वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बात कही है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जंग खत्म होने के करीब है। इतना ही नहीं ट्रंप ने दावा करते हुए यह भी कहा है कि अगर अमेरिका अभी पीछे हट जाए तो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लग जाएंगे। ट्रंप की बातें ऐसे समय पर सामने आई हैं जब यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा था कि नाकेबंदी के पहले 24 घंटों में ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले सभी यातायात को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है। CENTCOM की ओर से यह भी कहा गया था कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता का समर्थन कर रहा है।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिया इंटरव्यू
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ''मुझे लगता है कि यह लगभग खत्म हो चुका है। मैं इसे लगभग समाप्ति के करीब मानता हूं।'' यह इंटरव्यू बुधवार को प्रसारित किया जाएगा। 'मॉर्निंग्स विद मारिया' कार्यक्रम के लिए यह इंटरव्यू मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया था। ट्रंप ने यह भी कहा है कि वो नहीं चाहता कि ईरान को महसूस हो कि उसने कोई जीत हासिल की है।
'ईरान के पास परमाणु हथियार होता'
ट्रंप ने कहा, ''मुझे दिशा बदलनी पड़ी, क्योंकि अगर मैं ऐसा नहीं करता तो आपके पास ऐसा ईरान होता जिसके पास परमाणु हथियार होता। अगर उनके पास परमाणु हथियार होता तो आप वहां हर किसी को 'सर' कहकर संबोधित कर रहे होते और आप ऐसा नहीं करना चाहेंगे।''
अमेरिका-ईरान के बीच होगी वार्ता
अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को संघर्ष शुरू हुआ था। संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए इस्लामाबाद में लंबी वार्ता हुई थी। इस बातचीत में कोई समझौता नहीं हो सका था। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर अगले 2 दिनों में में हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दूसरे दौर में वार्ता दल का नेतृत्व जारी रखेंगे या नहीं। इस दल में व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल थे।
यह भी पढ़ें:
ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर छिड़ा घमासान, रूस ने बताया क्या है उसका प्लान
ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखकर कहा- 'ना दें ईरान को हथियार', जानें बीजिंग का जवाब
Latest World News