1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महिला ने रेस्टोरेंट में पिता को खिलाया खाना, पिलाई शराब, फिर नदी किनारे सैर के दौरान लगा दी आग

महिला ने रेस्टोरेंट में पिता को खिलाया खाना, पिलाई शराब, फिर नदी किनारे सैर के दौरान लगा दी आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2021 06:49 am IST,  Updated : Mar 23, 2021 06:49 am IST

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि सैर के दौरान जब महिला का 56 वर्षीय पिता नदी के किनारे सो गया तो उसने अपने पिता पर मिट्टी का तेल डालकर कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और महिला ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

kolkata woman sets his father on fire after giving him food and liquor महिला ने रेस्टोरेंट में पिता - India TV Hindi
महिला ने रेस्टोरेंट में पिता को खिलाया खाना, पिलाई शराब, फिर नदी किनारे सैर के दौरान लगा दी आग Image Source : INDIA TV

कोलकाता. पश्चिम बंगाल इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सुर्खियों में है लेकिन यहां से अपराध का एक बहुत चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य की राजधानी कोलकाता में एक 22 साल की महिला ने अपने पति की आग लगाकर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले महिला अपने पिता को रेस्टोरेंट में खाने खिलाने के लिए लेकर गई। यहां महिला ने अपने पिता को शराब भी पिलाई, इसके बाद दोनों स्ट्रैड रोड में चडपाल घाट पर सैर के लिए गए।

पढ़ें- शक ने बनाया युवक को जल्लाद! कॉपर वायर से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, दो साल पहले हुई थी शादी

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि सैर के दौरान जब महिला का 56 वर्षीय पिता नदी के किनारे सो गया तो उसने अपने पिता पर मिट्टी का तेल डालकर कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और महिला ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पार्क सर्कस के निकट क्रिस्टोफर रोड निवासी महिला को उसके एक रिश्तेदार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें- पति ने पत्नी के बांए हाथ का पंजा और पैर का एक हिस्सा काट डाला

अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने पूछताछ के दौरान आरोप लगाया कि जब वह छोटी थी, तभी उसकी मां की मौत हो गई थी और इसके बाद उसके पिता ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था, लेकिन महिला के विवाह के बाद यह बंद हो गया। महिला की शादी टूटने के बाद वह जब घर लौटी तो उसके उत्पीड़न का सिलसिला फिर से शुरू हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके दावों का सत्यापन कर रहे हैं।’’ महिला को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया। 

पढ़ें- कैसा ये इश्क है? 3 बच्चों की मां 8वीं क्लास के छात्र के साथ भागी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।