1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली अग्निकांड के बाद देशभर में एक्शन तेज, सीएम योगी ने दिए सख्त आदेश, जयपुर में गिराई गई 5 मंजिला इमारत

दिल्ली अग्निकांड के बाद देशभर में एक्शन तेज, सीएम योगी ने दिए सख्त आदेश, जयपुर में गिराई गई 5 मंजिला इमारत

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 04, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 12:58 pm IST

दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग ने देशभर के अन्य राज्यों को अलर्ट कर दिया है। अवैध होटल और संपत्तियों की सुरक्षा मानकों के जांच के आदेश दिए गए हैं।

दिल्ली में आग की घटना और सीएम योगी- India TV Hindi
दिल्ली में आग की घटना और सीएम योगी Image Source : PTI

दिल्ली अग्निकांड के बाद देशभर में एक्शन तेज हो गया है। जयपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिराई गई है। दिल्ली में भी अवैध होटल, गेस्ट हाउस और संपत्तियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दिल्ली की आग की घटना को संज्ञान में लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

 यूपी में सेफ्टी इंस्पेक्शन का आदेश

दिल्ली अग्निकांड से सबक लेते हुए यूपी के CM योगी ने राज्य की ऊंची इमारतों, होटलों, दफ्तरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का स्पेशल सेफ्टी इंस्पेक्शन का आदेश दिया है। सीएम योगी ने सभी विकास प्राधिकरणों के अलावा पुलिस, फायर ब्रिगेड, PWD विभाग से कहा कि इन इमारतों का गहन निरीक्षण किया जाए।

ऑडिट रिपोर्ट करनी होगी जमा

इसके साथ ही सीएम योगी ने फायर सेफ्टी सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया है। सीएम योगी ने कहा कि सभी होटल विशेष सुरक्षा जांच के बाद ऑडिट रिपोर्ट जमा करें। लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • दिल्ली अग्निकांड के बाद CM योगी का आदेश
  • ऊंची इमारतों, होटलों, दफ्तरों का स्पेशल सेफ्टी इंस्पेक्शन 
  • पुलिस, फायर ब्रिगेड, PWD विभाग को दिया आदेश
  • फायर सेफ्टी सिस्टम को मजबूत करने पर दिया जोर
  • सभी होटल सुरक्षा जांच के बाद जमा करेंगे ऑडिट रिपोर्ट

जयपुर में गिराई गई 5 मंजिला झुकी इमारत

दिल्ली अग्निकांड का इफेक्ट राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी दिखा है। जयपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिराई गई है। आगे चलकर किसी प्रकार की अनहोनी न इसको लेकर प्रशासन अभी से एक्टिव हो गया है। जयपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग न गिराई जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि ये इमारत झुकी हुई थी। हादसे से पहले ही इस बिल्डिंग को समतल कर दिया गया।

दिल्ली में सील किए जाएंगे अवैध नर्सिंग होम और होटल

मालवीय नगर होटल हादसे के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज मंत्रियों की बैठक बुलाई है। 21 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद दिल्ली सरकार एक्शन में नजर आ रही है। कल उच्च स्तरीय बैठक के बाद दिल्ली के एलजी ने होटल, नर्सिंग होम, रेस्टोरेंट और कोचिंग संस्थान की चेकिंग का आदेश दिया है, जो एक महीने तक चलेगा। दिल्ली के एलजी ने आदेश दिया है कि नियम तोड़ने वाले होटलों और कोचिंग सेंटरों को तुरंत सील किया जाएगा, जिन होटलों या लॉज में मंजूरी से ज्यादा कमरे मिले उन्हें भी तुरंत सील किया जाएगा।

एलजी और MCD ने भी दिए आदेश

सीएम, एलजी के बाद अब दिल्ली नगर निगम (MCD) ने भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एमसीडी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली में अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके तहत भवन उपविधियों और लाइसेंस संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों को सील करने का अभियान चलाया जाएगा।

बिहार के मुजफ्फरपुर आग हादसे में 4 की मौत

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भीषण आग लगी। अस्पताल के आईसीयू में लगी आग से अब तक 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा ICU में शॉर्ट सर्किट से हुआ। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। मरीजों के परिजनों ने बताया कि जैसे ही हादसा हुआ, वैसे ही अस्पताल के सारे स्टाफ मरीजों को छोड़कर भाग खड़े हुए।

ये भी पढ़ें: 

'दिल्ली में सब चलता है', मालवीय नगर अग्निकांड पर होटल मालिक का बेहूदा जवाब

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, दिल्ली में अवैध होटल और संपत्तियों पर चलेगा अभियान

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत