A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप बोले- 'सीजफायर को लेकर शुक्रवार तक आ सकती है अच्छी खबर', ईरान ने कहा- 'अभी नहीं लिया फैसला'

ट्रंप बोले- 'सीजफायर को लेकर शुक्रवार तक आ सकती है अच्छी खबर', ईरान ने कहा- 'अभी नहीं लिया फैसला'

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बात कही है। ट्रंप के बयान से इतर ईरान क्या कहा है चलिए जानते हैं।

Mojtaba Khamenei (L) Donald Trump (R)- India TV Hindi
Image Source : AP Mojtaba Khamenei (L) Donald Trump (R)

Us Iran Ceasefire Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि ईरान के साथ बातचीत के दूसरे दौर को लेकर अच्छी खबर शुक्रवार तक आ सकती है। अगले 36 से 72 घंटों के भीतर शांति वार्ता की संभावना फिर से बन गई है। यह संभव है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस खबर को रिपोर्ट किया है।

'ईरान ने नहीं लिया फैसला'

ट्रंप के बयान से इतर ईरान ने बुधवार को कहा कि उसने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अमेरिका के साथ नए दौर की वार्ता में शामिल होगा या नहीं। ईरान के सरकारी समाचार चैनल की खबर के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा, "हमने अच्छी नीयत और गंभीरता के साथ बातचीत शुरू की थी, लेकिन वार्ताकार पक्ष (अमेरिका) ने अवहेलना और सद्भावना की कमी दिखाई है।" उन्होंने कहा, "ईरान ने इस बारे में अभी तक फैसला नहीं किया है कि वह इस सप्ताहांत अमेरिका के साथ निर्धारित नए दौर की शांति वार्ता में हिस्सा लेगा या नहीं।"

ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर

इस बीच बता दें कि, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस सप्ताहांत निर्धारित दूसरे दौर की वार्ता में दोनों पक्षों की भागीदारी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया था जिससे नए दौर की वार्ता को लेकर स्थिति और अस्पष्ट हो गई है।

'धमकियों के बीच नहीं करेंगे वार्ता'

इस बीच ईरान के एक राजनयिक ने बुधवार को कहा कि इस्लामाबाद में किसी भी आगे की संघर्ष विराम वार्ता के लिए एक पूर्व शर्त के तौर पर, अमेरिका को ईरान से अपनी नाकेबंदी खत्म करनी होगी। मिस्र में ईरानी मिशन के प्रमुख, मुज्तबा फेरदौसी पौर ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि ईरान की शर्तों को लागू करने के लिए पाकिस्तानी मध्यस्थों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, "हम धमकियों के बीच बातचीत नहीं करेंगे। नाकेबंदी हटने से पहले हम इस्लामाबाद नहीं जाएंगे।" फेरदौसी ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह संघर्ष विराम का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ सेनाएं जुटाने में कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे वो कुछ और कहते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से वो कुछ और कहते और करते हैं।

यह भी पढ़ें:

इंटेलिजेंस रिपोर्ट ने ट्रंप के दावों को किया ध्वस्त, बताया 'ईरान के पास अब भी मौजूद हैं हजारों मिसाइलें'

ईरान और अमेरिका के बीच क्यों हो रही है सीजफायर वार्ता में देरी, सामने आई वजह

Latest World News