1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप! SAVE America Act पास कराने पर दिया जोर

भारत की चुनाव व्यवस्था के मुरीद हुए ट्रंप! SAVE America Act पास कराने पर दिया जोर

डोनाल्ड ट्रंप भारतीय चुनाव व्यवस्था का उदाहरण देते हुए अब Save America Act पास कराने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और ट्रंप प्रशासन से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया है।

Donald trump- India TV Hindi
Image Source : AP डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की चुनाव व्यवस्था से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। उन्होंने भारत जैसी चुनाव व्यवस्था लागू करने के लिए Save America Act पर जोर दिया है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में भारतीय चुनाव व्यवस्था का जिक्र किया है। इस संबंध में उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बातचीत का उल्लेख किया और अमेरिका में मतदाता पहचान संबंधी नियमों को सख्त करने पर जोर दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया जिक्र

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल  पर पोस्ट कर कहा कि इसी महीने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनके प्रशासन से सवाल किया था कि अमेरिका में वैध फोटो पहचान पत्र के बिना चुनाव कैसे कराए जाते हैं? भारत के पिछले लोकसभा चुनाव में करीब 64.6 करोड़ वोटर थे और एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक के जरिए वोट डाला। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में हर मतदाता के लिए वैध फोटो पहचान दस्तावेज जरूरी था। इन आंकड़ों का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा कि Save America Act को पास कराना जरूरी हो गया है।

SAVE America Act क्या है?

व्हाइट हाउस के मुताबिक सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी (SAVE) America Act के तहत अमेरिका के चुनावी सिस्टम में बड़े बदलाव का प्रस्ताव है। यह प्रस्तावित कानून यह पक्का करना चाहता है कि सिर्फ़ अमेरिका के नागरिक ही फ़ेडरल चुनावों में वोट दे सकें। यह कानून अमेरिकी नागरिकों के लिए वोटर रजिस्ट्रेशन के समय नागरिकता का सबूत दिखाना अनिवार्य करेगा। इसके साथ ही पूरे देश में मतदाता पहचान पत्र की व्यवस्था को लागू करेगा। प्रस्तावित कानून मेल के जरिए वोटिंग पर भी सख्ती करेगा, जबकि बीमार, विकलांग, सेना में सेवारत या यात्रा करने वाले लोगों के लिए कुछ छूट देगा। इसके अलावा, राज्यों को गैर-नागरिकों की पहचान करके उन्हें वोटर रोल से हटाना होगा। इससे चुनावी धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी। इस एक्ट का मुख्य मकसद है कि सिर्फ़ अमेरिकी नागरिकों को ही अमेरिकी चुनावों का फ़ैसला करना चाहिए।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिल्कुल सही हैं! भारत के पिछले चुनाव में 646 मिलियन वोटर्स में से हर एक को ID की ज़रूरत थी। कांग्रेस को SAVE अमेरिका एक्ट पास करना चाहिए। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी की भी तारीफ कर चुके हैं। मई महीने में दिल्ली में US इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन के दौरान भारत में US के राजदूत Sergio Gor ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया। इस दौरान हुई बातचीत में ट्रंप ने फोन पर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि PM मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं नरेंद्र मोदी का बड़ा प्रशंसक हूं। भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है।

ये भी पढ़ें:

ट्रंप ने अब ओमान को दे डाली धमकी, ईरान से बातचीत पर दिया बड़ा बयान; बोले- 'जबरदस्त बमबारी करेंगे'

Latest World News