A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सैन फ्रांसिस्को में हुआ बड़ा हादसा, अचानक थम गई केबल कार की रफ्तार; 15 घायल

सैन फ्रांसिस्को में हुआ बड़ा हादसा, अचानक थम गई केबल कार की रफ्तार; 15 घायल

सैन फ्रांसिस्को में केबल कार अचानक रुक गई जिसकी वजह से दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

San Francisco Cable Car Accident- India TV Hindi
Image Source : AP San Francisco Cable Car Accident

San Francisco Cable Car Accident: सैन फ्रांसिस्को में भयानक हादसा हुआ है। यहां एक केबल कार के अचानक रुकने से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया पर बताया कि हादसे की वजह से 15 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में से 2 को अस्पताल ले जाया गया है जबकि 11 अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना की जांच जारी

सैन फ्रांसिस्को म्युनिसिपल ट्रांसपोर्टेशन एजेंसी के पास केबल कार चलाने की जिम्मेदारी है। एजेंसी ने कहा कि वह इस घटना की सक्रिय रूप से जांच कर रही है। एजेंसी ने कहा कि केबल कार के अचानक रुकने का कोई कारण नहीं है। सैन फ्रांसिस्को में केबल कारें पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण हैं जिनका जिक्र कई गानों तक में किया गया है।

सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं यात्री

केबल कारों में यात्री सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं। ये कारें अक्सर आंशिक रूप से खुली हवा वाली होती हैं। केबल कारें सबसे पहले 1870 के दशक में सैन फ्रांसिस्को में चलना शुरू हुईं और 1960 के दशक में उन्हें एक राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल घोषित किया गया। आज शहर में तीन केबल कार लाइनें हैं।

'यात्रियों की सुरक्षा है प्राथमिकता'

सैन फ्रांसिस्को म्युनिसिपल ट्रांसपोर्टेशन एजेंसी ने कहा कि सभी वाहनों पर हमारे यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। हम केबल कारों पर लगातार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटना के विवरण की पूरी समीक्षा करेंगे। आगे इस तरह के हादसे ना हों इसे लेकर कदम भी उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी आतंकी हमले को लेकर किया बड़ा खुलासा, इस्लामिक स्टेट का लिया नाम

UNSC में पाकिस्तान की फजीहत! भारत ने बताया आतंक का ग्लोबल सेंटर, कश्मीर और सिंधु समझौते पर क्या कहा? जानें

Latest World News