1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अगले ही कुछ घंटों में ईरान पर हो जाएगा हमला!...इजरायल के “Wing of Zion” विमान की उड़ान से मिले सनसनीखेज संकेत

अगले ही कुछ घंटों में ईरान पर हो जाएगा हमला!...इजरायल के “Wing of Zion” विमान की उड़ान से मिले सनसनीखेज संकेत

 Published : Jan 14, 2026 05:35 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 05:35 pm IST

ईरान में हिंसा के दौरान अमेरिका द्वारा तेहरान पर हमले की धमकी के दौरान इजरायल के आधिकारिक स्टेट प्लेन “विंग ऑफ ज़ायन” ने अपना इलाका छोड़ दिया है। ऐसे में ईरान पर हमले की संभावना प्रबल हो गई है। इजरायल भी इस हमले में अमेरिका का साथ दे सकता है।

इजरायल का स्टेट प्लेन विंग ऑफ जॉयन- India TV Hindi
इजरायल का स्टेट प्लेन विंग ऑफ जॉयन Image Source : TIMES OF ISRAEL

येरूशलमः क्या ईरान पर अगले ही कुछ घंटों में हमला होने वाला है, क्या दुनिया में एक नया युद्ध शुरू होने की दुंदुभी बज चुकी है?...इजरायल का आधिकारिक राज्य विमान “विंग ऑफ ज़ायन” तो फिलहाल कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है। टाइम्स ऑफ इजरायल की खबर के अनुसार फ्लाइट ट्रैकिंग साइटों से पता चल रहा है कि इज़रायल का आधिकारिक राज्य विमान “विंग ऑफ ज़ायन”  इज़रायली हवाई क्षेत्र छोड़कर बियरशेबा के पास नेवातिम वायु सेना अड्डे से भूमध्य सागर की ओर जा रहा है। इससे पहले भी यह विमान ईरान के साथ पिछले संघर्षों के दौरान भी इज़रायल से बाहर निकाला गया था। ऐसे में ईरान पर अगले कुछ घंटों में हमले का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है। 

ट्रंप ने दी है ईरान पर हमले की धमकी

ईरान अपने देश के कई प्रदर्शनकारियों को बुधवार को अल्लाह के खिलाफ बगावत का दोषी ठहराते हुए फांसी पर चढ़ाने का ऐलान किया है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बौखला गए हैं। ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान ऐसा करता है तो अमेरिका उस पर हमला कर देगा। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरानी प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ा है। ऐसे में वक्त में इजरायल के विंग ऑफ जायन का इजरायल क्षेत्र से बाहर जाने की घटना ने ईरान पर हमले को लगभग कन्फर्म कर दिया है। 

इजरायल को छोड़कर क्यों बाहर निकला  “विंग ऑफ ज़ायन”

“विंग ऑफ ज़ायन” इजरायली प्रधानमंत्री का आधिकारिक विमान है। इससे पहले ईरान-इजरायल के बीच 12 दिनों के युद्ध के दौरान भी यह विमान बाहर निकल गया था। एक बार फिर बुधवार को इसे इजरायली क्षेत्र से बाहर उड़ान भरते ट्रैक किया गया है। यह विमान इसलिए बाहर गया है, ताकि इसे ईरानी मिसाइलों द्वारा निशाना बनने से बचाया जा सके। हालांकि कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा उद्धृत अनाम अधिकारियों ने इस कदम को ईरान से संबंधित होने से इनकार किया है और उन्होंने कहा है कि विमान एक नियमित निर्धारित प्रशिक्षण मिशन पर है।

पहले भी  “विंग ऑफ ज़ायन” ने छोड़ दिया था देश

इससे पहले  13 जून को इज़रायल द्वारा ईरानी परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल साइटों पर हमला शुरू करने के कुछ घंटों बाद, विंग ऑफ ज़ायन बेन गुरियन हवाई अड्डे से उड़ान भरकर बाहर निकल गया था। ईरान द्वारा इज़रायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले से पहले, विंग ऑफ ज़ायन को नेवातिम एयरबेस से उड़ाया गया था। इसी एयरबेस को बाद में ईरान द्वारा निशाना बनाया गया था। “Wing of Zion” इज़रायली प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति के लिए आधिकारिक बोइंग 767 विमान को संदर्भित करता है।

यह भी पढ़ें

ट्रंप का फरमान...नहीं बचेगा ईरान, जानें खामेनेई को अमेरिका की धमकी से क्यों घबराया पाकिस्तान?

ईरान में हिंसा के बीच ट्रंप ने मुस्लिम ब्रदरहुड की शाखाओं को घोषित किया आतंकी, सऊदी अरब, UAE ने किया फैसले का स्वागत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश