1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हमलों के बीच भारत के साथ आया एक पड़ोसी देश, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कह दी बड़ी बात

हमलों के बीच भारत के साथ आया एक पड़ोसी देश, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कह दी बड़ी बात

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग के बीच भारत को एक पड़ोसी देश का समर्थन मिला है। पाकिस्तान ने बुधवार की रात से ही भारत पर हमला करना शुरू कर दिया था लेकिन पहले से सतर्क भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर मिसाइल हमले को नाकाम कर दिया।

pm modi- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत ने पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट समेत कई शहरों पर हमले किए हैं। भारत के जम्मू, पंजाब, राजस्थान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के शहरों पर मिसाइल हमले किए। इस बीच भारत को पड़ोसी देश नेपाल से समर्थन मिला है। नेपाल ने गुरुवार को कहा कि वह क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर ‘बेहद चिंतित’ है। उसने जोर देकर कहा कि हिमालयी राष्ट्र अपनी धरती का इस्तेमाल ‘शत्रुतापूर्ण’ ताकतों द्वारा पड़ोसियों के खिलाफ नहीं होने देगा। यही नहीं नेपाल ने साफ किया हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं।

पहलगाम हमले में नेपाली नागरिक की भी गई थी जान

नेपाल के विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत द्वारा बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और पंजाब प्रांत में 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोग मारे गए थे।

इसके बाद पाकिस्तान ने बुधवार की रात से ही भारत पर हमला करने शुरू कर दिया था। पाकिस्तान ने भारत के शहरों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया, लेकिन पहले से सतर्क भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया। भारत की सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत ने लाहौर समेत पाकिस्तान के कई शहरों को टारगेट करना शुरू किया है।

'दुखद समय में नेपाल और भारत एकजुटता के साथ खड़े रहे'

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा है, ‘‘नेपाल सरकार पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से बहुत चिंतित है, जिसमें एक नेपाली नागरिक की भी जान चली गई।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘इस दुखद समय में नेपाल और भारत एकजुटता के साथ खड़े रहे। दोनों देश दुख और पीड़ा में एकजुट रहें।’’ (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

Latest World News