1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने किम जोंग उन को भेंट की राइफल, देखें VIDEO

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने किम जोंग उन को भेंट की राइफल, देखें VIDEO

 Published : Mar 27, 2026 06:51 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 06:51 pm IST

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को एक ऑटोमैटिक राइफल तोहफे में दी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें किम राइफल से निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने किम जोंग उन को भेंट की राइफल- India TV Hindi
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने किम जोंग उन को भेंट की राइफल Image Source : AP

Belarus President Gifted Rifle To Kim Jong Un: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने उन्हें एक ऑटोमैटिक राइफल भेंट की है। यह तोहफा देते समय लुकाशेंको ने मजाक में कहा, “यह राइफल मैं आपको इसलिए दे रहा हूं कि अगर कोई दुश्मन दिखाई दे तो काम आ जाए।” यह घटना दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग की नई संधि के दौरान हुई। दोनों देशों ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस की सहायता की है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि लुकाशेंको राइफल देते समय मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राइफल बेलारूस में बनी है और यह एक आधुनिक हथियार है। किम जोंग उन ने तोहफा स्वीकार करते हुए खुशी जताई। बदले में किम जोंग उन ने भी लुकाशेंको को तोहफे दिए हैं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबावों का सामना कर रहे हैं। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद बेलारूस और उत्तर कोरिया एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। लुकाशेंको ने कहा कि दोनों देश अब रिश्तों के नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी बात की है।

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में किम जोंग उन राइफल को ध्यान से देखते और हैंडल करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे दोनों नेताओं की दोस्ती का प्रतीक बता रहे हैं। दोनों देश पहले से ही रूस के करीबी माने जाते हैं। लुकाशेंको ने कहा कि पुराने समय के पश्चिमी दबाव अब काम नहीं करेंगे। वीडियो देखने वाले कह रहे हैं कि लुकाशेंको का अंदाज बहुत हल्का-फुल्का था, जबकि किम जोंग उन गंभीरता से राइफल देख रहे थे। 

प्योंगयांग में हुई मुलाकात

लुकाशेंको और किम की मुलाकात उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में हुई है। लुकाशेंको ने उत्तर कोरिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए हैं। सबसे बड़ा काम दोनों देशों के बीच ‘मित्रता और सहयोग की संधि’ पर हस्ताक्षर करना था। इस संधि के बाद दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान 10 से ज्यादा समझौतों पर चर्चा भी हुई है।

यह भी पढ़ें:

जंग से पीछे हटे ट्रंप? ईरान के स्पीकर ने दी चेतावनी, बोले- 'कोई नहीं दे सकता अल्टीमेटम'

ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने कर दी PM मोदी की तारीफ, बोले- 'हम ऐसे लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश