1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. OpenAI के कॉन्फ्रेंस रूम में सऊदी के नागरिक ने लगाया ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, ऐसे चुरा रहा था सेंसिटिव जानकारी

OpenAI के कॉन्फ्रेंस रूम में सऊदी के नागरिक ने लगाया ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, ऐसे चुरा रहा था सेंसिटिव जानकारी

अमेरिका में सऊदी अरब का एक नागरिक पकड़ा गया है, जो OpenAI में इंजीनियर था। उसने कंपनी की सेंसिटिव बातचीत को रिकॉर्ड करने के लिए एग्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम में एक सीक्रेट ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाया था।

OpenAI recording allegations- India TV Hindi
Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो) अमेरिका में सेंसिटिव जानकारी चुराते हुए पकड़ा गया सऊदी का नागरिक।

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने बताया कि सऊदी अरब के 35 साल के एक नागरिक को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च और डिप्लॉयमेंट कंपनी OpenAI में इंजीनियर के रूप में काम करता था। आरोप है कि उसने कंपनी के एग्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम में एक सीक्रेट ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाया था ताकि संवेदनशील बातचीत को चुपके से रिकॉर्ड कर सके।

चुपचाप रिकॉर्ड कर रहा था कंपनी के लोगों की बातचीत

FBI की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, अब्दुल रहमान अलफोजान को 9 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था और फिर मंगलवार को उसे फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। उसके ऊपर बातचीत को सुनने या रिकॉर्ड करने के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक या किसी अन्य डिवाइस का प्रयोग करने या ऐसा करने के प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

टॉयलेट पेपर में छिपाकर लगाया था रिकॉर्डिंग डिवाइस

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अब्दुल रहमान अलफोजान ने सैन फ़्रांसिस्को में OpenAI की एक इमारत के एग्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम में, टेलीविजन के पीछे की तरफ USB पोर्ट में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस को छिपा दिया था। यह डिवाइस टॉयलेट पेपर में छिपाकर वहां रखा गया था। इसे OpenAI के कर्मचारियों ने 30 सितंबर के आसपास खोजा और पाया कि इसमें मौजूद डेटा एन्क्रिप्टेड था।

OpenAI से जुड़ी सेंसिटिव जानकारी करना चाहता था हासिल

FBI डायरेक्टर काश पटेल के मुताबिक, माना जा रहा है कि इस डिवाइस का उद्देश्य कंपनी की एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेंसिटिव जानकारी हासिल करना था। काश पटेल ने कहा, 'आज सामने आई शिकायत के मुताबिक, अब्दुल रहमान अलफोजान पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी की सुपर इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के बारे में सेंसिटिव बातचीत को चुपके से रिकॉर्ड करने के लिए अपने एम्प्लॉयर के एग्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम में एक गुप्त रिकॉर्डिंग डिवाइस छिपाया था।'

कई बार कॉन्फ्रेंस रूम के पास देखा गया था अल्फोजान

FBI ने बताया कि एग्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूम का प्रयोग अक्सर बहुत गोपनीय तकनीक, कमर्शियल और स्ट्रैटेजिक इन्फॉर्मेंशन पर चर्चा के लिए किया जाता था, जिसमें प्रोप्राइटरी रिसर्च, प्रोडक्ट प्लान, बिजनेस-डेवलपमेंट के मौके, कंपनी की तकनीकी प्रगति, सरकारी जुड़ाव और कमर्शियल संबंध शामिल थे। शिकायत के मुताबिक, CCTV फुटेज में रिकॉर्डिंग डिवाइस मिलने से पहले कई बार अल्फोजान को कॉन्फ्रेंस रूम के पास देखा गया था, जबकि उन्हें वहां होने वाली मीटिंग्स में शामिल होने या वहां जाने का कोई हक नहीं था। इससे पहले, गोल्डी बराड़ को FBI ने 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल किया था।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ FBI ने चलाया 'Operation Hard Ball', गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित

Latest World News