A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. "Greenland से कम हमें कुछ भी नहीं मंजूर, NATO डेनमार्क को हटाओ...कुत्ते के 2 बच्चों से काम नहीं चलेगा", ट्रंप के ट्वीट से खलबली

"Greenland से कम हमें कुछ भी नहीं मंजूर, NATO डेनमार्क को हटाओ...कुत्ते के 2 बच्चों से काम नहीं चलेगा", ट्रंप के ट्वीट से खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा सनसनीखेज बयान जारी किया है। ट्रंप ने ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उन्हें हर हाल में ग्रीनलैंड चाहिए।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
Image Source : AP डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान जारी किा है। ट्रंप ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि "संयुक्त राज्य अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्य से ग्रीनलैंड की आवश्यकता है। यह हमारे द्वारा निर्माण किए जा रहे गोल्डन डोम के लिए महत्वपूर्ण है।"

NATO से बोले ट्रंप, 2 कुत्ते के बच्चों से काम नहीं चलेगा

ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अपना दावा तेज करते हुए कहा, "नाटो: डेनमार्क को यहां से निकालो, अभी! कुत्ते के 2 बच्चों से काम नहीं चलेगा! केवल अमेरिका ही कर सकता है!!!" ट्रंप ने डेनमार्क की ग्रीनलैंड में सुरक्षा व्यवस्था का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वहां की रक्षा सिर्फ "दो कुत्तों की स्लेज" है, जबकि रूस और चीन के विध्वंसक जहाज तथा पनडुब्बियां क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिका के नियंत्रण में होना चाहिए, अन्यथा रूस या चीन इसे कब्जा कर लेंगे। ट्रंप ने इसे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और अपनी प्रस्तावित 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

नाटो से मांगा मार्गदर्शन

ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "हमें इसे प्राप्त करने के लिए नाटो को मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। यदि हम नहीं करेंगे, तो रूस या चीन करेंगे, और ऐसा होने वाला नहीं है! सैन्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका की विशाल शक्ति के बिना जिसका अधिकांश भाग मैंने अपने पहले कार्यकाल में बनाया था और अब इसे एक नए और इससे भी उच्च स्तर पर ला रहा हूं, नाटो एक प्रभावी बल या निरोधक नहीं होगा-बिल्कुल भी नहीं! वे यह जानते हैं और मैं भी। ग्रीनलैंड संयुक्त राज्य अमेरिका के हाथों में होने से नाटो कहीं अधिक दुर्जेय और प्रभावी बन जाता है। इससे कम कुछ भी अस्वीकार्य है। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप"


ट्रंप के ट्वीट ने मचाया हड़कंप

ट्रंप के इस ट्वीट ने ग्रीनलैंड समेत नाटो देशों में भी खलबली मचा दी है। ट्रंप ने 2025 में दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ही यह ऐलान कर दिया था कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा मानते हैं और इसे लेकर रहेंगे। इसके बाद ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर नजर गड़ा दी है। ट्रंप ने अब अपना मत साफ कर दिया है कि उनको ग्रीनलैंड से कम कुछ भी मंजूर नहीं है और वह इसे लेकर रहेंगे। ट्रंप ने यह चेतावनी हाल ही में वेनेजुएला पर हमला करने और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पत्नी समेत सैन्य बल के दम पर बंधक बनाकर अमेरिका में ले जाने के बाद जारी की है। 

यह भी पढ़ें

अगले ही कुछ घंटों में ईरान पर हो जाएगा हमला!...इजरायल के “Wing of Zion” विमान की उड़ान से मिले सनसनीखेज संकेत

ट्रंप ने की एयरस्ट्राइक तो ईरान भी करेगा अमेरिकी एयरबेस पर जवाबी हमला, खामेनेई ने क्षेत्रीय देशों को भेजी चेतावनी

Latest World News