मार्सेलो रेबेलो डी सोसा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति, आम चुनाव में मिले 61.5 प्रतिशत मत
मार्सेलो रेबेलो डी सोसा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति, आम चुनाव में मिले 61.5 प्रतिशत मत
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 25, 2021 11:18 am IST, Updated : Jan 25, 2021 11:18 am IST
र्तगाल के मध्यमार्गीय-दक्षिणपंथी उदारवादी राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा चुनाव जीत गए हैं
Image Source : APमार्सेलो रेबेलो डी सोसा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति, आम चुनाव में मिले 61.5 प्रतिशत मत
लिस्बन। पुर्तगाल के मध्यमार्गीय-दक्षिणपंथी उदारवादी राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा चुनाव जीत गए हैं तथा एक बार फिर वह देश के राष्ट्रपति होंगे। पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था। खबरों के अनुसार मार्सेलो को 61.5 प्रतिशत मत मिल चुके हैं।
चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सोसा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं।
पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है विधायी शक्तियां जबकि संसद एवं सरकार के पास ही होती हैं।