नैशविले: अमेरिका के टेनेसी प्रांत में बस और एक अन्य यात्री वाहन के बीच टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। ‘टेनेसी हाईवे पेट्रोल’ के एक बयान के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार शाम मैडिसन काउंटी के एक राजमार्ग पर हुई।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
टेनेसी ‘डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड होमलैंड सिक्योरिटी’ के विशेष एजेंट एवं प्रवक्ता जेसन पैक के अनुसार हादसे में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई है। मैडिसन काउंटी के अग्निशमन विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के अनुसार इस घटना में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेम्फिस से नैशविले जा रही थी बस
बस संचालन कंपनी के प्रवक्ता ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि यात्रियों को लेकर बस मेम्फिस से नैशविले जा रही थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए अधिकतर लोगों को छुट्टी दे दी गई है। हादसे के कारणों का पता भी लगाया जै रहा है।
लॉस एंजेलिस में हुआ था दर्दनाक हादसा
बता दें कि, हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में 30 लोगों को भी चोट भी आई थी। हादसा उस वक्त हुआ था जब एक बस और SUV की जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद SUV में आग लग गई थी। (एपी)
यह भी पढ़ें:
चीन के केमिकल प्लांट में भीषण विस्फोट के बाद बना Mushroom Cloud, देखें VIDEOइस देश की संसद ने पास किया ऐतिहासिक बिल, लाइलाज रोग से पीड़ित वयस्क को मिलेगा 'मौत चुनने का हक'