A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कैसी रही बातचीत, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब; जानें किन मुद्दों पर हुई बात

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कैसी रही बातचीत, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब; जानें किन मुद्दों पर हुई बात

मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सार्थक बातचीत हुई। व्हाइट हाउस की तरफ से यह जानकारी शुक्रवार को दी गई है। बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

ट्रंप और मोदी के बीच हुई सार्थक बातचीत। - India TV Hindi
Image Source : PTI ट्रंप और मोदी के बीच हुई सार्थक बातचीत।

पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने शुक्रवार को इस बातचीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत संबंध हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच हाल ही में हुई बातचीत को "सार्थक" बताया। एक सवाल का जवाब देते हुए लीविट ने कहा कि "राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और यह एक सार्थक बातचीत थी।" बता दें कि इससे पहले यह भी खबरें थीं कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई कॉल में एलन मस्क भी शामिल थे।

पश्चिम एशिया को लेकर हुई चर्चा

दरअसल, मंगलवार को महत्वपूर्ण ऊर्जा गलियारों को सुरक्षित करने के लिए वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रयासों के बीच, पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उच्च स्तरीय टेलीफोन वार्ता की। यह वार्ता ऐसे नाजुक समय में हुई, जब क्षेत्रीय तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजारों और समुद्री सुरक्षा को लगातार प्रभावित कर रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने राजनयिक आदान-प्रदान का विस्तृत विवरण देते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने होर्मुज स्ट्रेट को "खुला, सुरक्षित और सुलभ" रखने का आह्वान किया और क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति बनाए रखने के भारत के रुख को दोहराया।

दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई थी बात

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात हुई और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। होर्मुज स्ट्रेट का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। हम शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमत हुए।" बता दें कि मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया पर दिखना शुरू हो गया है। वहीं दूसरी तरफ युद्ध की समाप्ति के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-

US-Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर किया भीषण हमला, IRGC ने दी धमकी

Latest World News