1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गजब बेइज्जती! पुतिन ने पाकिस्तानी PM को 40 मिनट कराया इंतजार, गुस्से में एर्दोगन की मीटिंग में घुस गए शहबाज; VIDEO

गजब बेइज्जती! पुतिन ने पाकिस्तानी PM को 40 मिनट कराया इंतजार, गुस्से में एर्दोगन की मीटिंग में घुस गए शहबाज; VIDEO

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तुर्कमेनिस्तान में बड़ी बेइज्जती हुई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शरीफ को बैठक के लिए 40 मिनट से भी अधिक समय तक इंतजार कराया जिसके बाद शहबाज, पुतिन-एर्दोगन की मीटिंग में जबरन घुस गए।

shehbaz sharif puti erdogan meeting- India TV Hindi
Image Source : AP शहबाज शरीफ की हुई बेइज्जती। (फाइल फोटो)

तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात में 'इंटरनेशनल फोरम फोर पीस एंड ट्रस्ट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत कई देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया है। हालांकि, इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बड़ी बेइज्जती होने की खबर सामने आ रही है। RT India के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शहबाज शरीफ को 40 मिनट तक इंतजार कराया है। खबर ये भी सामने आई है कि इंतजार के बाद शहबाज शरीफ बिना बुलावे के उस कमरे में घुस गए जहां पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के साथ बैठक कर रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

RT India ने अपने संवाददाता के हवाले से आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए 40 मिनट से ज्यादा समय तक इंतजार किया। वह कुर्सी पर लगातार बैठे रहे लेकिन पुतिन नहीं आए। पुतिन का इंतजार करते-करते थक जाने के बाद शहबाज शरीफ उस कमरे में चले गए जहां पर व्लादिमीर पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के साथ बैठक कर रहे थे।

कुर्सी पर इंतजार करते रहे शहबाज

तुर्कमेनिस्तान से जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि शहबाज शरीफ और व्लादिमीर पुतिन की बैठक के लिए दो कुर्सियां लगाई गई हैं। हालांकि, शहबाज शरीफ कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए लेकिन पुतिन वहां पर नदारद थे। शहबाज के साथ पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इंतजार के दौरान शहबाज काफी थके हुए और मायूस नजर आ रहे थे।

10 मिनट में बाहर निकले शहबाज

सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पुतिन और एर्दोगन की बैठक वाले कमरे में बिना बुलाए घुसने के करीब 10 मिनट बाद बाहर आ गए। जब शहबाज कमरे से बाहर आते दिखाई दिए तब राष्ट्रपति पुतिन और एर्दोगन अपनी बातचीत में लगे रहे। एर्दोगन के साथ बैठक के बाद पुतिन काफी खुश दिखाई दिए और मुस्कुराते हुए बाहर निकले।

ये भी पढ़ें- VIDEO: तुर्कमेनिस्तान के Peace and Trust फोरम में जुटे रूस, तुर्की, ईरान जैसे देश; पुतिन ने पाक PM शहबाज को किया इग्नोर

जेल में इमरान खान और उनकी बेगम पर आसिम मुनीर कर रहा कौन-कौन से अत्याचार? खैबर पख्तूनख्वा के CM ने किया बड़ा खुलासा

Latest World News