A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में जारी है मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कहर, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में मची तबाही

पाकिस्तान में जारी है मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कहर, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में मची तबाही

पाकिस्तान में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत हुए हैं।

Pakistan Rain And Flood- India TV Hindi
Image Source : AP Pakistan Rain And Flood

Pakistan Rain And Flood: पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के कारण पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में हालात बदतर हो गए हैं। बारिश और बाढ़ की वजह से बने हालातों के चलते पिछले 24 घंटों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इस बारे में जानकारी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। 

क्या कहते हैं आंकड़े?

पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई जबकि इसी दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 5 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून से 31 अगस्त तक पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 854 हो गई है और 1,100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

Image Source : apPakistan Rain And Flood

20 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

पंजाब की सूचना मंत्री आजामा बुखारी ने एक बयान में कहा, “पंजाब में आई भीषण बाढ़ से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि सरकार ने बाढ़ में फंसे 7,60,000 लोगों और 5,00,000 से ज्यादा पशुओं को बचाया है।”

लगातार जारी है बचाव एवं राहत अभियान

पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के आंकड़ों के अनुसार, लाहौर, हाफिजाबाद और मुल्तान जिलों में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर रविवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में 60 मिलीमीटर (मिमी) से ज्यादा बारिश हुई। प्राधिकरण ने बताया कि कम से कम 4 जगहों पर 120 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। प्राधिकरण के मुताबिक, “पंजाब अब तक की सबसे भीषण बाढ़ों में से एक का सामना कर रहा है। सरकार लगातार बचाव एवं राहत अभियान चला रही है।” भाषा

यह भी पढ़ें:

चीन दौरे से पहले किम जोंग उन ने कर दिया कांड, बढ़ेगी अमेरिका और दक्षिण कोरिया की टेंशन

मोदी-जिनपिंग और पुतिन के तालमेल से क्यों बौखलाया ट्रंप का ये चेला, भारत की आलोचना करते हुए ले आया जातिवादी एंगल

Latest World News