अमेरिका के कोलोराडो में सुपर मार्केट में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 10 लोगों की मौत की खबर
अमेरिका के कोलोराडो में सुपर मार्केट में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 10 लोगों की मौत की खबर
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 23, 2021 07:45 am IST, Updated : Mar 23, 2021 12:09 pm IST
अमेरिका के कोलोराडो स्थित एक सुपर मार्केट में शूटआउट की घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत कई अन्य लोगों की मौत की खबर है।
Image Source : ANI/TWITTERअमेरिका के कोलोराडो में सुपर मार्केट में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों की मौत की खबर
अमेरिका के कोलोराडो स्थित एक सुपर मार्केट में शूटआउट की घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत कई अन्य लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक कोलोराडो के बोल्डर स्थित एक सुपर मार्केट में फायरिंग की यह घटना हुई है। फायरिंग की वजह का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। संदिग्ध व्यक्ति घायल अवस्था में है। उसका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।