न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में अमेरिकी उपमंत्री जेफरी केसलर से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई। वाशिंगटन में भारतीय दूतावास की ओर से यह जानकारी दी गई है। विक्रम मिसरी का यह दौरा इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के फॉलो-अप के तौर पर है।
अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मिसरी ने केसलर से मुलाकात में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-अमेरिका सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। दूतावास ने कहा, ‘‘उन्होंने तकनीक और व्यापार सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत-अमेरिका रणनीतिक व्यापार वार्ता के जल्द आयोजन पर भी चर्चा की।’’
यह भी जानें
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा था कि मिसरी अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए 27 से 29 मई तक वाशिंगटन की यात्रा पर रहेंगे। मंत्रालय ने कहा था कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी 2025 में अमेरिका यात्रा के बाद की एक अगली कड़ी है जब दोनों देशों ने ‘इंडिया-यूएस कॉम्पैक्ट’ (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी के लिए अवसरों को बढ़ावा देना) नाम की एक नई साझेदारी की शुरुआत की थी। (भाषा)
यह भी पढ़ें:
अमेरिका के टेनेसी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत घायल हुए कम से कम 40 लोग
चीन के केमिकल प्लांट में भीषण विस्फोट के बाद बना Mushroom Cloud, देखें VIDEO
Latest World News