क्या है वजह? रिसर्च में क्या क्या पता चला

नेपाल में आई तबाही से प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी, संपर्क के लिए इंडिया टीवी को करें ई-मेल

Latest World News