A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका के वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 11 बुजुर्गों की मौत, 7 गंभीर रूप से झुलसे, मंजर देख लोगों की कांपी रूह

श्रीलंका के वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 11 बुजुर्गों की मौत, 7 गंभीर रूप से झुलसे, मंजर देख लोगों की कांपी रूह

वृद्धाश्रम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस की टीम अब घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रही है। घटना स्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

वृद्धाश्रम में लगी आग- India TV Hindi
Image Source : AFP वृद्धाश्रम में लगी आग

श्रीलंका में भीषण आग की घटना सामने आई है। वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 7 अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने कहा कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई। यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। 

एक बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ दम

पुलिस ने कहा कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए, जबकि एक अन्य बुजुर्ग ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, कुल 51 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 7 घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। आग का मंजर देख स्थानीय लोगों की रूह कांप गई।

गैस सिलेंडर फटने से लगी आग

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। 

Image Source : AFPघटनास्थल का मुआयना करता पुलिसकर्मी

बचाए गए लोगों को एक स्कूल में ठहराया गया

वृद्धाश्रम में आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। 'न्यूजफर्स्ट डॉट एलके' समाचार पोर्टल के अनुसार, बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से पास के एक स्कूल में ठहराया गया है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।

दिल्ली अग्निकांड में 21 की मौत

गर्मी का मौसम आते ही आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। भारत की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक होटल में भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर विदेशी नागरिक थे। दिल्ली आग हादसे में बड़ी संख्या में लोग झुलसे भी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार में आग से 4 की मौत

वहीं, बिहार के मुज्फ्फरपुर में आग की घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल के ICU में आग लगी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कई गंभीर रूप से झुलस गए।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली अग्निकांड के बाद देशभर में एक्शन तेज, सीएम योगी ने दिए सख्त आदेश, जयपुर में गिराई गई 5 मंजिला इमारत

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, दिल्ली में अवैध होटल और संपत्तियों पर चलेगा अभियान

 
 
 
 

 

Latest World News