JEE Main 2021 एग्जाम दे रहे छात्र सावधान! फर्जी वेबसाइट्स जमकर कर रही हैं ठगी
JEE Main 2021 एग्जाम दे रहे छात्र सावधान! फर्जी वेबसाइट्स जमकर कर रही हैं ठगी
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 15, 2021 01:18 pm IST, Updated : Jan 15, 2021 01:18 pm IST
एनटीए ने अपने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि कुछ 'बेईमान तत्वों' के उम्मीदवारों को ठगने के लिए एक नकली वेबसाइट बनाई है - jeeguide.co.in
Image Source : INDIA TVJEE Main 2021 एग्जाम दे रहे छात्र सावधान! फर्जी वेबसाइट्स जमकर कर रही हैं ठगी
नई दिल्ली. गुरुवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार को एक पब्लिक नोटिस जारी कर JEE Main 2021 देने जा रहे परिक्षार्थियों को फर्जी बेवसाइट्स से सावधान रहने को कहा है। NTA ने कहा कि एक फर्जी वेबसाइट - jeeguide.co.in JEE Main 2021 के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रही है। इस वेबसाइट के जरिए इच्छुक उम्मीदवारों से जेईई (मुख्य) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान का अनुरोध किया जा रहा है। बेबसाइट पर एक ईमेल एड्रेस info@jeeguide.co.in और मोबाइल नंबर 9311245307 भी दिया गया है।
एनटीए ने अपने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि कुछ 'बेईमान तत्वों' के उम्मीदवारों को ठगने के लिए एक नकली वेबसाइट बनाई है - jeeguide.co.in । NTA ने छात्रों से केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2021 के लिए आवेदन करने का अनुरोध किया है। NTA ने आगे कहा कि ऐसी कई और वेबसाइटें हो सकती हैं, जिनके माध्यम से बेईमान तत्व JEE (MAIN) - 2021 के इच्छुक उम्मीदवारों को धोखा देने की कोशिश कर रहे होंगे।
NTA ने कहा कि एनटीए, अपनी ओर से, दिल्ली पुलिस के साइबर अपराध सेल के साथ उपरोक्त फर्जी वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज करने जा रहा है। NTA ने आगे कहा कि इच्छुक उम्मीदवारों और उनके माता-पिता / अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी वेबसाइटों या एजेंटों / तत्वों के पीछे गुमराह न हों।