1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'दिल्ली में सब चलता है', मालवीय नगर अग्निकांड पर होटल मालिक का बेहूदा जवाब

'दिल्ली में सब चलता है', मालवीय नगर अग्निकांड पर होटल मालिक का बेहूदा जवाब

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 04, 2026 10:07 am IST,  Updated : Jun 04, 2026 10:20 am IST

दिल्ली पुलिस को लवकेश बजाज ने पूछताछ के दौरान बताया ही कि उसके पास इतना समय नहीं है कि वो इस होटल को देखे। इस वजह से होटल के सभी कामों के लिए उसने स्टाफ रखा हुआ था।

आरोपी होटल मालिक...- India TV Hindi
आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली में हुए मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सरकार एक्शन मोड में हैं। ऐसे में सभी अवैध होटल और गेस्ट हाउस के मालिक अपने होटल बंद कर रहे हैं। इस बीच होटल के मालिक लवकेश बजाज ने पूछताछ में चौकाने वाले जवाब दिए हैं। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में लवकेश बजाज ने कबूल किया है कि उसने होटल के कमरों की संख्या इसलिए बढ़ाई क्यों कि कमाई अच्छी हो रही थी और दिल्ली में सब चलता है। लवकेश बजाज ने पुलिस को बताया कि उसने दमकल विभाग से एनओसी नहीं ली थी। 

दिल्ली पुलिस आज लवकेश बजाज को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी। आरोपी लवकेश बजाज ने बताया है कि हादसा होते ही वह मौके से फरार हो गया था। वह डर के कारण भाग गया था। इसी वजह से वह घर भी नहीं गया और सड़कों पर घूमता रहा।

तीन साल पहले खरीदी थी बिल्डिंग

आरोपी ने खुलासा किया की उसने तीन साल पहले अहुलवालिया नाम की एक पार्टी से ये बिल्डिंग ली थी और उसमे होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था। उसने बताया कि पहले यहां खादी की दुकान थी। जब ये बिल्डिंग ली थी उस वक्त ये काफी जर्जर थी। पूछताछ में वो दावा कर रहा है कि उसने बीएनबी, यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट ,हेल्थ  रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी, लेकिन दिल्ली पुलिस उसके इस दावों की जांच करवा रही है। आरोपी लवकेश को करीब 2 बजे के आसपास कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस 3 से 4 दिन की रिमांड मांग सकती है।

होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत

मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि होटल में प्रवेश और निकास का केवल एक ही रास्ता था, खिड़कियां स्थायी रूप से सील थीं और मुख्य दरवाजा सेंसर से संचालित होता था। इन सभी कारणों से इमारत एक तरह से मौत का जाल बन गई थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी से मालवीय नगर अग्निकांड की विस्तृत रिपोर्ट मांगी और चेतावनी दी कि अगर कोई लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

मालवीय नगर अग्निकांड: घायल लोगों में से 19 की हालत गंभीर, 21 लोगों की मौत कैसे हुई? वजह अब तक पता नहीं

एक अग्निकांड ने खोली पोल: मालवीय नगर के कई होटलों में लगे ताले, मालिकों ने खुद खाली कराए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।