1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डिज्नीलैंड पार्किंग स्थल पर लगी आग, कई कारें जली

डिज्नीलैंड पार्किंग स्थल पर लगी आग, कई कारें जली

अनाहिम: डिज्नीलैंड के मुख्य पार्किंग स्थल पर आग लग गयी जिसमें कई कारें जल गयी और करीब छह लोगों का धुएं से दम घुटने के कारण इलाज किया जा रहा है। अनाहिम पुलिस ने कल

fire at disneyland parking lot several cars burnt- India TV Hindi
fire at disneyland parking lot several cars burnt

अनाहिम: डिज्नीलैंड के मुख्य पार्किंग स्थल पर आग लग गयी जिसमें कई कारें जल गयी और करीब छह लोगों का धुएं से दम घुटने के कारण इलाज किया जा रहा है। अनाहिम पुलिस ने कल बताया कि मिकी एंड फ्रेंड्स पार्किंग स्ट्रक्चर में लगी आग बुझा दी गयी है और दमकलकर्मी धुंआ साफ करने में जुटे हैं।

पुलिस ने बताया कि पार्किंग स्थल को खाली करा लिया गया है लेकिन धुंआ के संपर्क में आने वाले पांच से सात लोगों का इलाज किया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद वहां से धुंआ निकलते हुये देखा गया लेकिन यह धीरे-धीरे फैलना शुरू हो गया।

आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। डिज्नी चरित्रों के नाम पर मिकी एंड फ्रेंडस स्ट्रक्चर का नाम रखा गया है और डिज्नी रिसोर्ट के दो थीम पार्कों के प्रवेश द्वार पर आगंतुकों का स्वागत करती है। यहां लाखों लोगों का आना-जाना होता है।

Latest World News